रांची।झारखंड के पहले मुख्यमंत्री और मौजूदा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. यह मुलाकात पीएम आवास में हुई. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री से झारखंड के मौजूदा हालात और राज्य के विकास को लेकर चर्चा की.

इस मुलाकात को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा ‘आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया. चर्चा के दौरान प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों, विकास कार्यों और भविष्य की रणनीतियों पर विचार-विमर्श हुआ. प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश को प्रगति के नए आयाम देने के लिए हम सभी संकल्पित हैं’

दरअसल, झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के तीन महीने बाद झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का चुनाव हुआ. बीजेपी आलाकमान ने इस जिम्मेदारी के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और डॉ. के लक्ष्मण को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया था. बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद सभी विधायकों की सहमति से बाबूलाल मरांडी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया. जिसके बाद उन्हें झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया गया. जिसके बाद वे पीएम मोदी से मुलाकात करने पहुंचे.

आपको बता दें कि नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद बाबूलाल मरांडी पहली बार दिल्ली पहुंचे हैं. बाबूलाल मरांडी 22 साल बाद किसी संवैधानिक पद पर हैं. इससे पहले वे झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. बाबूलाल मरांडी के इस दौरे को झारखंड बीजेपी के अंदर राज्य में हो रहे घटनाक्रम को लेकर एक सकारात्मक पहल भी माना जा रहा है.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version