Author: News Maati

नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कर्नाटक के एक विधानसभा क्षेत्र का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर धांधली करके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को फायदा पहुंचाया गया। उन्होंने वोट चोरी शीर्षक से संवाददाताओं के समक्ष कर्नाटक के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र के मतदाता सूची के आंकड़ों की प्रस्तुति दी और धांधली का दावा किया। राहुल गांधी ने बताया कि ह्यह्यचुनाव धांधली” के सबूत एकत्र करने में कुल छह महीने का समय लगा। उन्होंने दावा किया कि निर्वाचन आयोग मतदाता सूचियों को मशीन के पढ़ने योग्य’ (मशीन रीडेबल) डेटा…

Read More

रांची। भाजपा सांसद विष्णु दयाल राम ने गुरूवार को नई दिल्ली स्थित संसद भवन कार्यालय में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर पलामू संसदीय क्षेत्र की रेल परियोजनाओं और यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी को लेकर चर्चा की। उन्होंने रेलमंत्री को मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा। रेल मंत्री ने कहा कि बरवाडीह, चिरिमिरी, अंबिकापुर नई रेलवे लाइन का कार्य अवश्य पूर्ण किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट रेलवे का ड्रीम प्रोजेक्ट है। उन्होंने गढ़वा टाउन स्टेशन से रांची के लिए प्रतिदिन रांची टोरी मेमू पैसेंजर ट्रेन का विस्तार करने या एक नई मेमू पैसेंजर ट्रेन चलाने का भी आश्वासन दिया। इस संबंध…

Read More

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन का उनके पैतृक गांव नेमरा में मंगलवार को अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। इस बीच सोरेन ने अपने पिता शिबू सोरेन को याद कर भावुक पोस्ट साझा किया है। हेमंत सोरेन ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि नेमरा की यह क्रांतिकारी और वीर भूमि, दादाजी की शहादत और बाबा के अथाह संघर्ष की गवाह है। यहां के जंगलों, नालों-नदियों और पहाड़ों ने क्रांति की उस हर गूंज को सुना है और हर कदम व हर बलिदान को संजोकर रखा है। नेमरा की इस क्रांतिकारी भूमि को…

Read More

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि हस्तकरघा केवल एक कला नहीं, यह हमारी सभ्यता, संस्कृति और परंपरा का जीवंत प्रतीक है। हर धागा, हर बुनाई हमारी लोक-कथाओं और रीति-रिवाजों की अनूठी कहानी कहती है।राज्यपाल गुरुवार को विवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूडीआरओ) एवं बुनकर प्रकोष्ठ की ओर से 12वें राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस के अवसर पर रांची के डोरंडा महाविद्यालय में आयोजित समारोह में बोल रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत का उत्सव मनाया जा रहा है, बल्कि उन लाखों बुनकर परिवारों को सम्मान भी दिया जा रहा है,…

Read More

रांची। पूर्व पार्षद शबाना खान के पति रिंकू खान की हत्या के आरोप में जेल में बंद इमरान को उच्च न्यायालय से बड़ी राहत मिली है। उच्च न्यायालय ने गुरुवार को इमरान की जमानत याचिका स्वीकार करते हुए उसे जमानत दे दी है। इमरान की जमानत याचिका पर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस अंबुज नाथ की कोर्ट में सुनवाई हुई। इमरान की ओर से अधिवक्ता राहुल पांडेय ने कोर्ट में बहस की। उल्लेखनीय है कि 23 मार्च 2022 को पैसे के लेनदेन को लेकर पूर्व पार्षद शबाना खान के पति रिंकू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रांची…

Read More

नई दिल्ली। कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मतदाता सूची में गड़बड़ी के दावे पर साक्ष्य सहित शपथ-पत्र मांगा है। उनसे कहा गया है कि वे लगाए गए अपने आरापों को प्रमाणित करें। कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आज राहुल गांधी को पत्र भेजा है। पत्र में उल्लेख है कि कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल कल (8 अगस्त) दोपहर 1 से 3 बजे के बीच मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिलकर एक ज्ञापन सौंपने जा रहा है। पत्र में कहा गया है कि मतदाता सूचियां जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 और मतदाताओं का पंजीकरण नियम, 1960 के अनुसार पारदर्शी रूप…

Read More

मॉस्को । रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस महीने के अंत में भारत की यात्रा पर आ सकते हैं। यह जानकारी रूसी मीडिया ने दी है, जिसने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल के रूस दौरे के दौरान दिए गए बयान का हवाला दिया। मॉस्को में रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगु से मुलाकात के दौरान डोभाल ने कहा कि हमारे बीच अब बहुत अच्छे संबंध स्थापित हो चुके हैं, जिन्हें हम काफी महत्व देते हैं। यह एक रणनीतिक साझेदारी है। हम उच्च स्तर पर संवाद कर रहे हैं। हमें यह जानकर खुशी हुई कि राष्ट्रपति पुतिन का भारत दौरा…

Read More

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुआ। बाजार में चौतरफा खरीदारी देखी गई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 79.27 अंक या 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 80,623.26 और निफ्टी 21.95 अंक या 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,596.15 पर बंद हुआ। भारतीय शेयर बाजार में तेजी ऐसे समय पर देखने को मिली है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया गया है, जो कि 27 अगस्त से लागू होंगे। लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेजी देखने को…

Read More

संभल । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को संभल जिले के बहजोई में 659 करोड़ रुपए की 222 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने संभल के धार्मिक विरासत के संरक्षण, ऐतिहासिक अन्यायों और राजनीतिक विरोधियों पर तीखे हमले किए। सीएम योगी ने संभल को हिंदू आस्था का प्रतीक बताते हुए विदेशी आक्रांताओं, कांग्रेस और सपा को निशाने पर लिया और चेतावनी दी कि संभल के साथ पाप करने वालों को उनके पापों की कड़ी सजा मिलेगी। उन्होंने संभल की ऐतिहासिक सच्चाई को उजागर करते हुए विदेशी…

Read More

मुंबई । मुंबई की चारकोप पुलिस ने आरबीएल बैंक की कर्मचारी डॉली कोटक को गिरफ्तार किया है। उस पर अपने पूर्व साथी, एक आईटी पेशेवर, पर झूठा बलात्कार का केस दर्ज करवाकर एक करोड़ की उगाही करने का आरोप है। पुलिस ने अपनी तहकीकात में पाया कि डॉली ने कथित तौर पर पीड़ित को जेल भेजने की साजिश रची और उसकी जमानत के लिए “अनापत्ति” बयान के बदले पैसे मांगे। पुलिस के अनुसार, डॉली ने पीड़ित को एक महीने से अधिक समय तक जेल में रखवाने के बाद उसकी बहन से कोर्ट परिसर में मुलाकात की और एक करोड़ की…

Read More