Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह पर पुलिस का बड़ा ऐक्शन, रामगढ़ के भुरकंडा में मुठभेड़, एक घायल और एक गिरफ्तार
- बिहार के इन चार शहरों में जमीन खरीद-बिक्री और नए निर्माण पर एक साल तक प्रतिबंध, जानें वजह
- 1 लाख करोड़ निवेश, 25 हजार नौकरियों का लक्ष्य, झारखंड में निवेश को मिलेगा नया बूस्ट, मसौदा जारी
- राम मंदिर की आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, रक्षा के लिए एक-एक कार्यकर्ता तैयार, नितिन नवीन ने किया बड़ा ऐलान
- देवघर एम्स में मरीजों के परिजनों के लिए बनेगा अत्याधुनिक विश्राम गृह
- प्रतिभाओं का सम्मान: कांके में सेंट्रल अंजुमन ने 90 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया पुरस्कृत
- बिहार के 30 से अधिक शहरों में बनेंगे आधुनिक बस डिपो, नीचे बसें-ऊपर मॉल और होटल
- रांची में खुलेआम शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, कई बारों की जांच
Author: News Maati
रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर सोमवार को ‘जीएसटी बचत उत्सव’ को लेकर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ चुटिया में दुकानदारों से मिले और उन्हें फूल देकर इस उत्सव की बधाई दी। रक्षा राज्य मंत्री ने दुकानदारों से संवाद कर स्वदेशी उत्पादन अपनाने, खरीदने और बिक्री करने के साथ ही देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने नवरात्रि में देश को बड़ा उपहार दिया है। स्वदेशी को अपनाने और इसे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री ने जीएसटी रिफॉर्म किया है, ताकि देश में आवश्यक वस्तुओं का मूल्य कम…
रांची,। कुड़मी समाज को एसटी का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने के लिए तीन अक्टूबर को जमशेदपुर में बड़ी रैली होगी। इसमें झारखंड, बंगाल और ओडिशा के कुड़मी समुदाय के लोग शामिल होंगे। इसकी जानकारी सोमवार को प्रेस क्लब में कुड़मी नेताओं शशांक शेखर महतो, अजीत महतो, केंद्रीय सचिव जयराम महतो, छोटे लाल महतो, विकास महतो और लालेश्वर महतो ने दी। नेताओं ने कहा कि जब जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हट सकती है तो झारखंड में कुड़मी समाज को एसटी का दर्जा क्यों नहीं दिया जा सकता है। कुड़मी समाज के नेताओं ने आरोप लगाया कि…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को 6495 करोड़ 79 लाख रुपये की लागत से दीघा-शेरपुर-बिहटा (कोईलवर पुल के पहुंच पथ तक) जेपी गंगा पथ परियोजना के विस्तारीकरण का शिलान्यास किया। इसकी लंबाई 35.65 किलोमीटर है। जेपी गंगापथ परियोजना के विस्तारीकरण का काम पूरा होने से पटना-आरा-बक्सर राष्ट्रीय उच्च पथ (एनएच 922), पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे तथा आरा-मोहनिया राष्ट्रीय उच्च पथ (एनएच 319) से संपर्क सहज हो जाएगा। दानापुर-छितनावां-मनेर पथ (पुराना राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-30) पर लगने वाली जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। दीघा में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि जेपी गंगापथ का कोईलवर तक विस्तारीकरण कार्य शुरू…
रांची। छप्पन सेट दुर्गा पूजा समिति रांची की ओर से सोमवार को डोरंडा में 62वें दुर्गोत्सव का आगाज़ भव्य कलश शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ। शारदीय नवरात्र की पावन बेला में सुबह नौ बजे समिति के मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे, संरक्षक कपिल देव सिंह, अध्यक्ष गौतम दुबे गोपी, सचिव रितेश सिंह और मनोज सिंह के नेतृत्व में कलश यात्रा नेपाल हाउस, राजेंद्र चौक होते हुए बटम तालाब पहुंची। वहां से श्रद्धालुओं ने पवित्र जल भरकर संकल्प किया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मंदिर परिसर में कलश स्थापना संपन्न की। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे ने कहा कि…
रांची। रांची के चर्चित बिल्डर कमल भूषण हत्याकांड के तीन दोषियों को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सोमवार को रांची सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त आनंद प्रकाश की अदालत ने यह सजा सुनाई है। अदालत ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी डब्लू कुजूर, उसका पुत्र राहुल कुजूर और काविस अदनान को आजीवन कारावास की सजा सुनाने के साथ ही तीनों पर 10- 10 हजार रुपए का जुमार्ना भी लगाया है। जुमार्ना की राशि नहीं देने पर छह माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। अदालत ने 19 सितंबर को उक्त तीनों को दोषी करार दिया था, जबकि आरोपित सुशीला…
नयी दिल्ली । पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के तिराह घाटी स्थित मात्रे दारा गांव में सोमवार तड़के पाकिस्तानी वायुसेना द्वारा किए गए हवाई हमलों में कम से कम 30 नागरिकों की मौत हो गई। खुफिया सूत्रों के अनुसार, मरने वालों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि हमले की शुरुआत रात लगभग 2 बजे हुई, जब पाकिस्तानी वायुसेना के JF-17 लड़ाकू विमानों ने चीन निर्मित कम से कम आठ LS-6 प्रिसिजन गाइडेड बम गांव पर गिराए। हमले के बाद पूरे इलाके में तबाही का मंजर फैल गया। चश्मदीदों ने बताया कि सड़कें और मकान मलबे…
नई दिल्ली । जीएसटी सुधार के तहत टैक्स सिस्टम को सरल बनाने से देश में व्यापार करना पहले के मुकाबले आसान हो जाएगा और इससे मांग को बढ़ेगी, जिससे जीडीपी में करीब 20 लाख करोड़ रुपए का इजाफा होगा। यह बयान सोमवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से दिया गया। केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष पर चुटकी लेते हुए कहा कि हमारे विपक्ष के साथी इस बचत से खुश नहीं हैं। स्वाभाविक है, उनके दौर में सिर्फ बातें होती थीं, काम तो होता नहीं था। विस्तार से बताते हुए वैष्णव ने कहा कि कांग्रेस के नेतृ्त्व वाले यूपीए के…
देवघर । झारखंड के देवघर जिला अंतर्गत मधुपुर बाजार में सोमवार दोपहर हथियारबंद अपराधियों ने बैंक डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अपराधियों ने शहर के राजबाड़ी रोड स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा में धावा बोलकर लाखों रुपए कैश और बड़ी मात्रा में जेवरात लूट लिए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो अपराधी हेलमेट और बुर्का पहनकर बैंक में दाखिल हुए। इसके तुरंत बाद चार और अपराधी अंदर घुस आए। उन्होंने हथियार दिखाकर कर्मचारियों और ग्राहकों को अपने कब्जे में ले लिया। सभी के मोबाइल फोन छीन लिए गए और विरोध करने पर बैंककर्मियों और ग्राहकों के साथ मारपीट भी की गई। इसके…
चंडीगढ़।हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को चंडीगढ़ में एक निजी समारोह में पंजाब विश्वविद्यालय की प्रोफेसर अमरीन सेखों के साथ विवाह किया। अमरीन सेखों उनकी लंबे समय से परिचित रही हैं। दुल्हन अमरीन सेखों ने अंग्रेजी और मनोविज्ञान में दो-दो स्नात्तकोत्तर डिग्रियां प्राप्त की हैं, मनोविज्ञान में पीएचडी की है और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से भी अध्ययन किया है। अमरीन सेखों वर्तमान में वे पंजाब विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। वह सरदार जोतिंदर सिंह सेखों और ओपिंदर कौर की पुत्री हैं। शनिवार रात विक्रमादित्य सिंह के मामा पृथ्वी विक्रम…
पटना। जनशक्ति जनता दल के प्रमुख और लालू यादव और राबड़ी देवी के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बड़ा बयान दिया है। तेजप्रताप यादव ने कहा है कि अब वह कभी भी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में नहीं नहीं जाएंगे। उन्होंने दावा किया है कि अब अगर उन्हें बुलाया भी गया तो भी आरजेडी में नहीं जाएंगे। एक निजी टीवी चैनल से बातचीत में तेजप्रताप यादव ने कहा- ‘हम आरजेडी कभी नहीं जाना चाहेंगे। हम गीता कसम खाते हैं, कृष्ण भगवान का कसम खाते हैं कि हम दोबारा आरजेडी में नहीं जाएंगे। कोई मुझे बुलाएगा तो भी मैं आरजेडी में नहीं जाउंगा।’ तेजप्रताप यादव ने…