Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची के लालपुर में घरों में घुसकर चोरी करने वाले नाबालिग समेत चार गिरफ्तार

    March 27, 2026

    क्या भारत में फिर लग सकता है लॉकडाउन? सरकार ने साफ कर दी स्थिति

    March 27, 2026

    उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का झारखंड दौरा कल, उलिहातु में बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

    March 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रांची के लालपुर में घरों में घुसकर चोरी करने वाले नाबालिग समेत चार गिरफ्तार
    • क्या भारत में फिर लग सकता है लॉकडाउन? सरकार ने साफ कर दी स्थिति
    • उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का झारखंड दौरा कल, उलिहातु में बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि
    • गढ़वा में महाष्टमी के जुलूस पर पथराव, 19 गिरफ्तार, थाना प्रभारी लाइन हाजिर
    • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन संग तपोवन मंदिर में की पूजा
    • निशिकांत दुबे ने कांग्रेस के इतिहास पर उठाए सवाल, कहा-1962 का युद्ध अमेरिका के पैसे से लड़ा गाया
    • वैश्विक तनावों के बीच गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी 2 प्रतिशत गिरे
    • अयोध्या : रामनवमी पर रामलला का ‘सूर्य तिलक’, पीएम मोदी भी बने दिव्य नजारे के साक्षी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » बाबूलाल बोले-हेमंत सरकार की उल्टी गिनती शुरू, आक्रोश रैली में युवाओं ने लिया सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प
    Jharkhand

    बाबूलाल बोले-हेमंत सरकार की उल्टी गिनती शुरू, आक्रोश रैली में युवाओं ने लिया सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प

    News MaatiBy News MaatiAugust 23, 2024Updated:August 24, 2024No Comments18 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि जो भी पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारी सरकार के इशारे पर टूल्स की तरह काम कर रहे हैं उन्हें भी चिह्नित किया जाएगा। बाबूलाल मरांडी शुक्रवार को मोरहाबादी में आयोजित भाजपा युवा मोर्चा के आक्रोश रैली को संबोधित कर रहे थे। मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार ने झारखंड के युवाओं से प्रतिवर्ष पांच लाख सरकारी नौकरी देने का वादा किया था। नौकरी नहीं तो बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था। बेरोजगारी भत्ता की बात इन्होंने विधानसभा में कही थी। इतना ही नहीं उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं करने पर राजनीति से सन्यास लेने की बात कही थी। पांच साल गुजर गए लेकिन हेमंत सरकार युवाओं को सरकारी नौकरी नहीं दे पाई। नौकरी तो दिया नहीं और संन्यास भी नहीं लिया। यदि थोड़ी भी आपमें नैतिकता बची हो तो आपको सार्वजनिक रूप से अपनी वादा खिलाफी को लेकर यहां के नौजवानों और राज्य की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

    इस कार्यक्रम में युवा के अलावा गरीब, पीड़ित और बुजुर्ग भी आए थे। युवा आक्रोश रैली के बारे में जब लोगों ने सुना तो उन्हें भी लगा कि इस सरकार ने तो उन्हें भी ठगा है, धोखा दिया है। इसलिए हम सबों को भी चलनी चाहिए। 2019 में घोषणा किया था कि सरकार बनेगी तो गरीबों को साल में 72000 रुपये देंगे। यह पैसा तो गरीबों को सरकार ने दिया नहीं तो पांच साल का जोड़कर हेमंत सोरेन सरकार को यह रकम देनी चाहिए।

    दिव्यांगों और वृद्धों को 2500 रुपये महीना पेंशन की बात कही थी, वह भी वादा पूरा नहीं किया। इसलिए गरीबों के साथ ये दिव्यांग, ये बुजुर्ग भी अपना हिसाब किताब आपसे करने आए हुए हैं। सभी को पैसा आपको देना पड़ेगा। इतना ही नहीं ग्रीन कार्ड के माध्यम से 10 लाख गरीबों को पांच किलो अनाज मुफ्त देने का वादा किया था। ये लोग भी पांच साल का राशन लेने के लिए बोरा लेकर पहुंचे हैं इनको राशन दे दीजिए। वैसे आप राशन क्या देंगे, जब उक्त सारे लोग रांची कार्यक्रम में आ रहे थे तो कल से ही इन्हें रोकने की कोशिश किया जा रहा है।

    मरांडी ने कहा कि पहले गाड़ी वालों को रोकने की कोशिश की फिर राज्य के हर थाना क्षेत्र में रांची आने वाली हर सड़क पर पुलिस की पहरेदारी लगा दी ताकि कार्यक्रम में लोग पहुंच नहीं सकें। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने हमें देश के अंदर यह हक दिया है कि हम अपनी मांगों को लेकर रैली, प्रदर्शन, जुलूस, कर सकते हैं। लोकतंत्र में धरना, आंदोलन, रैली करना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार होता है।अपने राजनीतिक और सामाजिक जीवन के 40 वर्षों में हमने पहली बार देखा कि कोई सरकार इस प्रकार से नुकीले तार के कांटों से घेराबंदी कराई है, ताकि युवा और जनता अपनी आवाज बुलंद करने के लिए मोराबादी मैदान नहीं पहुंच सके। हेमंत सोरेन युवाओं का आक्रोश देखकर डरे सहमे हैं, उनकी सरकार घबराई हुई है।

    युवाओं के नेतृत्व में झारखंड एक बार फिर उलगुलान को तैयार : बाउरी

    नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि झारखंड युवाओं के नेतृत्व में फिर एक उलगुलान के लिए तैयार है। जिन युवाओं को ठगकर यह जुल्मी सरकार सत्ता में आई, उस सरकार को यह डर दिखाना जरूरी था। यह डर अच्छा है हेमंत जी, आप संगीनों के साए में कटीले तार लगाकर एक बुझदील की तरह मुख्यमंत्री आवास में बैठे हुए हैं और राज्य के युवा सड़क में संघर्ष कर रहे हैं। युवा आपके और आपके प्रशासन के रोकने से रुकने वाले नहीं हैं और मैदान में लाखों की उपस्थिति आपकी सरकार का भविष्य बताने के लिए काफी है। इस सरकार को तो बांग्लादेशी घुसपैठियों से प्यार है लेकिन झारखंड के युवाओं को फटकार है। आगामी चुनाव में कमल का बटन दबाकर जिस प्रकार आपकी सरकार को उखाड़कर फेंक देंगे, आपके तार और बेरिकेटिंग को इसी प्रकार राज्य के युवा उखाड़ फेंकेंगे।

    पूरे प्रदेश में क्रांति का बिगुल फूंका : संजय सेठ

    रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि पूरे प्रदेश में क्रांति का बिगुल फूंका जा चुका है। जवाब तो देना ही होगा मुख्यमंत्री जी। अपने जीवन में ऐसी डरी हुई सरकार नहीं देखी। आपने ही नौकरी देने, बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, वहीं तो जवाब मांगने आए थे लेकिन मिनी आपातकाल आपने लगा दिया। ये जेएमएम, कांग्रेस के लोग इतने भयभीत हैं। दो दिन पूर्व से ही पूरे राज्य में वाहन मालिको को धमकाया जा रहा है। आपने तो मोराबादी आने से रोका पर पूरे प्रदेश में सड़कों पर थाने में जो हुंकार हो रहा है, वह भी अच्छी तरह आप सब सुन लें।

    सरकार ने जो भी वादा किया, एक भी पूरा नहीं किया : अर्जुन मुंडा

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि राज्य की दशा और दिशा से आप सब परिचित हैं। सरकार ने जो भी वादा किया, एक भी वादा पूरा नहीं किया। चाहे युवा हो, किसान हो, महिला हो, दलित हो, आदिवासी हो, पिछड़ा हो, सामान्य हो, किसी वर्ग को कुछ नहीं मिला। ना युवाओं को नौकरी मिली, ना महिलाओं को सम्मान मिला। यह दुर्दशा इस सरकार गठन के प्रारंभ से ही देखा जा रहा है। यह परिवारवादी सरकार बात आदिवासियों की करती है लेकिन एक आदिवासी मुख्यमंत्री को हटाने के लिए कैसी नीति अपनाई गई, देखा गया। यह सरकार हर मोर्चे पर विफल है। योजना में घपला हो रहा, जेपीएससी, जेएससीसी में परीक्षा होने के बाद परिणाम नहीं आ रहा है तो कहीं किस्तों में परिणाम आ रहा है। सरकार की मंशा परीक्षा परिणाम जारी करने में खेल करना चाहती है। स्थानीय नीति और रोजगार के मामले में सरकार फेल है।

    आज का कार्यक्रम मील का पत्थर : दीपक प्रकाश

    पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होगा। राज्य भर से युवा जेएमएम के निश्चय पत्र में किए गए घोषणाओं का हिसाब लेने आए हैं। झारखंड सरकार ने इस दौरान जो रवैया अपनाया, वह लोकतंत्र विरोधी है। भाजपा कार्यकतार्ओं को रोका गया, इससे साबित होता है कि सरकार डरी सहमी हुई है।

    सभी मोर्चे पर सरकार फेल :भानू प्रताप

    विधायक सह युवा आक्रोश रैली कार्यक्रम के संयोजक भानू प्रताप शाही ने कहा कि सभी मोर्चे पर आपकी सरकार फेल है। इस सड़ी गली सरकार को धक्का देने के लिए लाखों युवा यहां आए हैं। ना आपकी पुलिस रोक पाई ना प्रशासन, यहां से युवाओं की हुंकार आपके कानों तक जरूर पहुंच रही होगी। हर साल पांच लाख नौकरी, बेरोजगारी भत्ता, नहीं तो राजनीति से संन्यास लेने के आपके वादे को याद दिलाने आए हैं।

    लोगों को ठगने और गुमराह करने का काम किया : रोहित चहल

    भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री रोहित चहल ने कहा कि जिस प्रकार का माहौल झारखंड का है, पूरा देश देख रहा है। यहां के मुख्यमंत्री झूठे और हैं। इन्होंने लोगों को ठगने और गुमराह करने का काम किया। इनके सारे वादे झूठे निकले। घोटाले में सरकार है या सरकार में घोटाला, पता नहीं। कानून व्यवस्था लचर है। तुष्टिकरण की राजनीति चरम सीमा पर है। मुख्यमंत्री का आदिवासी राग केवल ड्रामा है। इस सरकार को केवल परिवार और भ्रष्टाचार से मतलब है। अब बदलाव का वक्त आ गया है। मुख्यमंत्री की चौखट से कुर्सी तक हिलाकर युवा रख देगा। आज युवा अपनी ताकत मुख्यमंत्री को दिखाकर ही दम लेंगे।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि जब तक राज्य के युवाओं को न्याय नहीं मिल जाता है तब तक यह संघर्ष और आंदोलन जारी रहेगा। राज्य के युवाओं को ठगकर सत्ता हथियाने वाले आज मुंह छिपाकर दुबके हुए हैं। युवाओं के एक एक सवालों का हिसाब और जवाब आपको देना पड़ेगा मुख्यमंत्री जी।

    कार्यक्रम के दौरान संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, रविंद्र कुमार राय, अभयकांत प्रसाद, यदुनाथ पांडेय, राकेश प्रसाद, सांसद विद्युत वरण महतो, मनीष जयसवाल, ढुल्लू महतो, विधायक सीपी सिंह, नीरा यादव, नारायण दास, आरती कुजूर, विकाश प्रीतम, बालमुकुंद सहाय, योगेन्द्र प्रताप सिंह, अमरदीप यादव, पवन साहू, रूपेश सिन्हा सहित हजारों की संख्या में राज्य के सभी हिस्सों से नेताओं, युवाओं और आम लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    रांची के टीटोस फैमली रेस्टोरेंट में ताबड़तोड़ फायरिंग, वेटर की हत्या, दुबई से प्रिंस खान ने मांगी थी रंगदारी

    March 8, 2026

    बोकारो में भीषण आग से कई दुकानें खाक, दो लोग झुलस गए

    March 3, 2026

    नाराजगी और मतभेद भुलाकर गले मिलने का पर्व है होली: संजय सेठ

    March 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,356

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,027

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025963

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026777
    Don't Miss
    Blog

    रांची के लालपुर में घरों में घुसकर चोरी करने वाले नाबालिग समेत चार गिरफ्तार

    By News MaatiMarch 27, 20268

    रांची। रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा…

    क्या भारत में फिर लग सकता है लॉकडाउन? सरकार ने साफ कर दी स्थिति

    March 27, 2026

    उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का झारखंड दौरा कल, उलिहातु में बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

    March 27, 2026

    गढ़वा में महाष्टमी के जुलूस पर पथराव, 19 गिरफ्तार, थाना प्रभारी लाइन हाजिर

    March 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    रांची के लालपुर में घरों में घुसकर चोरी करने वाले नाबालिग समेत चार गिरफ्तार

    March 27, 2026

    क्या भारत में फिर लग सकता है लॉकडाउन? सरकार ने साफ कर दी स्थिति

    March 27, 2026

    उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का झारखंड दौरा कल, उलिहातु में बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

    March 27, 2026

    गढ़वा में महाष्टमी के जुलूस पर पथराव, 19 गिरफ्तार, थाना प्रभारी लाइन हाजिर

    March 27, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.