
नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के रायबरेली सीट को बरकरार रखने और केरल की वायनाड सीट से प्रियंका गांधी वाद्रा को उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाए जाने के फैसले के बाद सोमवार को देश की मुख्य विपक्षी पार्टी पर ‘‘परिवारवाद की राजनीति’’ में लिप्त होने का आरोप लगाया।



भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनवाला ने आरोप लगाया, ‘‘राहुल गांधी के वायनाड सीट छोड़ने और उनकी बहन के वहां से चुनाव लड़ने के फैसले के बाद आज यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस कोई राजनीतिक दल नहीं बल्कि परिवार की एक कंपनी है।’’

