Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- जिय-जिय हो बिहार के लाला …
- दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, कार्डियक अरेस्ट से 75 साल की उम्र में गई जान
- लड़ाई फिर 80-20 पर आ गई…, UP चुनाव से पहले योगी का बड़ा दावा
- हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष सहित कई नेताओं ने जताया दुख
- छांव भी प्रकृति की गोद में समा गयीं, मां के निधन पर हेमंत सोरेन का छलका दर्द
- न रुकूंगा, न थकूंगा, न पथ से डिगूंगा’, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर PM मोदी ने बताया विकसित भारत का मंत्र
- झारखंड आंदोलन में दिशोम गुरु की शक्ति थीं रूपी सोरेन
- सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही
Author: News Maati
नई दिल्ली। लोकसभा के बजट सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर सियासी विवाद गहरा गया है। बुधवार (11 फरवरी) को राहुल गांधी ने सदन में सरकार पर “भारत माता को बेचने” का आरोप लगाया था, जिसके बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। इसी मुद्दे को लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में राहुल गांधी के खिलाफ एक प्रस्ताव (मोशन) पेश करने की बात कही है। दुबे ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश को गुमराह कर रहे हैं और उन्होंने अपने प्रस्ताव में इस मामले पर चर्चा कराने की मांग…
पटना।वैलेंटाइन डे पहले पटना में कई जगहों पर एक पोस्टर नजर आ रहा है। इन पोस्टरों की हेडिंग है- जहां मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना। इन पोस्टरों के जरिए एक तरह से प्रेमी जोड़ों को 14 फरवरी से पहले ही चेतावनी दे दी गई है। मैसेज क्लियर है कि अगर पार्क या रेस्तरां में प्यार का इजहार करते पाए गए तो वहीं पिटाई की जाएगी। वैलेंटाइन डे से पहले, पटना में हिंदू शिवभवानी सेना के नाम से ये पोस्टर कई जगह दिखे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस अवसर को हिंदू संस्कृति के विपरीत बताते हुए जोड़ों को चेतावनी…
रामगढ़। पतरातू थाना क्षेत्र अंतर्गत सौंदा बस्ती सरैया टोला में देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने कोयला व्यवसायी सह रेलवे रैक लिफ्टर गजानंद प्रसाद उर्फ गज्जू साव के आवास पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अपराधियों ने इसी इलाके में सेल संचालक नीतीश कुमार के आवास के बाहर भी गोलियां चलाईं, जिससे पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। फायरिंग की यह पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार अपराधी सयाल-सौंदा बस्ती की ओर से बाइक पर सवार होकर आए. घर के पास पहुंचे और अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।…
रांची। पुलिस मुख्यालय के सभागार में बुधवार को गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल व डीजीपी तदाशा मिश्रा ने संयुक्त रूप से सभी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक की। यह समीक्षा बैठक डीजीपी-आइजीपी सम्मेलन 2025 के मद्देनजर की गई थी। गृह सचिव व डीजीपी ने अधिकारियों को यह निर्देश दिया है कि सभी एसपी गिरफ्तारी केंद्रित पुलिसिंग के बजाय पुख्ता जांच पर ध्यान केंद्रित करें। नए आपराधिक कानून का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें, बीट पुलिसिंग व सामुदायिक सहभागिता पर बल दें। सभी एसपी क्षेत्रीय, जिला व थाना स्तर पर सम्मेलन आयोजित…
रांची। महादेव के पावन विवाह उत्सव के अंतर्गत बुधवार पहाड़ी मंदिर के मुख्य मंदिर प्रांगण में पहाड़ी बाबा का भव्य हल्दी-मेहंदी एवं संगीत समारोह श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। यह आयोजन श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर द्वारा पूरे सनातन विधि-विधान के साथ किया गया। इस अवसर पर 21 महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में विधिवत हल्दी कूटी, वहीं 108 दीपों का प्रज्वलन, गंगाजल से महादेव का स्नान तथा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव को हल्दी अर्पित की गई। पूरा मंदिर प्रांगण भक्ति, संगीत और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया। महासमिति के पदाधिकारियों ने बताया…
रांची। रांची विश्वविद्यालय (आरयू) के कर्मचारियों ने कुलपति की अनुपस्थिति, संवेदनहीनता के विरोध में कलमबंद हड़ताल (पेन डाउन स्ट्राइक) की शुरुआत बुधवार को की। मौके पर रांची विश्वविद्यालय के कर्मचारी नेता अर्जुन राम ने कहा कि उनकी ओर से समस्या के समाधान के लिए बार-बार मांग की गई लेकिन कुलपति की ओर से ध्यान नहीं दिया गया। विश्वविद्यालय में लगातार उनकी अनुपस्थिति और झूठे आश्वासन के कारण कर्मचारियों को विवश होकर हड़ताल करना पडा। उन्होंने कहा कि रांची विश्वविद्यालय में पिछले 6 महिने से प्रभारी कुलपति डॉ धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने जब से प्रभार संभाला है वे विश्वविद्यालय में बिल्कुल…
रांची। हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन (इंटक) गुरुवार को आहूत देशव्यापी हडताल का समर्थन नहीं करेगा। इससे हटकर यूनियन की ओर से उस हडताल के दिन एचईसी मुख्यालय के सामने एचएमबीपी के समक्ष प्रदर्शन करेगा। यह बातें हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन (इंटक) के महामंत्री लीलाधर सिंह ने बुधवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। उन्होंने कहा है कि इंटक की इस प्रदर्शन में यूनियन लोगों को काम करने में कोई रुकावट नहीं डालेगी। लेकिन जिस तरह कर्मचारियों की समस्याओं पर कई बातें उभरकर सामने आती हैं। एचईसी प्रबंधन को ध्यान देने की जरूरत है और एचईसी कि दयनीय…
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि यह विडंबना है कि किसान और गरीब के हितों के साथ समझौता करने वाले कांग्रेस पार्टी के नेता आज हमें समझौता कैसे किया जाता है, इस पर नसीहत दे रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने लोकसभा में कहा कि आतंकवाद के बावजूद पाकिस्तान से समझौता करने वाले आज हमें समझौता करने के बारे में बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग शर्म-अल-शेख में आतंकवाद के बावजूद पाकिस्तान के साथ बातचीत करना चाहते हैं, वे अब हमें बातचीत…
नई दिल्ली। रेलवे बोर्ड ने अमृत भारत और वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के नियमों में एक बड़ा बदलाव किया है। नौ फरवरी को जारी नए आदेश में उक्त प्रीमियम ट्रेनों में भी इमरजेंसी कोटा (वाईआईपी कोटा) की सुविधा बहाल कर दी गई है। रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में (जनवरी 2026 के नियमों के अनुसार) इन ट्रेनों में केवल लेडीज, सीनियर सिटीजन और दिव्यांग कोटा ही रखा गया था ताकि टिकट प्रणाली पारदर्शी रहे। लेकिन, यात्रियों की भारी मांग और आपातकालीन जरूरतों (जैसे मेडिकल इमरजेंसी या सरकारी ड्यूटी) को देखते हुए अब इसे लागू कर…
रांची । सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित खादगढ़ा और महुआ टोली में अतिक्रमण हटाने की कारर्वाई के बाद बुधवार सुबह इलाके में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। बीते मंगलवार को शुरू हुई प्रशासनिक कारर्वाई के विरोध में स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए और रातू रोड कब्रिस्तान के पास मुख्य सड़क जाम कर दी। सड़क जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि ऑफिस जाने वाले कर्मचारी, स्कूल बसें और यहां तक कि एंबुलेंस भी घंटों तक फंसी रहीं। पुलिस ने यातायात को…