Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बिहार में आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्यपालक अभियंता के पांच ठिकानों पर EOU की छापेमारी
- यादों में नाना पाटेकर: मेजर चौहान बनने के लिए ली सैन्य ट्रेनिंग, कारगिल युद्ध में जवानों के साथ रहे
- जिय-जिय हो बिहार के लाला …
- दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, कार्डियक अरेस्ट से 75 साल की उम्र में गई जान
- लड़ाई फिर 80-20 पर आ गई…, UP चुनाव से पहले योगी का बड़ा दावा
- हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष सहित कई नेताओं ने जताया दुख
- छांव भी प्रकृति की गोद में समा गयीं, मां के निधन पर हेमंत सोरेन का छलका दर्द
- न रुकूंगा, न थकूंगा, न पथ से डिगूंगा’, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर PM मोदी ने बताया विकसित भारत का मंत्र
Author: News Maati
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) द्वारा विकसित राष्ट्रीय आईईडी डेटा प्रबंधन प्रणाली (एनआईडीएमएस) का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करते हुए कहा कि इससे देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूती मिलेगी। यह एआई-सक्षम राष्ट्रीय मंच देशभर से तात्कालिक विस्फोटक उपकरण (आईईडी) से जुड़ा डेटा एकत्रित कर उसका विश्लेषण करेगा और संबंधित सुरक्षा एजेंसियों के साथ साझा करेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि एनएसजी देश की आंतरिक सुरक्षा का मजबूत स्तंभ है और इसकी वीरता, अद्वितीय कौशल व समर्पण के कारण देशवासी सुरक्षित महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय…
रामगढ़। प्रदेश भाजपा ने संजीव कुमार बाबला को रामगढ़ का जिलाध्यक्ष बनाया। इस घोषणा के बाद जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच नया जोश पैदा हो गया। युवा पढ़ी के हाथों में पार्टी की कमान मिलने पर युवाओं ने नए जिला अध्यक्ष का गर्म जोशी से स्वागत किया। शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में जमकर आतिशबाजी की गई। मनीष जायसवाल के सांसद प्रतिनिधि रंजीत पांडे समेत कई नेताओं ने बावला का किया स्वागत। नए जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बाबला का शहर के सुभाष चौक पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के युवा नेता नीरज प्रताप सिंह…
नई दिल्ली । दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बहुचर्चित लैंड फॉर जॉब मामले में शुक्रवार को अहम फैसला सुनाया। अदालत ने इस मामले में कुल 98 आरोपियों में से 52 आरोपियों को आरोपमुक्त कर दिया है, जबकि शेष आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि इस मामले में 5 आरोपियों की मृत्यु हो चुकी है, ऐसे में अब 41 लोगों के खिलाफ मुकदमा चलेगा। इस मामले में अगली सुनवाई अब 29 जनवरी को होगी। अदालत ने पूर्व रेल मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव समेत…
रांची । झारखंड हाईकोर्ट के नवनियुक्त चीफ जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक ने शुक्रवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। रांची के लोकभवन के बिरसा मंडप में आयोजित समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें शपथ दिलाई। इसके साथ ही वे झारखंड के 18वें चीफ जस्टिस बन गए। मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा जारी चीफ जस्टिस की नियुक्ति संबंधी वारंट को हिंदी और अंग्रेजी में पढ़कर सुनाया। मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड हाई कोर्ट के सभी न्यायाधीश, झारखंड सरकार के कई मंत्री, महाधिवक्ता राजीव रंजन, जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक के परिजन और राज्य सरकार…
रांची। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने झारखंड के रामगढ़ स्थित हेड पोस्ट ऑफिस के डाक निरीक्षक को शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने 7 जनवरी 2026 को रामगढ़ स्थित प्रधान डाकघर के डाक निरीक्षक के खिलाफ शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया था। आरोपी ने शिकायतकर्ता से रामगढ़ स्थित प्रधान डाकघर में नियुक्ति देने के बदले 30,000 रुपए की रिश्वत मांगी थी। सीबीआई ने जाल बिछाकर आरोपी को रामगढ़ स्थित प्रधान डाकघर में ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के पद पर नियुक्ति देने के बदले शिकायतकर्ता से 15,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए…
रांची। मैक्लुस्कीगंज में जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। यह झारखंड का सबसे ठंडा क्षेत्र साबित हो रहा है। न्यूनतम पारा माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। रांची के शहरी क्षेत्र में अपेक्षाकृत कम लेकिन बाहरी क्षेत्रों में ठंड ने आम जनजीवन को प्रभावित कर रखा है। आसपास के क्षेत्रों में कोहरे और कनकनी का असर देखने को मिल रहा है। स्थिति यह है कि मैक्लुस्कीगंज में न्यूनतम तापमान माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। तापमान शून्य से नीचे जाते ही जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ और लोग दिनभर ठिठुरने को मजबूर रहे। भीषण ठंड…
नई दिल्ली । केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा केंद्र सरकार सड़क दुर्घटना के पीड़ितों के लिए एक कैशलेस इलाज योजना जल्द शुरू करेगी। इसके तहत दुर्घटना पीड़ित को अस्पताल पहुंचाने वाले भले इंसान को 25 हजार रुपये का इनाम भी मिलेगा और पीड़ित को अस्पताल में सात दिन तक रहने पर 1.5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। इलाज का खर्च इंश्योरेंस कंपनियां वहन करेंगी और जहां इंश्योरेंस नहीं होगा वहां सरकार रोड सेफ्टी फंड से खर्च उठाएगी। गडकरी ने यहां गुरूवार को देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के परिवहन…
कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव सलाहकार आइपैक के प्रमुख प्रतीक जैन के घर पर छापे के दौरान एक लैपटॉप, फोन और कई दस्तावेज अपने साथ ले गईं हैं। इस मामले में इडी हाई कोर्ट गई, शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई कर सकता है। जहां बनर्जी का दावा है कि यह छापा राजनीतिक मकसद से किया गया था, वहीं एऊ ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि यह किसी भी राजनीतिक संगठन को निशाना बनाकर नहीं किया गया था।प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को कोयला तस्करी…
रांची। जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शुक्रवार अर्थात नौ जनवरी को सुबह साढ़े नौ बजे शपथ लेंगे। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाएंगे। मुख्य न्यायाधीश के रूप में उनका कार्यकाल 28 नवंबर 2026 तक रहेगा। महेश शरदचंद्र साल 1988 में महाराष्ट्र एवं गोवा बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में नामांकित हुए। उन्होंने लंबे समय तक बॉम्बे उच्च न्यायालय की पणजी पीठ में सिविल और संवैधानिक कानून, श्रम एवं सेवा कानून, पर्यावरण कानून, वाणिज्यिक एवं कर कानून, कंपनी कानून सहित जनहित याचिकाओं के क्षेत्र में व्यापक प्रैक्टिस…
पटना। सात निश्चय-3 के तहत बिहार में राज्य सरकार द्वारा पांच एक्सप्रेस-वे के निर्माण की योजना आगे बढ़ी है। पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने गुरुवार को बताया कि पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल तथा विभाग के दो वरिष्ठ इंजीनियरों को एक्सप्रेस-वे निर्माण से जुड़ी प्रक्रिया को समझने के लिए महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश भेजा गया है। सचिव अपनी रिपोर्ट उन्हें उपलब्ध कराएंगे। इसके बाद यह तय होगा कि इसके फंडिंग की क्या व्यवस्था होगी और कौन-कौन से इलाके में राज्य सरकार अपने स्तर से एक्सप्रेस-वे का निर्माण कराएगी। महाराष्ट्र व उप्र की सरकार ने अपने…