Author: News Maati

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका देते हुए एक संघीय व्यापार अदालत ने उनके प्रस्तावित ‘लिबरेशन डे’ आयात शुल्क के क्रियान्वयन को खारिज कर दिया। अदालत के अनुसार ट्रंप ने अपने संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन किया है। मैनहट्टन में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार न्यायालय में तीन न्यायाधीशों के पैनल ने बुधवार (अमेरिकी समयानुसार) को निर्धारित किया कि अमेरिका के साथ व्यापार अधिशेष चलाने वाले देशों पर ट्रंप के कर्तव्यों ने अंतर्राष्ट्रीय आपातकालीन आर्थिक शक्तियां अधिनियम (आईईईपीए) के तहत राष्ट्रपति पद को दी गई शक्तियों के दायरे का उल्लंघन किया है।ट्रंप प्रशासन ने आईईईपीए का संदर्भ देते हुए टैरिफ का…

Read More

मुंबई । मॉनसून कुछ लोगों के लिए रोमांटिक है, तो कुछ के लिए यह मौसम शांति और सुकून भरा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने बारिश के मौसम को लेकर सोशल मीडिया पर अपने दिल की बात शेयर की। उन्होंने बताया कि उन्हें बारिश रोमांटिक लगती है, वह इसका खूब आनंद लेती हैं। सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर कुछ खूबसूरत सेल्फी और एक प्यारी सी शायरी पोस्ट की। उन्होंने बारिश के मौसम में अपने रोमांटिक मूड को दिखाते हुए लिखा, ”मॉनसून में भरो मग्गे और कोजी होकर सुनो जमाना लगे, रोमांस वाली फिलिंग जब जागे, थिंक ऑफ आपके…

Read More

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने शोपियां जिले में LeT के दो हाईब्रिड आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया है। शोपियां में गिरफ्तार किए गए लश्कर के इन आतंकियों के नाम इरफान और उजैर हैं। सुरक्षाबलों ने आतंकियों के कब्जे से 2 एके-56, 4 मैग्जीन, 102 जिंदा कारतूस, 2 हैंड ग्रेनेड, कैश, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और आधार कार्ड जब्त किया है। कैसे पकड़े गए आतंकी : लश्कर के इन आतंकियों को को पकड़ने के लिए 44RR और 178 Bn CRPF द्वारा विशेष इनपुट के बाद SOG शोपियां द्वारा बसकुचन में एक ऑपरेशन लॉन्च किया गया…

Read More

डालटनगंज । झारखंड के पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र में बुधवार रात सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में 10 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में दो लोगों के पैर कट गए और आठ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तरहसी थाना क्षेत्र के तिरूआ मोड़ पर बारातियों से भरी गाड़ी और डीजे वाहन के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में मनातू थाना क्षेत्र के नावा चुनका गांव के रहने वाले चार लोगों की मौत हो गई। दो लोगों की मौत मौके पर…

Read More

लातेहार । झारखंड के लातेहार जिले की पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे ऑपरेशन के दौरान आठ आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) सहित भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक पदार्थ बरामद किया है। बताया गया कि नक्सलियों ने नेतरहाट थाना क्षेत्र के तुतापानी जंगल एवं निकटवर्ती पहाड़ी इलाके में पुलिस और सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से जमीन के नीचे आईईडी लगा रखा था। प्रत्येक आईईडी 0.5 किग्रा क्षमता का था, जिसे पुलिस ने बरामद करने बाद सुरक्षित तरीके से विस्फोट कर नष्ट कर दिया है। इसी इलाके में 26 मई को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़…

Read More

नई दिल्ली। केंद्र में मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी “संकल्प से सिद्धि तक” के तहत भव्य कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बना रही है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बुधवार को पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने पत्र में लिखा, “मोदी सरकार के 11 साल ‘संकल्प से सिद्धि तक’ पर कार्यक्रम देश के यशस्वी एवं दूरदर्शी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत उल्लेखनीय रूप से विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बन चुका है और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की ओर…

Read More

वाशिंगटन। एलन मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वरिष्ठ सलाहकार के रूप में अपनी भूमिका से हटने की घोषणा की है, जिससे सरकारी दक्षता विभाग (डीओजीई) के साथ विशेष सरकारी कर्मचारी के रूप में उनका कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। टेस्ला और स्पेसएक्स के प्रमुख और अरबपति उद्यमी एलन मस्क को संघीय नौकरशाही को सुव्यवस्थित करने और बेकार सरकारी खर्च को कम करने के प्रयासों का नेतृत्व करने का काम सौंपा गया था। बुधवार को एक्स पर हुए मस्क ने अपनी बात रखी। उन्होंने सेवा का अवसर देने के लिए आभार जताया। मस्क ने लिखा, “विशेष सरकारी कर्मचारी के रूप…

Read More

पटना। पीएम नरेंद्र मोदी का इस बार का बिहार आगमन विधानसभा चुनाव का आगाज साबित होने जा रहा है। पीएम मोदी की सौगात की पोटली तो एक तरफ भीड़ का भी सौगात देने की तैयारी पूरी है। इस बार बिक्रमगंज की सभा आगामी बिहार विधान सभा चुनाव के संदर्भ में उपस्थित भीड़ एक अलग तरह की नजीर साबित होने जा रही है। होने यह जा रहा है कि बिक्रमगंज की यह भीड़ स्वतः स्फूर्त भीड़ है, जो भाजपा नेताओं के द्वारा नहीं बल्कि राष्ट्रवाद के चितेरे द्वारा जुटाई जा रही है। स्वागत में लगे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जुड़े पोस्टर :…

Read More

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा केमिकल्स में बहुत बड़ा बदलाव हुआ। कंपनी के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन अब इस पद पर नहीं रहेंगे। उनकी जगह कंपनी के डायरेक्टर एस. पद्मनाभन का नया चेयरमैन बनाया गया है। चंद्रशेखरन टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के चेयरमैन हैं और दिवंगत रतन टाटा के करीबी माने जाते हैं। रतन टाटा का पिछले साल अक्तूबर में निधन हो गया था। चंद्रशेखरन को रतन टाटा का करीबी माना जाता था। रतन टाटा उन पर काफी भरोसा करते थे। चंद्रशेखरन को 2017 में टाटा संस का चेयरमैन बनाया…

Read More

रांची। रांची के सुखेदवनगर थाना पुलिस ने चैन स्नैचिंग करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपितों में रौशन कुमार महतो, अभिषेक कुमार सिंह और सोनार सतीश कुमार सोनी शामिल है जबकि मामले में दो नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। इनके पास से सात लॉकेट, चार स्मार्ट फोन, घटना में प्रयुक्त स्कूटी, 2450 रुपये नकद, एक ब्लेड, घटना के वक्त पहना हुआ कपड़ा बरामद किया गया है। डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा बुधवार रात प्रेस वार्ता में बताया कि 27 मई को सूचना प्राप्त हुई कि विद्यानगर रोड नंबर तीन कार्मेल होस्टल के नजदीक संत…

Read More