Author: News Maati

साहेबगंज।झारखंड के बरहेट में एक दुखद घटना हुई है। यहां कोयला ढोने वाली दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं। यह हादसा मंगलवार सुबह करीब 3:30 बजे हुआ। इस दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई। दोनों गाड़ियां गलती से एक ही पटरी पर आ गईं, जिसके कारण यह हादसा हुआ। झारखंड में बड़ा ट्रेन हादसा जानकारी के अनुसार, फरक्का से ललमटिया जा रही एक मालगाड़ी बरहेट में खड़ी थी। तभी ललमटिया से NTPC का कोयला लेकर फरक्का जा रही दूसरी मालगाड़ी ने उसमें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और…

Read More

by- Ajay Kumar Singh रांची। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने सोमवार को रांची के बुकरू में वास्तु बिहार फेज-5 में आधुनिक तकनीक से बनी भूकंपरोधी मकान का किया उद्घाटन। इस दौरान वास्तु बिहार के सीइओ सार्थक तिवारी समेत कई लोगों ने मकान पर कई हथौड़े चलाये, लेकिन मकान के दीवारों पर खरोंच तक नहीं आया। मनोज तिवारी ने कहा कि मकान इतना मजबूत है कि दशकों तक टस-मस नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कम खर्च में बहुत हीं मजबूत घर बना रहा है वास्तु बिहार। मध्यम वर्ग और सेना के जवानों को दी जा रही रियायत : सांसद ने बताया…

Read More

खगड़िया। दिवंगत रामविलास पासवान के परिवार में एक बार फिर विवाद हो गया है। इस बार विवाद संपत्ति को लेकर है। रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी और उनके छोटे भाई पशुपति कुमार पारस के बीच यह विवाद है। पशुपति कुमार पारस के परिवार वालों ने राजकुमारी देवी की संपत्ति पर ताला लगा दिया है। उनका कहना है कि संपत्ति पर उनका हक है। राजकुमारी देवी ने पशुपति कुमार पारस और रामचंद्र पासवान की पत्नी पर उन्हें घर से निकालने का आरोप लगाया है। यह मामला अब चिराग पासवान तक भी पहुंच गया है। पासवान परिवार में पहले भी हो चुकी है…

Read More

धनबाद । सीबीआई ने सोमवार को धनबाद जिले में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के मुगमा एरिया में पीएफ क्लर्क अरविंद कुमार राय और एक अन्य कर्मी शीतल बाउरी को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। ईसीएल के दो-तीन अन्य कर्मचारियों से सीबीआई पीएफ एवं ग्रेच्युटी के भुगतान के नाम पर होने वाली कमीशनखोरी के संबंध में पूछताछ कर रही है। बताया गया कि मुगमा एरिया की खुदिया कोलियरी के इलेक्ट्रिक विभाग में कार्यरत उमेश प्रसाद सिंह 31 मार्च, 2025 को रिटायर होने वाले थे। इस उपलक्ष्य में कार्यालय में फेयरवेल भी होना था। उन्होंने रिटायरमेंट पर पीएफ…

Read More

पटना । केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र के बाद तेजस्वी यादव ही हैं। पटना में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान जदयू नेता ललन सिंह ने कहा कि वे सत्यवादी हरिश्चंद्र हैं। वे अपनी पीठ खुद थपथपाते रहे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जो भी कहा, वह सच कहा है। वैसे, उन्हें (तेजस्वी यादव) चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। वह अपना काम करें। बिहार की जनता अगले चुनाव में तय…

Read More

मुंबई। अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर ने अपने परिवार के साथ ईद का त्योहार मानाया। सबा पटौदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ईद के जश्न की झलक दिखाई, जिसमें परिवार के सदस्य एक ही फ्रेम में नजर आए। सैफ की बहन सबा पटौदी के लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार, सैफ और करीना ने अपनी बहनों सबा और सोहा तथा सोहा के अभिनेता पति कुणाल खेमू के साथ ईद मनाई। पटौदी परिवार का हर एक सदस्य पारंपरिक परिधानों में बेहद खूबसूरत लग रहा था, बेबो सूट में नजर आईं। ईद के जश्न की झलकियां इंस्टाग्राम पर शेयर…

Read More

सरायकेला। झारखंड के सरायकेला जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में एक शख्स ने अपनी पत्नी और पांच साल के बेटे को लोहे के तवे से पीट-पीटकर मार डाला। सोमवार सुबह हुई इस वारदात की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सुकराम मुंडा को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि उसने पत्नी के साथ हुए विवाद के बाद घटना को अंजाम दिया। सुकराम मुंडा इसी जिले के रड़गांव का निवासी है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से वह अपने परिवार के साथ तमोलिया गांव में रहता था। शराब…

Read More

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से खासे नाराज नजर आए। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें ऐसा लगा कि मॉस्को यूक्रेन में युद्ध खत्म करने की उनकी कोशिशों में मुश्किलें खड़ी कर रहा है, तो वे रूसी तेल के खरीदारों पर 25% से 50% तक का सेकेंडरी टैरिफ लगा देंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने एनबीसी न्यूज को बताया कि वह पिछले सप्ताह पुतिन की ओर से यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के नेतृत्व की विश्वसनीयता की आलोचना किए जाने से बहुत नाराज हैं। टेलीविजन नेटवर्क ने रविवार को एक टेलीफोन इंटरव्यू का…

Read More

नई दिल्ली । प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में वायरल गर्ल मोनालिसा को फिल्म में काम करने का ऑफर देने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर बलात्कार के साथ मारपीट, गर्भपात कराने, धमकी देने का आरोप है। आरोप है कि सनोज मिश्रा ने एक छोटे कस्बे से आने वाली, लड़की के साथ न केवल बलात्कार किया बल्कि तीन बार उसका गर्भपात भी कराया। सेंट्रल दिल्ली पुलिस के नबी करीम थाने की टीम ने निर्देशक सनोज मिश्रा को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। 6 मार्च 2024 को 28 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी सचिव (Private Secretary) के रूप में 2014 बैच की भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी निधि तिवारी को नियुक्त किया गया है। सरकार की ओर से जारी आदेश में इसकी आधिकारिक घोषणा की गई है। निधि तिवारी इससे पहले प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में उप सचिव के पद पर कार्यरत थीं। सरकार ने सोमवार को एक आधिकारिक आदेश जारी कर बताया कि आईएफएस अधिकारी निधि तिवारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निजी सचिव बनाया जा रहा है। वह पहले से ही प्रधानमंत्री कार्यालय में कार्यरत थीं और अब उन्हें प्रमोट करके यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई…

Read More