Author: News Maati

नयी दिल्ली। भारत ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 में एक अरब टन कोयला उत्पादन का रिकॉर्ड आंकड़ा पार कर लिया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि को देश के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि यह ऊर्जा सुरक्षा तथा आत्मनिर्भरता के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दशार्ता है। कोयले का उपयोग मुख्य रूप से बिजली उत्पादन के साथ-साथ कई उद्योगों में ईंधन के रूप में किया जाता है। यह विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के लिए मुख्य ऊर्जा स्रोत है। भारत ने 2023-24 (अप्रैल 2023 से मार्च 2024) में 99.783 करोड़ टन कोयला उत्पादन किया। मोदी…

Read More

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने खुद को भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा मांग वाली अभिनेत्रियों में शामिल कर लिया है। कियारा अपनी आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक’ के साथ, भारतीय सिनेमा की सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्री बन गई हैं। कहा जा रहा है कि उन्हें इस फिल्म के लिए 15 करोड़ की फीस मिली है। यह उनकी करियर की एक बड़ी उपलब्धि है, जो न सिर्फ उनकी बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाती है, बल्कि उन्हें देश के टॉप-एक्टर्स की एलीट लीग में भी शामिल कर देती है। कियारा की लगातार बॉक्स ऑफिस पर सफलता और बढ़ते फैनबेस…

Read More

अयोध्या उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि भारत तभी विकसित हो सकता है जब उसके लोग एकजुट हों। उन्होंने कहा कि अगर भारत एकजुट रहेगा तो दुनिया की कोई भी ताकत भारत को विकसित राष्ट्र बनने से नहीं रोक सकती। श्री अयोध्या धाम में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम-युवा) के अंतर्गत अयोध्या मण्डल के उद्यमियों को ऋण वितरण हेतु आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए योगी ने कहा कि जिसने ‘राम’ पर लिखा, वह महान हुआ। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में सूर्यवंश की परंपरा में…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 15वें दिन शुक्रवार को सदन की कार्यवाही 11:05 बजे शुरू हुई। इस दौरान सरकार के दो मंत्री, सुदिव्य कुमार सोनू और डॉ. इरफान अंसारी आपस में उलझ गए। कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने सदन में सवाल किया कि गोड्डा में अब तक एक भी नर्सिंग कॉलेज नहीं खुला है। उन्होंने पूछा कि वहां नर्सिंग कॉलेज कब तक शुरू होगा और क्या उसका भवन पहले से तैयार है। इरफान अंसारी ने कहा कि गोड्डा में नर्सिंग कॉलेज नहीं है। मैं बहुत जल्द गोड्डा को नर्सिंग कॉलेज की सौगात दूंगा। उन्होंने कहा कि छह माह…

Read More

नई दिल्ली। भाजपा ने शुक्रवार को कर्नाटक में सरकारी ठेकों में मुस्लिमों को 4 प्रतिशत आरक्षण देने को लेकर कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। पार्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पॉलिटिकली अनफिट बताते हुए कहा कि वे तुष्टीकरण के माध्यम से अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात पर चिंता जताई कि किस तरह कांग्रेस पार्टी तुष्टीकरण की राजनीति को बढ़ावा दे रही है और पूरे भारत में विभाजन पैदा कर रही…

Read More

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुआ। यह लगातार पांचवां सत्र था, जब बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 557.45 अंक या 0.73 प्रतिशत बढ़कर 76,905.51 और निफ्टी 159.75 अंक या 0.69 प्रतिशत बढ़कर 23,350.40 पर था।लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में भी खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 706.35 अंक या 1.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 51,850.75 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 326.90 अंक या 2.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,184.95 पर बंद हुआ। सेक्टोरल आधार पर ज्यादातर इंडेक्स तेजी…

Read More

पटना । बिहार की राजधानी पटना के मनेर थाना क्षेत्र के सूअरमरवा गांव में पुलिस और अपराधियों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। यह मुठभेड़ शुक्रवार तड़के 3 से 4 बजे के बीच हुई। गोलीबारी उस वक्त शुरू हुई, जब दानापुर और मनेर पुलिस की संयुक्त टीम गुप्त सूचना के आधार पर एक वांछित अपराधी को पकड़ने के लिए पहुंची। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में एक अपराधी घायल हो गया, जबकि उसके साथी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि सूअरमरवा गांव में कुछ अपराधी छिपे हुए हैं। इस सूचना…

Read More

अयोध्या । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को रामनगरी पहुंचे। उन्होंने अपने दौरे का आगाज हनुमानगढ़ी में संकट मोचन के चरणों में हाजिरी लगाकर किया। यहां उन्होंने संतों से भी मुलाकात की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने श्रीरामलला के चरणों में भी प्रणाम निवेदित किया। शुक्रवार सुबह तुलसीपुर में मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन व स्थानीय लोगों से मिलने के उपरांत मुख्यमंत्री रामनगरी पहुंचे, जहां रामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। रामकथा पार्क से सीएम योगी सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे, जहां रामभक्त संकटमोचन हनुमान के दरबार में हाजिरी लगाई और प्रदेश के कल्याण की कामना की।…

Read More

बेंगलुरु ।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा आज (21 मार्च) सुबह बेंगलुरु में शुरू हो गई है। संघ मणिपुर को लेकर चिंतित है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह मुकुंद सीआर ने कहा कि 20 महीनों से मणिपुर बुरे दौर से गुजर रहा है। लेकिन केंद्र सरकार के कुछ राजनीतिक और कुछ प्रशासनिक फैसलों को देखते हुए अब कुछ उम्मीद दिख रही है। मणिपुर के लोगों के लिए उम्मीद दिख रही है लेकिन संघ का मूल्यांकन है कि पहले की तरह सामान्य माहौल बनने में लंबा वक्त लगेगा। सह सरकार्यवाह मुकुंद ने कहा कि संघ की दूसरी चिंता…

Read More

नई दिल्ली।सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा का फिर से इलाहाबाद हाईकोर्ट भेजने की सिफारिश करने फैसला किया है. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के इस फैसले से हड़कंप मच गया और ये पूछा जाने लगा कि आखिर ये सिफारिश करने का फैसला क्यों लेना पड़ा. सूत्रों के मुताबिक कुछ दिन पहले जस्टिस यशवंत वर्मा के सरकारी आवास में लगी आग के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई थी. जिस समय ये नकदी बरामद हुई उस दौरान जस्टिस यशवंत वर्मा शहर में नहीं थे. जस्टिस के आवास से भारी मात्रा में नकदी मिलने की…

Read More