Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- अस्थायी कर्मचारी भी पेंशन के हकदार, झारखंड हाई कोर्ट का फैसला
- लालू के करीबी पूर्व एमएलसी सुबोध राय को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी पुलिस, अवैध शराब नेटवर्क होगा पर्दाफाश
- रिम्स में यूजी, पीजी और सुपर स्पेशियलिटी सीटें बढ़ाने की तैयारी, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव
- राज्यपाल संतोषगंगवार ने स्वयं भरा एसआईआर प्रपत्र
- हेमन्त सोरेन ने भरा एन्यूमरेशन फार्म, सहभागिता का दिया संदेश
- ओपन जेलों की मॉनिटरिंग पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक स्टेटस रिपोर्ट तलब
- कोडरमा घाटी में छह वाहन के बीच आपस में टक्कर, रात भर जाम में फंसे रहे यात्री
- बार परिसर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त, हिमांशु सिंह हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई
Author: News Maati
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने शुक्रवार को निर्बाध, कुशल और पारदर्शी उपयोग (कोलसेतु) के लिए कोयला लिंकेज की नीलामी की नीति को मंजूरी दे दी है। इसके तहत किसी भी औद्योगिक उपयोग और निर्यात के लिए कोयले का उपयोग करने हेतु ‘कोलसेतु’ नामक एक नई विंडो बनाई गई है, जिसे एनआरएस लिंकेज नीति में शामिल किया गया है। यह नई नीति सरकार द्वारा किए जा रहे कोयला क्षेत्र में किए जा रहे निरंतर सुधारों को दिखाती है। कैबिनेट की ओर से जारी की गई प्रेस रिलीज में कहा…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को 11,718.24 करोड़ रुपए की लागत से भारत की जनगणना 2027 कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी। भारतीय जनगणना विश्व की सबसे बड़ी प्रशासनिक और सांख्यिकीय कार्ययोजना है। भारत की जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में घरों की सूची बनाना (हाउसलिस्टिंग) और आवास (हाउसिंग) जनगणना होगी। इसे अप्रैल से सितंबर, 2026 के बीच किया जाएगा। दूसरे चरण में ‘जनसंख्या की गणना’ फरवरी 2027 में होगी। हालांकि, केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख और केंद्रशासित प्रदेश जम्मू और…
मुंबई । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। 90 वर्ष की आयु में उन्होंने लातूर स्थित अपने आवास ‘देववर’ में अंतिम सांस ली। वे पिछले कई दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे और लंबे समय से घर पर ही उनका इलाज चल रहा था। शिवराज पाटिल भारतीय राजनीति के उन चुनिंदा नेताओं में शामिल थे जिन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाली। वे लोकसभा के स्पीकर रह चुके थे और विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों में भी उन्होंने जिम्मेदारियां निभाईं। कांग्रेस पार्टी ने उनके निधन…
दुबई । भारत के वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में क्रिकेट के वंडर बॉय हैं। 15 साल का यह बल्लेबाज मैच-दर-मैच इस बात को साबित करता जा रहा है कि क्रिकेट के अगले 20 से 25 साल उसी के हैं। सूर्यवंशी की एक पारी दर्शक भूलते नहीं कि वे दूसरी खेल देते हैं। दुबई में खेले जा रहे अंडर-19 एशिया कप में भारतीय टीम के लिए बेहतरीन शतक लगाते हुए वैभव ने टीम का स्कोर 50 ओवर में 6 विकेट पर 633 रन तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई। यूएई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। भारत के…
गोरखपुर। 200 करोड़ रुपये का सरकारी ठेका दिलाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाले फर्जी आईएएस ललित किशोर उर्फ गौरव कुमार की लग्जरी लाइफ और ठगी के नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी का मासिक खर्च 5 लाख रुपये से अधिक था। खुद को 2022 बैच का आईएएस बताने वाला ललित किशोर महंगी गाड़ियों, 10 गनरों, निजी मैनेजर, किराए के होटल और एलीट लाइफस्टाइल के दम पर लोगों को आसानी से भरोसे में ले लेता था। शातिर ठग ललित किशोर मूलरूप से सीतामढ़ी (बिहार) के मेहसौल का रहने वाला है।…
रांची। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन गुरुवार को सदन में एक बार फिर बालू का मुद्दा उठा। सत्येंद्र नाथ तिवारी के गैर संकल्प सवालों का जवाब देते हुए प्रभारी मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि सदस्य सत्येंद्र नाथ तिवारी जिस 444 चिन्हित बालू घाटों की नीलामी की बातें कह रहे हैं। वह पेसा कानून लागू नहीं होने के कारण रुका हुआ है। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय की ओर से इसपर रोक लगाई गई है। बावजूद इसके राज्यवासियों को कैसे बालू मिले इसपर राज्य सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि 374 बालू घाटों की नीलामी हो…
रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पांचवें और अंतिम दिन गुरुवार को प्रश्नकाल के साथ सदन की कार्यवाही शुरू हुई। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने विधायक और मंत्री के बीच हुई बातचीत की सीबीआई जांच कराने की मांग की।बाबूलाल ने ध्यान आकर्षण के दौरान कहा कि उनके पास इसकी सीडी भी उपलब्ध है, जो मैं आपको दे रहा हूं। उन्होंने कहा कि यह भ्रष्टाचार का मामला है और विधानसभा अध्यक्ष से इस मामले में हस्तक्षेप कर जांच कराने की मांग की। वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि जिस प्रकरण की जिक्र…
रांची । खालसा पंथ के संस्थापक सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के 359वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में 15 दिसंबर से श्री गुरु सिंह सभा के दिशा निर्देशन में अलग-अलग गुरुद्वारों से प्रभातफेरी निकाली जाएगी। श्री गुरु सिंह सभा के महासचिव गगनदीप सिंह सेठी ने गुरुवार को बताया कि मेन रोड गुरुद्वारा से 15 दिसंबर से 22 दिसंबर तक सुबह 4.30 बजे से प्रभात फेरी निकालने का फैसला लिया गया। उन्होंने बताया कि पटना साहिब में होने वाले श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाशोत्सव और नगर कीर्तन में शामिल होने के लिए संगत का जत्था 24…
पटना।राजधानी पटना में गुरुवार सुबह जानीपुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर में अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में पुलिस ने रंगदारी मांगने के अपराधी राकेश कुमार को पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। घायल राकेश को तुरंत पुलिस की निगरानी में पटना एम्स में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस का दावा है कि राकेश एक बैंककर्मी से रंगदारी मांगने के गंभीर मामले में वांछित था और लंबे समय से उसकी गतिविधियों पर पुलिस की नजर थी। जानीपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि रंगदारी मांगने वाला आरोपी राकेश कुमार मुरादपुर इलाके में देखा गया…
किशनगंज। उद्योग मंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि आने वाले पांच वर्षों में सिर्फ उद्योग के क्षेत्र में 50 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। जिससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे। गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की दो प्राथमिकता है। पहला कानून का राज व अपराधमुक्त बिहार व दूसरा बिहार के युवाओं को रोजगार देकर रोजगारयुक्त बिहार है। इसी पर सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में रोजगार के लिए कैसे निवेशक आएं और उद्योग लगाएं इसको लेकर पहल हो रही है। लघु…