Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहा है बालासाहेब और भाऊराव देवरस का संपूर्ण जीवनः भागवत
- एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे वायुसेना के नए प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान
- भारत-वेस्टइंडीज क्रिकेट मैच के दिन भारी मालवाहक वाहनों की शहर में नहीं होगी एंट्री
- सासाराम-पटना एनएच पर 2 महीने में शुरू होगा काम, 2029 से पहले बिहार में बनेंगे 10 एयरपोर्ट : सम्राट चौधरी
- एसआइआर प्रोटेस्ट भारत विरोधी साजिश का हिस्सा, रिजिजू ने विपक्ष पर बोला बड़ा हमला
- चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मान के कैंप कार्यालय पर सीबीआई की दबिश
- छोटे-मंझोले उद्योगों को आसानी से मिलेगी पूंजी, सरकार बनाएगी विकास कोष
- विश्व बैंक ने भारत की वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7.1% किया
Author: News Maati
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने रविवार को देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी। इसके तहत पुडुचेरी, केरल और असम में 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान कराया जाएगा। वहीं, तमिलनाडु में 23 अप्रैल को एक चरण में वोट डाले जाएंगे। पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान होगा, जिसमें 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को वोटिंग कराई जाएगी। सभी राज्यों के चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आज शाम 4 बजे दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा करते हुए…
गुवाहाटी। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने असम दौरे के दूसरे रविवार को राज्य की स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास के कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अपने भाषण की शुरूआत आदिशक्ति कामाख्या और महापुरुषों लचित बरफुकन, वीर चिलाराय, महाराज पृथु को याद करते हुए किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि, वह संसद में चाय पकोड़े खाने जाते हैं। राहुल गांधी को संसद की जानकारी नहीं है। संसद ब्रेकफास्ट करने की जगह नहीं है। गुवाहाटी के बिरुवारी में केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने प्राज्योतिष मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित समारोह…
रांची। रांची सदर अस्पताल के डॉक्टरों और चिकित्साकर्मियों की टीम ने अपनी विशेषज्ञता का परिचय देते हुए ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित 44 वर्षीय महिला की जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक कर उसे नई जिंदगी दी है। बोकारो निवासी इस महिला के मस्तिष्क में अत्यंत संवेदनशील स्थान पर ट्यूमर था, जिसे सफल आॅपरेशन के जरिए हटाया गया। सर्जरी के बाद मरीज पूरी तरह स्वस्थ बताई जा रही है। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. प्रभात रंजन ने रविवार को बताया कि मरीज के मस्तिष्क के बायीं कनपटी वाले हिस्से में ट्यूमर था। मेडिकल दृष्टि से यह स्थान बेहद संवेदनशील और जटिल माना जाता…
नई दिल्ली। देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा आज होने की संभावना है। Election Commission of India आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है। इस दौरान West Bengal, Tamil Nadu, Kerala, Assam और Puducherry में होने वाले विधानसभा चुनावों का पूरा शेड्यूल जारी किया जाएगा।सूत्रों के मुताबिक, सबसे बड़ा और दिलचस्प चुनावी मुकाबला पश्चिम बंगाल में देखने को मिल सकता है, जहां मतदान 3 से 4 चरणों में कराए जाने की संभावना है। वहीं असम में दो चरणों में वोटिंग कराए जाने की तैयारी की जा…
बंगाल में रोटी, माटी व बेटी को खतरा, महाजंगलराज सरकार का काउंटडाउन शुरू, मोदी ने टीएमसी पर बोला हमला
कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ममता बनर्जी सरकार व टीएमसी पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वोट बैंक के लिए घुसपैठियों को यहां दिए जा रहे संरक्षण से रोटी, मांटी व बेटी तीनों को खतरा है। विधानसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले बंगाल के दौरे पर आए पीएम ने कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड मैदान में भाजपा की मेगा परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि टीएमसी सरकार घुसपैठियों को यहां की जमीन पर कब्जा दिला रही है। पीएम ने चिंता जताते हुए कहा कि बंगाल के ज्यादातर इलाकों…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने शनिवार को बताया कि ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ नामक दो एलपीजी टैंकर जहाज सुरक्षित रूप से होर्मुज स्ट्रेट पार कर भारत की ओर बढ़ रहे हैं। इन जहाजों में करीब 92,700 मीट्रिक टन एलपीजी लदी हुई है। पोर्ट्स, शिपिंग और जलमार्ग मंत्रालय में विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने एक ब्रीफिंग के दौरान बताया कि इन टैंकरों के भारत पहुंचने के लिए क्रमशः मुंद्रा और कांडला बंदरगाह निर्धारित किए गए हैं। उनके मुताबिक, शिवालिक के 16 मार्च और नंदा देवी के 17 मार्च तक पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि इन दोनों जहाजों के…
रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शनिवार को सदन में गहमागहमी के बीच पेयजल एवं स्वच्छता विभाग सहित कई महत्वपूर्ण विभागों के बजट पर चर्चा हुई। चर्चा और कटौती प्रस्तावों के निस्तारण के बाद सदन ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के लिए 5,194.53 करोड़ रुपये के बजट को अपनी स्वीकृति दे दी। निर्दलीय विधायक जयराम महतो द्वारा लाया गया कटौती प्रस्ताव बहुमत के अभाव में अस्वीकृत हो गया। सदन में जेएलकेएम विधायक जयराम महतो ने राज्य में पूर्ण शराबबंदी की मांग पुरजोर तरीके से उठाई। उन्होंने कहा कि झारखंड के युवा शराब की लत में बर्बाद हो रहे…
नयी दिल्ली । सरकार ने शनिवार को कहा कि विभिन्न राज्यों में वाणिज्यक उपभोक्ताओं को अब एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति शुरू कर दी गयी है और उन्हें उनके इलाकों में उपलब्ध पाइप वाली प्राकृतिक गैस कनेक्शन अपनाने का सुझाव भी दिया जा रहा है। इसी बीच एलपीजी से लदे दो भारतीय जहाज होर्मूज जलडमरूमध्य से निकल कर भारत के लिए रवाना हो चुके हैं और वे 16 तथा 17 मार्च को गुजरात के बंदरगाहों पर पहुंच सकते हैं, इससे एलपीजी की आपूर्ति बढ़ाने में मदद मिलेगी। एलपीजी का भंडार बढाने के लिए खाड़ी देशों के अलावा अन्य देशों से…
रांची। रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने शनिवार को कहा कि देश में घरेलू गैस (एलपीजी) और पेट्रोल-डीजल की किसी प्रकार की कमी नहीं है। जो भी समस्या या अफवाह सामने आ रही है, वह कांग्रेस और झारखंड सरकार के कुछ मंत्रियों द्वारा प्रायोजित है, जिसे अनावश्यक रूप से तूल दिया जा रहा है। अरगोड़ा स्थित अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में संजय सेठ ने कहा कि राजनीतिक कारणों और सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए कुछ लोग अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले देश में प्रतिदिन लगभग 55 लाख गैस सिलेंडर…
कोडरमा । विधायक और प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने शनिवार को विधानसभा सत्र के शून्यकाल में पत्रकारों से जुड़ा मामला उठाया। उन्होंने कहा कि पत्रकार जोखिम में समाचार का संकलन करते हैं, लेकिन उन्हें सुविधा नहीं मिलती है। विधायक ने कहा कि राज्य में पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए पत्रकारों से राशि ली गई पर आज तक स्वास्थ्य बीमा का लाभ नहीं दिया गया। उन्होंने इसे अविलंब चालू करने के साथ ही अन्य राज्यों की तरह झारखंड में भी पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की। विधायक डॉ नीरा यादव की ओर से पत्रकारों…