रांची। खुफिया सूचना के आधार पर धनबाद, रांची और रामगढ़ पुलिस ने कुख्यात अपराधी प्रिंस खान गिरोह पर किया अटैक। रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित रिवरसाइड केंद्रीय विद्यालय के समीप पुलिस और अपराधियों के बीच आमने-सामने मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में प्रिंस खान गिरोह का सक्रिय सदस्य शिवराज उर्फ शिवा डोम गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया, जबकि कुजू क्षेत्र से गिरोह के एक अन्य अपराधी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इस तरह संयुक्त अभियान में दो अपराधी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।

शिवराज उर्फ शिवा पहले कुख्यात अपराधी राहुल दुबे के लिए भी काम कर चुका है और बाद में प्रिंस खान गिरोह का अहम सदस्य बन गया था। लंबे समय से वह पुलिस की रडार पर था।वहीं गैग के एक अन्य अपराधी आरिज (भरकुंडा ओपी क्षेत्र निवासी) को गिरफ्तार किर लिया।यह कार्रवाई प्रिंस खान गिरोह के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है।

भारी मात्रा में हथियार बरामद : मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से 4 हथियार और 60 जिंदा कारतूस और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए। वहीं आगे की तलाशी में कुल चार पिस्तौल और करीब पांच दर्जन कारतूस जब्त किए गए।बरामद हथियारों के आधार पर पुलिस गिरोह की बड़ी आपराधिक साजिश और नेटवर्क की जांच में जुट गई है।

धनबाद एसएसपी की खुफिया सूचना पर शुरू हुआ यह आॅपरेशन पूरी योजना के साथ अंजाम दिया गया। गिरोह के फरार सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है। इस कार्रवाई को झारखंड में संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version