
पटना। बिहार में 15 जून से 15 अक्टूबर तक नदियों से बालू खनन और बालू उठाव पर पूरी तरह रोक लग जाएगी।मानसून अवधि के दौरान लागू होने वाले इस वार्षिक प्रतिबंध को देखते हुए राज्य सरकार ने संभावित संकट से निपटने के लिए सभी जिलों को पर्याप्त मात्रा में बफर स्टॉक सुरक्षित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि खनन बंद रहने के बावजूद निर्माण कार्यों के लिए बालू की उपलब्धता बनी रहे।
खान एवं भूल्तत्व विभाग के अनुसार मानसून के दौरान नदियों के जलस्तर में वृद्धि और पर्यावरणीय संवेदनशीलता को देखते हुए चार माह तक बालू खनन पर प्रतिबंध लगाया जाता है।

