Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- कैबिनेट का फैसला : खनिज सेस पर झारखंड विशेष विधानसभा सत्र 25-26 नवंबर को, कांके में 284 करोड़ की मेडिको सिटी को मंजूरी
- रांची में राहुल सिंह गिरोह के शूटरों से पुलिस की मुठभेड़, एक अपराधी को लगी गोली
- रांची में 2 दिनों तक स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग ने जारी किया आॅरेंज अलर्ट
- बिहार में केसरिया पार्षद दंपती के पांच ठिकानों पर रेड, 3.56 करोड़ की काली कमाई और जमीन के 54 दस्तावेज मिले
- बिहार के गांवों में पशुओं की देखभाल कर रहीं 8992 डॉक्टर दीदियां
- अभिषेक-सूर्यवंशी के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड
- जेपीएससी मेधा घोटाला: सीआईडी की चार्जशीट पर कोर्ट ने लिया संज्ञान, पूर्व अध्यक्ष समेत 12 पर चलेगा मुकदमा
- लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत देशभर में भाजपा कल निकालेगी पदयात्रा
Author: News Maati
मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स 504.27 अंक लुढ़ककर 79,545.40 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 105.30 अंक फिसलकर 24,196.85 अंक पर रहा। ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच आज यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत धीमी गति के साथ हो सकती है। सुबह 07:30 के करीब, Gift Nifty से कमजोर शुरुआत के संकेत देखने को मिले। यह 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ 24363 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। शुक्रवार को एशिया-प्रशांत बाजारों में ज्यादातर सकारात्मक रुझान दिखे। जापान के प्रमुख सूचकांक निक्केई…
मुंबई: हार्दिक पंड्या वापसी की कहानियों के इतिहास में सबसे शीर्ष पर रहने की हकदार है क्योंकि भारतीय क्रिकेट में शायद ही कोई ऐसा खिलाड़ी हो जो सबसे निचले स्तर पर पहुंचने के कुछ महीनों में शीर्ष पर पहुंच गया हो। वनडे विश्व कप में टखने की चोट के बाद पंड्या की वापसी की यात्रा निराशा और हताशा से भरी हुई थी। मुंबई इंडियंस की टीम के मुख्य खिलाड़ियों में शुमार रहे पंड्या कुछ साल के लिए गुजरात टाइटन्स में खेले। लेकिन मुंबई की टीम वापसी को कई लोगों ने स्वीकार नहीं किया। कुछ लोगों का मानना है कि आईपीएल…
नयी दिल्ली: जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी बृहस्पतिवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के 10 जनपथ स्थित आवास पर गए और ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने गांधी परिवार को अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी का निमंत्रण दिया। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी से पहले का जश्न एक मार्च को जामनगर में शुरू हुआ था। जामनगर अहमदाबाद से 300 किलोमीटर दूर है और दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनरी के लिए…
नयी दिल्ली: दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने मार्च, 2024 तिमाही में सबसे अधिक समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) 25,330.97 करोड़ रुपये दर्ज किया है। एजीआर के आधार पर सरकार स्पेक्ट्रम और लाइसेंस शुल्क की गणना करती है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की रिपोर्ट के अनुसार, एयरटेल का एजीआर मार्च, 2024 तिमाही में 13.25 प्रतिशत बढ़कर 20,951.91 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले समान अवधि में 15,500.36 करोड़ रुपये था। घाटे में चल रही वोडाफोन आइडिया ने एजीआर में साल-दर-साल 2.22 प्रतिशत की मामूली वृद्धि दर्ज की, जो 7,210.63 करोड़ रुपये से 7,370.75 करोड़ रुपये हो गया।
लंदन: ब्रिटेन में चार जुलाई को हुए आम चुनाव की अभी तक मतगणना में लेबर पार्टी ने बहुमत के लिए पर्याप्त सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं, निवर्तमान प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने हार स्वीकार करते हुए लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर को बधाई दी है। ऋषि सुनक ने आखिरी समय तक मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि लेबर पार्टी को चुनने से अधिक टैक्स लगेंगे लेकिन ये काम नहीं आ सका और लोगों ने उनको नकार दिया। सभी सीटों के नतीजे आने से पहले ही स्टार्मर की लेबर पार्टी ने बहुमत के आंकड़े…
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल राजभवन की एक महिला कर्मचारी ने राज्यपाल सी वी आनंद बोस के खिलाफ कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। अपनी याचिका में महिला दावा किया कि राज्यपाल को दी गई संवैधानिक प्रतिरक्षा के कारण वह ह्लउपचारविहीनह्व हो गई है। याचिकाकर्ता ने शीर्ष अदालत से गुहार लगाई है कि यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच करने के लिए वह पश्चिम बंगाल पुलिस को आवश्यक निर्देश दें। याचिका में संविधान के अनुच्छेद 361 के तहत संवैधानिक व्यक्ति को प्राप्त प्रतिरक्षा की सीमा तक दिशानिर्देश और योग्यता निर्धारित करने का…
हाथरस । उत्तर प्रदेश के हाथरस भगदड़ कांड के सिलसिले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी तथा सेवादार पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। अलीगढ़ संभाग के पुलिस महानिरीक्षक शलभ माथुर ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पिछले मंगलवार को हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र स्थित फुलरई गांव में आयोजित हरिनारायण साकार विश्वहरि उर्फ भोले बाबा के सत्संग में मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत के मामले में अब तक दो महिला सेवादारों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने…
रांची। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उपनिदेशक डॉ श्याम नारायण झा ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में कृषि अभियांत्रिकी का अधिकाधिक प्रयोग पर बल देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कृषि एक राज्य सूची में आने वाली विषय है। इसीलिए झारखंड सरकार को हर जिला और ब्लाक में एक कृषि अभियंता की नियुक्ति सुनिश्चित करनी चाहिए। झा ने कहा कि हाल ही में झारखंड सरकार ने 29-30 कृषि अभियंता की नियुक्ति की थी, जो सराहनीय है लेकिन और भी कृषि अभियंताओं की नियुक्ति क्षेत्र में किसानों की आय बढ़ाने में बहुत मददगार साबित होगी। इसके साथ झारखंड सरकार…
रांची। हेमंत सोरेन ने गुरुवार शाम 4.55 बजे झारखंड के सीएम के रूप में शपथ ले ली है। कुल 154 दिनों के बाद उन्होंने एक बार फिर यह दायित्व संभाला है। राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कैबिनेट के बाकी मंत्रियों को 7 जुलाई या किसी और दिन शपथ दिलाई जाएगी। समारोह में निवर्तमान सीएम चंपई सोरेन, झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर सहित इंडिया गठबंधन की झारखंड इकाई के शीर्ष नेता मौजूद रहे। सोरेन को इसी साल 31 जनवरी को ईडी ने जमीन घोटाले से जुड़े…
रांची। आईएएस अविनाश कुमार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक तथा राजभाषा विभाग ने गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार उर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद पर पदस्थापित अविनाश कुमार को मुख्यमंत्री का अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा कुमार पर झारखंड के विकास आयुक्त, झारखंड उर्जा विकास निगम के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक और झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं नई दिल्ली के झारखंड भवन के मुख्य स्थानिक आयुक्त का भी अतिरिक्त प्रभार है।…