Author: News Maati

हजारीबाग। हजारीबाग के चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डॉ. सतीश कुमार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो( एसीबी) ने मंगलवार को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। ममता वाहन सेवा के संचालक उज्ज्वल सिन्हा ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी। डॉक्टर ने उनके 25,000 रुपये के बकाया बिलों पर हस्ताक्षर करने के लिए 3,000 रुपये की मांग की थी। एसीबी ने पहले मामले की गोपनीय जांच की। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद टीम ने कार्रवाई की। डॉ. सतीश कुमार को उनके कार्यालय में रिश्वत लेते पकड़ा गया। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया…

Read More

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने देश में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए 1.07 लाख करोड़ रुपये की रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इससे दो साल में 3.5 करोड़ जॉब्स पैदा होने की उम्मीद है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि कैबिनेट ने 1.07 लाख करोड़ रुपये की ELI योजना को भी मंज़ूरी दी है। ELI का…

Read More

पटना । बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने युवाओं, कलाकारों और लोक कलाओं को बढ़ावा देने के लिए कई घोषणाएं की हैं। मुख्‍यमंत्री प्रत‍िज्ञा योजना के तहत युवाओं को हर महीने पैसा म‍िलेगा।बिहार के वरिष्ठ और आर्थिक रूप से कमजोर कलाकारों को अब सरकार प्रतिमाह पेंशन देगी। मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना के तहत ऐसे कलाकारों को 3000 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी। बिहार मंत्रिमंडल की मंगलवार को हुई बैठक में इस योजना के लिए एक करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की हुई बैठक में कुल 24…

Read More

बैंकॉक। थाईलैंड की संवैधानिक अदालत ने प्रधानमंत्री पेटोंगटार्न शिनवात्रा को फोन कॉल लीक मामले में जांच पूरी होने तक पद से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई कंबोडिया के एक पूर्व नेता के साथ हुई कथित बातचीत के ऑडियो लीक पर दायर याचिका के बाद की गई है, जिसमें नैतिकता के उल्लंघन के आरोप लगाए गए थे। अदालत के नौ न्यायाधीशों में से सात ने उन्हें पद से हटाने के पक्ष में मतदान किया, जबकि दो ने विरोध किया। फिलहाल जांच लंबित है, और तब तक प्रधानमंत्री की शक्तियां निलंबित रहेंगी। गौरतलब है कि पेटोंगटार्न को कंबोडिया के साथ हालिया…

Read More

संगारेड्डी। तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में सिगाची इंडस्ट्रीज की दवा फैक्टरी में सोमवार को हुए विस्फोट ने कई घरों के चिराग बुझा दिए। अब तक 34 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मलबे के नीचे दबे कई शवों को देर रात तक निकाला गया, जबकि तीन मजदूरों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। जिला पुलिस अधीक्षक परितोष पंकज ने बताया, “मलबे से 31 शव बरामद हुए हैं, बचाव अभियान का अंतिम चरण अभी जारी है।” प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि हादसा किसी रासायनिक प्रतिक्रिया से हुआ, जिससे संयंत्र की ड्राइंग यूनिट में जोरदार धमाका हुआ…

Read More

नई दिल्ली । विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत को एक सभ्यतागत राष्ट्र, बहुलतावादी लोकतंत्र, प्रतिभा का स्रोत, कूटनीतिक सेतु और वैश्विक दक्षिण की आवाज बताया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत जल्द ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के साथ व्यापार समझौता करने में सफल होगा। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ‘न्यूजवीक’ के सीईओ डेव प्रगाड़ के साथ एक खास बातचीत में भारत की भूमिका और स्थिति पर अपने विचार साझा किए।अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर जयशंकर ने कहा, ” हम एक बहुत ही जटिल व्यापार वार्ता के बीच में हैं, उम्मीद है कि बीच…

Read More

रांची। झारखंड में खूंटी जिले के काड़ेतुबिद गांव के ग्राम प्रधान और भाजपा नेता बलराम मुंडा की हत्या की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर लिया है। हत्याकांड के 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो लोग ग्राम प्रधान के गांव के ही रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, शनिवार-रविवार की रात अपराधियों ने बलराम मुंडा के घर पर हमला बोला था और गोली मारकर एवं धारदार हथियार से वार कर उनकी हत्या कर दी थी। खूंटी के एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि हत्याकांड का मास्टरमाइंड बुधराम हस्सा उर्फ मास्टर है, जो मारंगहादा थाना…

Read More

नयी दिल्ली। मंगलवार पहली जुलाई से आम आदमी से जुड़ी कई चीजों में बदलाव होगा। बात चाहे ट्रेन से सफर की हो, पैन कार्ड बनवाने की या फिर बैंकिंग की, इनके नियमों में कुछ परिवर्तन किया गया है। आइये जानते हैं इन खास परिवर्तनों के बारे में। ट्रेन में रिजर्वेशन: रेलवे ने इस बात को अनिवार्य कर दिया है कि ऑनलाइन तत्काल बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी अकाउंट आधार से लिंक होना जरूरी है। यह अनिवार्यता पहली जुलाई से लागू होगी। रेलवे का कहना है कि बुकिंग शुरू होने के पहले 10 मिनट तक केवल आधार लिंक अकाउंट से ही टिकट…

Read More

कोलकाता । कोलकाता के एक विधि महाविद्यालय (कॉलेज) में छात्रा से कथित सामूहिक बलात्कार के सिलसिले में गिरफ्तार चार लोगों में से तीन ने इसकी साजिश पहले ही रची थी। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। घटना की जांच कर रहे नौ सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) के अधिकारियों ने यह भी पाया कि तीन आरोपियों – मनोजीत मिश्रा, प्रोमित मुखर्जी और जैद अहमद का कॉलेज की छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने का इतिहास रहा है। चौथा आरोपी कॉलेज का सुरक्षा गार्ड है। अधिकारी के अनुसार, तीनों इस तरह की घटनाओं को अपने मोबाइल फोन पर…

Read More

रांची । झारखंड में सिविल सेवा परीक्षा और उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में अनियमितता के आरोपों को लेकर राजभवन की ओर से जेपीएससी (झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन) के चेयरमैन को पत्र भेजा गया है। यह पत्र झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रघुवर दास की ओर से राज्यपाल को दिए गए एक ज्ञापन के आलोक में भेजा गया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने लगभग एक सप्ताह पूर्व झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की थी। उन्होंने जेपीएससी की ओर से आयोजित संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा- 2023 के अभ्यर्थियों द्वारा अनियमितता की शिकायतों से राज्यपाल को अवगत कराया…

Read More