
नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य और राष्ट्रीय महासचिव राधामोहन दास अग्रवाल को राजस्थान के लिए पार्टी का प्रभारी नियुक्त किया। पूर्व लोकसभा सदस्य हरीश द्विवेदी को असम के लिए पार्टी का प्रभारी बनाया गया।
पार्टी ने एक बयान में कहा कि उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने राष्ट्रीय सचिव अरविंद मेनन और पूर्व सांसद राजदीप रॉय को क्रमश: तमिलनाडु और त्रिपुरा का प्रभारी नियुक्त किया है। मेनन को फिर से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी प्रकार राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ को सी.पी. जोशी की जगह राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल को राजस्थान का प्रभारी और विजया रहाटकर को सह-प्रभारी नियुक्त किया है।
पार्टी सांसद अतुल गर्ग चंडीगढ़ के और अरविंद मेनन तमिलनाडु तथा लक्षद्वीप के प्रभारी होंगे। सुधाकर रेड्डी तमिलनाडु का सह-प्रभारी बनाया गया है।
