Author: News Maati

पटना । बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने युवाओं, कलाकारों और लोक कलाओं को बढ़ावा देने के लिए कई घोषणाएं की हैं। मुख्‍यमंत्री प्रत‍िज्ञा योजना के तहत युवाओं को हर महीने पैसा म‍िलेगा।बिहार के वरिष्ठ और आर्थिक रूप से कमजोर कलाकारों को अब सरकार प्रतिमाह पेंशन देगी। मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना के तहत ऐसे कलाकारों को 3000 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी। बिहार मंत्रिमंडल की मंगलवार को हुई बैठक में इस योजना के लिए एक करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की हुई बैठक में कुल 24…

Read More

बैंकॉक। थाईलैंड की संवैधानिक अदालत ने प्रधानमंत्री पेटोंगटार्न शिनवात्रा को फोन कॉल लीक मामले में जांच पूरी होने तक पद से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई कंबोडिया के एक पूर्व नेता के साथ हुई कथित बातचीत के ऑडियो लीक पर दायर याचिका के बाद की गई है, जिसमें नैतिकता के उल्लंघन के आरोप लगाए गए थे। अदालत के नौ न्यायाधीशों में से सात ने उन्हें पद से हटाने के पक्ष में मतदान किया, जबकि दो ने विरोध किया। फिलहाल जांच लंबित है, और तब तक प्रधानमंत्री की शक्तियां निलंबित रहेंगी। गौरतलब है कि पेटोंगटार्न को कंबोडिया के साथ हालिया…

Read More

संगारेड्डी। तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में सिगाची इंडस्ट्रीज की दवा फैक्टरी में सोमवार को हुए विस्फोट ने कई घरों के चिराग बुझा दिए। अब तक 34 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मलबे के नीचे दबे कई शवों को देर रात तक निकाला गया, जबकि तीन मजदूरों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। जिला पुलिस अधीक्षक परितोष पंकज ने बताया, “मलबे से 31 शव बरामद हुए हैं, बचाव अभियान का अंतिम चरण अभी जारी है।” प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि हादसा किसी रासायनिक प्रतिक्रिया से हुआ, जिससे संयंत्र की ड्राइंग यूनिट में जोरदार धमाका हुआ…

Read More

नई दिल्ली । विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत को एक सभ्यतागत राष्ट्र, बहुलतावादी लोकतंत्र, प्रतिभा का स्रोत, कूटनीतिक सेतु और वैश्विक दक्षिण की आवाज बताया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत जल्द ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के साथ व्यापार समझौता करने में सफल होगा। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ‘न्यूजवीक’ के सीईओ डेव प्रगाड़ के साथ एक खास बातचीत में भारत की भूमिका और स्थिति पर अपने विचार साझा किए।अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर जयशंकर ने कहा, ” हम एक बहुत ही जटिल व्यापार वार्ता के बीच में हैं, उम्मीद है कि बीच…

Read More

रांची। झारखंड में खूंटी जिले के काड़ेतुबिद गांव के ग्राम प्रधान और भाजपा नेता बलराम मुंडा की हत्या की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर लिया है। हत्याकांड के 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो लोग ग्राम प्रधान के गांव के ही रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, शनिवार-रविवार की रात अपराधियों ने बलराम मुंडा के घर पर हमला बोला था और गोली मारकर एवं धारदार हथियार से वार कर उनकी हत्या कर दी थी। खूंटी के एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि हत्याकांड का मास्टरमाइंड बुधराम हस्सा उर्फ मास्टर है, जो मारंगहादा थाना…

Read More

नयी दिल्ली। मंगलवार पहली जुलाई से आम आदमी से जुड़ी कई चीजों में बदलाव होगा। बात चाहे ट्रेन से सफर की हो, पैन कार्ड बनवाने की या फिर बैंकिंग की, इनके नियमों में कुछ परिवर्तन किया गया है। आइये जानते हैं इन खास परिवर्तनों के बारे में। ट्रेन में रिजर्वेशन: रेलवे ने इस बात को अनिवार्य कर दिया है कि ऑनलाइन तत्काल बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी अकाउंट आधार से लिंक होना जरूरी है। यह अनिवार्यता पहली जुलाई से लागू होगी। रेलवे का कहना है कि बुकिंग शुरू होने के पहले 10 मिनट तक केवल आधार लिंक अकाउंट से ही टिकट…

Read More

कोलकाता । कोलकाता के एक विधि महाविद्यालय (कॉलेज) में छात्रा से कथित सामूहिक बलात्कार के सिलसिले में गिरफ्तार चार लोगों में से तीन ने इसकी साजिश पहले ही रची थी। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। घटना की जांच कर रहे नौ सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) के अधिकारियों ने यह भी पाया कि तीन आरोपियों – मनोजीत मिश्रा, प्रोमित मुखर्जी और जैद अहमद का कॉलेज की छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने का इतिहास रहा है। चौथा आरोपी कॉलेज का सुरक्षा गार्ड है। अधिकारी के अनुसार, तीनों इस तरह की घटनाओं को अपने मोबाइल फोन पर…

Read More

रांची । झारखंड में सिविल सेवा परीक्षा और उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में अनियमितता के आरोपों को लेकर राजभवन की ओर से जेपीएससी (झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन) के चेयरमैन को पत्र भेजा गया है। यह पत्र झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रघुवर दास की ओर से राज्यपाल को दिए गए एक ज्ञापन के आलोक में भेजा गया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने लगभग एक सप्ताह पूर्व झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की थी। उन्होंने जेपीएससी की ओर से आयोजित संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा- 2023 के अभ्यर्थियों द्वारा अनियमितता की शिकायतों से राज्यपाल को अवगत कराया…

Read More

रांची । रांची से सटे खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक सड़क हादसे में पिता-पुत्र सहित एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के मालगो गांव निवासी 48 वर्षीय रेला मिंज अपने पुत्र 20 वर्षीय अभिषेक मिंज और भतीजे 20 वर्षीय रोहित मिंज के साथ एक बाइक पर सवार थे।कर्रा-बिरदा रोड पर संगोर गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों सड़क से दूर जा गिरे। टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय लोग दौड़े। सूचना पाकर…

Read More

गुमला । झारखंड के गुमला जिले में रिजवाना परवीन नामक एक महिला की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने उसके पति शमशाद अंसारी और उसकी दूसरी पत्नी अफसाना खातून को गिरफ्तार किया है। सिसई थाना क्षेत्र में रिजवाना परवीन की मौत 28 जून को हुई थी, जिसे हादसा बताकर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की गई थी। एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने सोमवार को मीडिया को पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रिजवाना खातून के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच की तो इस बात का खुलासा हुआ कि…

Read More