लोहरदगा। भाजपा नेता अनिल टाइगर की रांची के कांके में हुई हत्या के विरोध पर भाजपा और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं कार्यकतार्ओं ने मिलकर हेमन्त सरकार का पुतला दहन किया।

स्थानीय पॉवरगंज चौक में पुतला दहन में शामिल होते हुए भाजपा नेता ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि आये दिन झारखंड के विभिन्न जिलों में सनातनी जनप्रतिनिधियों का निर्मम हत्या हो रही है, झारखंड की कानूनी व्यवस्था पूर्णत: ध्वस्त हो चुका है। एक ओर झारखंड के कद्दावर और नामी हिन्दू नेता अनिल टाइगर की सरेआम कांके रांची में हत्या कर दी गयी, तो दूसरी ओर कुछ दिन पहले हजारीबाग में भी सरेआम एक गल्ला व्यापारी की हत्या कर दी गयी थी।

वहीं दो दिन पहले मंगला जुलूस में भी पथराव की गम्भीर घटना को अंजाम दिया गया है। जबकि विगत वर्ष गुमला जिला के घाघरा प्रखंड में भी दुर्गा पूजा के दौरान दुर्गा समिति सदस्य पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ था, जिसमे हमलावर के ऊपर कार्रवाई करने के स्थान पर स्थानीय पुलिस प्रशासन की ओर से निर्दोष सनातनियों के ऊपर एफ आई आर कर उन्हें बुरी तरह फंसा दिया गया जिसकारण आज भी ये सभी बेहद परेशान और हतोउत्साहित हैं। बार -बार मिन्नतें करने के बाद भी स्थानीय पुलिस प्रशासन की ओर से निदोर्षों को राजनीतिक इशारे पर सताया जा रहा है। राज्य की हालात दिनोदिन बद से बदत्तर होते जा रही है, लॉ एंड आर्डर पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।

वहीं भाजपा के नेता अजय पंकज ने कहा कि पुलिस प्रशासन के बड़े पदाधिकारी लॉ एंड आर्डर को सख्ती से लागू करने का आदेश मुख्यालय से जारी तो कर देते है,पर हमेशा की तरह यह खोखली आश्वासन ही साबित होती है। अपराधियों की ओर से सरेआम घटना को अंजाम देकर झारखण्ड की लॉ एंड आॅर्डर का मखौल उड़ाना अब तो आम बात हो गयी है। पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा नेता समेत विभिन्न हिन्दू संगठन के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version