Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बिहार में आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्यपालक अभियंता के पांच ठिकानों पर EOU की छापेमारी
- यादों में नाना पाटेकर: मेजर चौहान बनने के लिए ली सैन्य ट्रेनिंग, कारगिल युद्ध में जवानों के साथ रहे
- जिय-जिय हो बिहार के लाला …
- दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, कार्डियक अरेस्ट से 75 साल की उम्र में गई जान
- लड़ाई फिर 80-20 पर आ गई…, UP चुनाव से पहले योगी का बड़ा दावा
- हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष सहित कई नेताओं ने जताया दुख
- छांव भी प्रकृति की गोद में समा गयीं, मां के निधन पर हेमंत सोरेन का छलका दर्द
- न रुकूंगा, न थकूंगा, न पथ से डिगूंगा’, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर PM मोदी ने बताया विकसित भारत का मंत्र
Author: News Maati
हजारीबाग। हजारीबाग में शनिवार को बाइक सवार तीन अपराधियों ने जेवर दुकान में लूट की घटना को अंजाम दिया। बड़कागांव स्थित डेली मार्केट के पास जेवर दुकानदार प्रभु सोनी से 25 लाख के जेवरात लेकर बदमाश फरार हो गए। भागते वक्त बदमाशों ने 4-5 राउंड फायरिंग भी की। दुकान के पास मौजूद एक व्यक्ति के हाथ में गोली लग गई और वह जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल में पहुंचाया गया। एक बाइक पर तीन की संख्या में आए अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। लूट और फायरिंग के…
रामगढ़। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी शादी की 22 वीं सालगिरह धार्मिक तरीके से मनाई। इस मौके पर रजरप्पा में मां छिन्नमस्तिका का दर्शन किया। शुक्रवार को वे कल्पना सोरेन के साथ झारखंड की प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना कर राज्य वासियों की सुख, शांति, समृद्धि तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। रजरप्पा पहुंचते ही डीसी फैज अक अहमद मुमताज और एसपी अजय कुमार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन का स्वागत किया। गॉर्ड आॅफ आॅनर लेने से पहले मुख्यमंत्री ने पारंपरिक रीति रिवाज को अपनाया। वे अपने परिजनों के साथ माता के…
कोडरमा। कोडरमा के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत खरियोडीह पंचायत के बिरहोर कॉलोनी गड़ियाय से लापता हुए 10 बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया है। जयनगर के अंचलाधिकारी सारांश जैन ने शनिवार को बताया कि सभी बच्चे बिहार के गया स्थित चाइल्ड केयर केंद्र में सुरक्षित हैं। सभी 10 बच्चों के एक साथ लापता होने की खबर सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खोजबीन तेज की और बच्चों की सूचना देने वाले को एक लाख रुपये नगद इनाम देने की घोषणा भी की गई थी। शनिवार को गयाजी से…
मुंबई । मुंबई महानगरपालिका में आगामी महापौर चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा ने अपने पार्षद ऋतु तावड़े को मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किया है। मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम ने औपचारिक रूप से ऋतु तावड़े के नाम का ऐलान किया है। पार्टी की ओर से किए गए इस ऐलान के बाद ऋतु तावड़े जल्द ही मेयर पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगी। पार्टी नेतृत्व ने उनके नाम पर सहमति जताते हुए उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए आगे किया है। वहीं, महायुति गठबंधन के तहत उपमहापौर पद के लिए एकनाथ शिंदे के नेतृत्व…
पटना । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा कि ‘सात निश्चय-3’ के तीसरे निश्चय ‘कृषि में प्रगति-प्रदेश में समृद्धि’ के तहत डेयरी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए राज्य के प्रत्येक गांव में दुग्ध उत्पादन समिति के गठन का निर्णय लिया गया है, ताकि पशुपालकों को दूध का उचित मूल्य मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के कुल 39,073 गांवों में से 25,593 गांवों में दुग्ध उत्पादन समितियों का गठन किया जा चुका है। शेष सभी गांवों में अगले दो वर्षों के भीतर समितियों का गठन करने का निर्देश पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग को दिया गया है।…
पटना | पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को शुक्रवार देर रात पटना पुलिस ने उनके मंदिरी स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी 31 साल पुराने एक मामले में कोर्ट द्वारा जारी वारंट के आधार पर की गई है। गिरफ्तारी के दौरान करीब तीन घंटे तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चला, जिसमें पप्पू यादव के बेहोश होने और समर्थकों के भड़कने की खबरें भी सामने आईं। 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने डाला घेरा शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में 5 डीएसपी, 6 थानेदार और लगभग 100 पुलिसकर्मियों की टीम पप्पू यादव…
रांची। रांची नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हो गई। रांची के महामुकाबले में 11 खिलाड़ी बचे हैं। समाहरणालय स्थित ब्लॉक-बी में निवार्ची पदाधिकारी के कक्ष में विधि मान्य नाम निर्दिष्ट आठ अभ्यर्थियों ने अपने-अपने नामांकन पत्र वापस लिए। नाम वापसी के बाद अब मेयर पद के लिए कुल 11 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में रह गए हैं। शनिवार को सभी अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा। अजीत लकड़ा, कथरीना तिर्की, बिरू तिर्की, राजेन्द्र मुंडा, रामशरण तिर्की, सुजीत कुमार कुजूर, सुनील फकीरा कच्छप एवं संजय कुमार टोप्पो। रमा खलखो, देवी दयाल…
नई दिल्ली। भारत ने अपनी रक्षा ताकत को और मजबूत करते हुए अग्नि-3 इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह परीक्षण 6 फरवरी को ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से किया गया। इस टेस्ट में मिसाइल ने बिल्कुल तय योजना के मुताबिक अपने मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, परीक्षण के दौरान अग्नि-3 इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल के सभी तकनीकी व ऑपरेशनल पैरामीटर सफल रहे। यह लॉन्च स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड की निगरानी में हुआ, जो भारत की महत्वपूर्ण सैन्य ताकत का जिम्मा संभालती है। शुक्रवार को किए गए इस परीक्षण से साफ…
नई दिल्ली। भारत ने इंग्लैंड को वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में 100 रन से मात देकर छठी बार खिताब अपने नाम कर लिया है। शुक्रवार को खेले गए इस ऐतिहासिक मुकाबले में भारत के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 30 बाउंड्री के साथ 175 रन की यादगार पारी खेली। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 9 विकेट खोकर 411 रन बनाए। भारत को महज 20 के स्कोर पर आरोन जॉर्ज (9) के रूप में पहला झटका लग गया था। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने कप्तान आयुष म्हात्रे के साथ दूसरे विकेट के लिए…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार देर शाम मंत्रिपरिषद की बैठक में सड़क हादसे में शिकार आश्रितों को दोगुना मुआवजा देने सहित कुल 17 प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगाई गयी है। नीतीश कैबिनेट ने तय किया है कि अब सड़क हादसे में मृतक के आश्रितों को पहले से डबल मुआवजा मिलेगा। परिवहन विभाग की ओर से 2 लाख की जगह 4 लाख रुपये दिए जाएंगे। कैबिनेट में प्रवासी मजदूरों को लेकर भी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अगर किसी प्रवासी मजदूर की बिहार के बाहर या देश के बाहर मौत होती है तो शव को राज्य सरकार…