Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- अखिल भारतीय चिकित्सक एसोसिएशन, रिजॉयस हेल्थ फाउंडेशन एवं अमेरिक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने कई हस्तियों को गुरु श्री सम्मान से नवाजा
- रामगढ़ में कुख्यात अपराधी प्रिंस खान गिरोह पर पुलिस का बड़ा प्रहार, शूटर का हाफ एनकाउंटर, दो अपराधी गिरफ्तार
- हेमंत सोरेन ने खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी
- चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे मंजूर, कृष्ण मोहन बने राम मंदिर ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव
- हेमंत सोरेन ने की पर्यटन, कला-संस्कृति और खेलकूद विभाग की समीक्षा, कहा-इको टूरिज्म का बनेगा सर्किट
- पूर्व डीजीपी अजय कुमार सिंह बने रेरा के अध्यक्ष
- झारखंड शराब घोटाले में ईडी ने रोहित उरांव से की पूछताछ, कल पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव की बारी
- करणी सेना के नेता हिमांशु हत्याकांड में राजस्थान से नीरज सिंह गिरफ्तार
Author: News Maati
पटना। शहर के जेपी गंगा पथ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां आने वाले पर्यटकों को अब डबल डेकर बस से गंगा का दीदार करने का मौका मिलेगा। जेपी गंगा पथ पर ओपन डबल डेकर बस चलाने को परमिट मिल गया है। बस दीघा घाट से कंगन घाट तक करीब 15.5 किमी तक सफर तय करेगी। पर्यटकों को सुविधा देने को लेकर डबल डेकर बस सेवा का उद्घाटन मंगलवार को पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह दीघा रोटरी के पास दोपहर साढ़े 12 बजे करेंगे। 40 सीटों वाली बस में मिलेगी सारी सुविधाएं : बस…
रांची । राज्य में जमीन व बालू घोटाला मामले में मनी लांड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी ने रांची के तुपुदाना ओपी की पूर्व प्रभारी दारोगा मीरा सिंह के खिलाफ रांची स्थित ईडी की विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की । दारोगा मीरा सिंह व उनके करीबी जमीन कारोबारी सह कांग्रेस नेता लाल मोहित नाथ शाहदेव के ठिकानों पर गत वर्ष 21 मार्च 2024 को ईडी ने छापेमारी की थी। इस छापेमारी में आरोपितों के ठिकानों पर 12.50 लाख रुपये नकदी की बरामदगी हुई थी। ईडी ने अप्रैल 2024 में लगातार कई दिनों तक दारोगा मीरा सिंह को समन…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रस्तावित राज्य कैबिनेट की बैठक में चार दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर चर्चा होने की उम्मीद है। इनमें से सबसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव है पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के आवास को उनकी पत्नी रूपी सोरेन के नाम पर आवंटित करने से संबंधित। इस आवास को रूपी सोरेन के नाम पर आवंटित करने के लिए प्रस्ताव पर कैबिनेट की सहमति मिल सकती है। इसके साथ ही भवन निर्माण विभाग को अपनी योजनाओं को पूरा करने के लिए दो सौ करोड़ रुपये से अधिक का आवंटन मिल सकता है। लंबे समय के बाद होने…
रांची। साइबर अपराध थाने की पुलिस ने एनआइटी जमशेदपुर के केमिस्ट्री के प्रोफेसर प्रभात कुमार से एक करोड़ 53 लाख 83 हजार 118 रुपये की साइबर ठगी मामले में एक आरोपित को तेलंगाना से गिरफ्तार कर लिया है। यह उक्त केस में दूसरी गिरफ्तारी है। गिरफ्तार आरोपित एरा लक्ष्मा रेड्डी है, जो तेलंगाना के करीमनगर जिले के करीमनगर थाना-1 टाउन करीमनगर स्थित 10-4-166/बी का निवासी है। इससे पूर्व साइबर अपराध थाने की पुलिस ने एक आरोपित आसिफ को उत्तर प्रदेश से पकड़ा था। वह उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के कोतवाली हापुड़नगर थाना क्षेत्र के काजीवारा का रहने वाला था।…
रांची। पीएलएफआई के नाम पर भाजपा नेता सह बिल्डर्स रमेश सिंह को धमकी दी। रमेश सिंह को अज्ञात नंबर से फोन कर संगठन को मदद नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है। यह घटना सोमवार को दोपहर सवा दो बजे की है। रमेश सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्हें उनके मोबाइल नंबर पर 94746 67147 नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को पीएलएफआई संगठन का सदस्य बताया और कहा कि अगर व्यवसाय करना है तो संगठन को मदद करना होगा। नहीं तो अंजाम भुगतने को तैयार रहो। भाजपा नेता ने इस धमकी…
रांची। झारखंड में आज से शराब की खुदरा बिक्री शुरू हुयी। निजी हाथों से शराब की खुदरा बिक्री शुरू होते ही दुकानों पर पहले की तरह ही भीड़ दिखी। हालांकि, सभी दुकानें अभी नहीं खुल सकी हैं, क्योंकि दुकानों में गोदाम से शराब की खेप पर्याप्त संख्या में नहीं पहुंच सकी थी। एक-दो दिनों में यह पूरी तरह व्यवस्थित हो जाएगा। वर्तमान में पुराने एमआरपी वाली शराब भी निर्धारित नए दर पर बिक रही है। यह स्थिति इस हफ्ते तक रहेगी, जब तक की नया एमआरपी प्रिंट नहीं हो जाता है। नई उत्पाद नीति के तहत अब रात के 11…
नई दिल्ली । करीब सात साल के अंतराल के बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन गए और तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में सुर्खियां बटोरीं। इस यात्रा का प्रभाव भारत और चीन से आगे बढ़कर पूरे क्षेत्र और व्यापक विश्व पर पड़ा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर टैरिफ युद्ध की छाया में मोदी की चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक का सांकेतिक और रणनीतिक दोनों ही महत्व था। भले ही कुछ हलकों में इस यात्रा की सराहना कूटनीतिक सफलता और यहां तक कि ट्रंप के लिए एक फटकार…
पटना। पटना में सोमवार को राहुल गांधी की वोटर अधिकार रैली में पप्पू यादव को मंच पर जगह नहीं मिली। उन्हें मंच पर चढ़ने से मना कर दिया गया। इसके बाद दर्शकों के बीच कुर्सी पर बैठ गए और भाषण सुनते रहे। राहुल गांधी के भाषण के दौरान ही रैली से चले गए। हालांकि, पिछले दिनों रोहतास में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और पप्पू यादव के एक फ्रेम में आने के बाद ऐसा लगा कि अंतत: पप्पू यादव ने मामला सेट कर लिया। अब कांग्रेस में एंट्री को लेकर तेजस्वी से हरी झंडी मिल जाएगी । पप्पू यादव और राहुल…
पटना । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज पटना में राजद नेता और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के घर जाकर लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। उन्होंने लालू प्रसाद का हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। दोनों नेताओं ने देश की राजनीति, सामाजिक और आर्थिक स्थिति पर बात की। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने पर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि लालू प्रसाद यादव संघर्ष और न्याय की राजनीति के प्रतीक हैं। उन्होंने हमेशा गरीबों, पिछड़ों और वंचितों के लिए लड़ाई लड़ी है। उनके अनुभव से देश…
रांची । झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य में हाई स्कूल शिक्षकों की नियुक्ति की मेरिट लिस्ट पर उठे विवाद में सोमवार को बड़ा आदेश दिया। अदालत ने इस मामले की जांच के लिए सेवानिवृत्त जस्टिस डॉ. एसएन पाठक की अध्यक्षता में ‘वन मैन फैक्ट फाइंडिंग कमीशन ‘ गठित करने का निर्देश दिया। कमीशन को तीन माह के भीतर पूरी जांच कर रिपोर्ट सौंपनी होगी। मेरिट लिस्ट को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस दीपक रोशन की एकल पीठ ने लगभग 75 पन्नों के अपने फैसले में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। अदालत ने कहा कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की…