
रांची। राजधानी रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र के रवि स्टील चौक पर जूता दुकानदार पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। अज्ञात अपराधियों ने दुकानदार भूपेश साहू पर चाकू से हमला किया। इस दौरान अपराधियों ने दुकान की गला रेतने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलने के बाद रातू थाना और पंडरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।
बताया जा रहा है कि अपराधियों ने जब विशाल फुटवेयर के मालिक भूपेश साहू पर चाकू से जानलेवा हमला किया तो उसके बच्चे भी वहां मौजूद थे। भीड़़ वाले इलाके में सरेआम हत्या कर अपराधी मौके से फरार हो गये। गंभीर हालत में भपेश साहू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
