पटना। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने शुक्रवार को सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी किया है, इसमें टॉप-10 में बिहार के दो तथा टॉप-20 में पांच अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं।राज्य टॉपर मुजफ्फरपुर के राघव झुनझुनवाला बनें। यह ऑल इंडिया में चौथी रैंक प्राप्त किए हैं। 10वीं रैंक वैशाली के उज्ज्वल प्रियांक, 11वीं सारण के यशस्वी राजवर्धन, 16वीं रैंक औरंगाबाद की मोनिका श्रीवास्तव तथा 20वीं रैंक नवादा के रविराज ने प्राप्त की है। टॉप-20 में एक चौथाई सीटों पर बिहार के मेधावियों ने कब्जा किया है। पिछली बार आल इंडिया की टॉप-10 सूची में राज्य के एक भी अभ्यर्थी स्थान नहीं बना सके थे। पटना जिले के पंडारक निवासी इशित्व आनंद ने 50वीं और पटना के ही कुथौल निवासी आकाश कुमार ने 101वीं रैंक प्राप्त की है।

बिहार के 50 से ज्यादा अभ्यर्थी सफल : वहीं, नालंदा खुला विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. अभय कुमार सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह चौहान 102वीं रैंक प्राप्त किए हैं। समस्तीपुर के ही आयुष कुमार ने 143वीं व भोजपुर की रुचि सिंह ने 171वीं रैंक प्राप्त की है।
ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती आकांक्षा सिंह सफल : वहीं, 301वीं रैंक पर दो अभ्यर्थियों ने चयन का दावा किया है। एक अभ्यर्थी भोजपुर के ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती आकांक्षा सिंह तथा दूसरी एम्स पटना की गोल्ड मेडलिस्ट रही गाजीपुर की आकांक्षा सिंह है। इस बार बिहार के 50 से ज्यादा अभ्यर्थी यूपीएससी की परीक्षा में सफल हुए हैं।