Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- आज 97.84 लाख लाभार्थियों के खाते में आएगी 1100 रुपये मासिक पेंशन, 1,423.94 करोड़ रुपए होंगे हस्तांतरित
- दीपक गिरोह के चार शूटर मुठभेड़ में ढेर
- तेजस्वी यादव को भी मिलती है 125 यूनिट मुफ्त बिजली, भेदभाव नहीं करती एनडीए सरकार : सम्राट चौधरी
- झारखंड पुलिस के 153 आश्रितों को अनुकंपा पर नौकरी, कमेटी ने लगाई मुहर
- संगठित अपराध से जुड़े लोगों की बनाएं सूची, सभी पर रखें नजर : एसपी
- झारखंड में 82.11 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, अनमैप्ड वोटरों की सूची वेबसाइट पर जारी
- महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, यूसीसी का मसौदा तैयार करने के लिए 7 सदस्यीय समिति बनी, जस्टिस रंजना देसाई को बनाया अध्यक्ष
- झारखंड में निवेश समझौतों से रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास को मिलेगी नई दिशा : चेंबर
Author: News Maati
हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले में राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) के एक अधिकारी की हत्या के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एनटीपीसी के केरेडारी कोयला खदान परियोजना में उपमहाप्रबंधक (डिस्पैच) के पद पर तैनात कुमार गौरव (42) की आठ मार्च को कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतह मोड़ के पास मोटरसाइकिल सवार दो बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस के एक बयान के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान मिंटू कुमार पासवान उर्फ छोटा छतरी, राहुल मुंडा उर्फ छोटका, मनोज माली और अजय यादव के…
पटना। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार को रिश्वत प्रकरण से जुड़े एक मामले में कार्रवाई करते हुए भारतीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के महाप्रबंधक रामप्रीत पासवान समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ने पटना, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, पूर्णिया, रांची और वाराणसी समेत सात जगहों पर एक साथ छापा भी मारा। अपनी इस कार्रवाई के दौरान जांच एजेंसी ने 1,18,85,000 रुपये नकद और कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस बरामद किए है, जांच अभी जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई को जानकारी मिली थी कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के जीएम और अन्य लोक…
रांची।अवैध शराब के काले कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए रांची एक्साइज विभाग की टीम ने अवैध शराब फैक्ट्री का संचालन कर रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही छापेमारी टीम ने भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त किया है। एक्साइज की टीम ने ओरमांझी सीईओ ऑफिस के पीछे रेनबो 7 कॉलोनी डरदाग स्थित एक फ्लैट में छापेमारी की। जहां अवैध और नकली शराब की फैक्ट्री का संचालित की जा रही थी। एक्साइज विभाग को गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब जब्त किया गया। जानकारी के अनुसार बोकारो से नकली विदेशी शराब मंगाई…
नई दिल्ली। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सोमवार को केंद्र से न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में वापस भेजने की सिफारिश की। दिल्ली उच्च न्यायालय के दूसरे सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति वर्मा राष्ट्रीय राजधानी में अपने बंगले से जुड़े स्टोररूम में कथित तौर पर जली हुई नकदी का एक बड़ा ढेर पाए जाने के विवाद में उलझे हुए हैं। 14 मार्च को आग बुझाने के लिए अग्निशमन दल वहां गया था, तब बड़ी मात्रा में नकदी मिली थी। न्यायिक गलियारों में खलबली मचा देने वाली इस घटना के बाद, मुख्य…
मुंबई।महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का नाम लिए बगैर उन पर विवादित टिप्पणी कर फंसे स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज होने के बाद अब बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) सोमवार को हैबिटेट क्लब के अवैध हिस्से को ध्वस्त करता नजर आया। हैबिटेट क्लब में ही कुणाल कामरा ने प्रस्तुति दी थी। जो खार पुलिस थाना के तहत आता है। सोमवार को स्टूडियो के अंदर बीएमसी के अधिकारी दाखिल हुए। सामने आए वीडियो में कर्मचारी अवैध हिस्से को ढहाते नजर आए। मनपा के सह आयुक्त विनायक विसपुते भी मौके पर मौजूद रहे।…
नई दिल्ली। सरकार ने लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के वेतन को बढ़ा दिया है। सांसदों की सैलरी के अलावा भत्ते और पूर्व संसद सदस्यों की पेंशन में भी बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल 2023 से लागू होगी। संसदीय कार्य मंत्रालय ने सोमवार को एक गजट नोटिफिकेशन जारी किया। नोटिफिकेशन के अनुसार, लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों का वेतन 1 लाख रुपये से बढ़कर 1.24 लाख रुपये प्रति माह हो गया है। वहीं, दैनिक भत्ता 2,000 रुपये से बढ़कर 2,500 रुपये हो गया है। सैलरी के अलावा पेंशन में भी इजाफा इसके अलावा पूर्व सांसदों की पेंशन भी 25,000…
मुंबई । भारतीय शेयर बाजार सोमवार को हरे निशान में बंद हुआ। यह लगातार छठा दिन था, जब शेयर बाजार में तेजी देखी गई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1,078.87 अंक या 1.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,984.38 और निफ्टी 307.95 अंक या 1.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,658.35 पर था। बाजार की तेजी का नेतृत्व बैंकिंग शेयरों ने किया। निफ्टी बैंक इंडेक्स 1,111.40 अंक या 2.20 प्रतिशत चढ़कर 51,704.95 पर बंद हुआ। सेंसेक्स पैक में कोटक महिंद्रा बैंक, एनटीपीसी, एसबीआई, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक,मारुति सुजुकी, टाटा…
नई दिल्ली । केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के लिए एक नई योजना यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) ला रही है। इस योजना के तहत केंद्रीय कर्मचारी जो कि कम से कम 25 वर्षों से अपनी सेवा दे रहे हैं, 1 अप्रैल से यूपीएस के तहत रिटायरमेंट से पहले आखिरी 12 महीनों के अपने औसत मूल वेतन का 50 प्रतिशत पेंशन के रूप में पाने के पात्र होंगे। सरकार अपनी इस योजना के साथ कम से कम 23 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद वित्तीय सुरक्षा देने की तैयारी में है। यूपीएस खासकर उन लोगों को ध्यान में रखते हुए लाई…
साहिबगंज । झारखंड के साहिबगंज जिला अंतर्गत मंडरो प्रखंड के नगरभीठा गांव में ब्रेन मलेरिया से मिलते-जुलते लक्षण वाली बीमारी ने कहर बरपा दिया है। पिछले 12 दिनों के अंदर इस बीमारी से पांच बच्चों की मौत हो गई है, जबकि 12 अन्य बीमार हैं। इसकी सूचना मिलने के बाद सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर कैंप लगाया है। बीमारी से प्रभावित लोगों के बीच दवाइयों का वितरण किया गया है। उनके रक्त एवं अन्य सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए दुमका भेजे गए हैं। साहिबगंज के उपायुक्त हेमंत सती ने सिविल सर्जन को बीमारी से प्रभावित…
मुंबई । दुनिया के दस सबसे बड़े शेयर बाजारों में मार्च में भारतीय शेयर बाजार ने सबसे अधिक 9.4 प्रतिशत (डॉलर में) का रिटर्न दिया है। यह जानकारी लेटेस्ट एक्सचेंज डेटा से मिली। पांच महीनों की लगातार मंदी के बाद बीते चार वर्षों में यह सबसे बड़ी रैली है। एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में सूचीबद्ध सभी कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण फरवरी के अंत में लगभग 4.39 ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर लगभग 4.8 ट्रिलियन डॉलर हो गया। यह मई 2021 के बाद सबसे बड़ा मासिक उछाल है। भारत ने अन्य प्रमुख बाजारों से बेहतर प्रदर्शन किया।…