Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- कैबिनेट का फैसला : खनिज सेस पर झारखंड विशेष विधानसभा सत्र 25-26 नवंबर को, कांके में 284 करोड़ की मेडिको सिटी को मंजूरी
- रांची में राहुल सिंह गिरोह के शूटरों से पुलिस की मुठभेड़, एक अपराधी को लगी गोली
- रांची में 2 दिनों तक स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग ने जारी किया आॅरेंज अलर्ट
- बिहार में केसरिया पार्षद दंपती के पांच ठिकानों पर रेड, 3.56 करोड़ की काली कमाई और जमीन के 54 दस्तावेज मिले
- बिहार के गांवों में पशुओं की देखभाल कर रहीं 8992 डॉक्टर दीदियां
- अभिषेक-सूर्यवंशी के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड
- जेपीएससी मेधा घोटाला: सीआईडी की चार्जशीट पर कोर्ट ने लिया संज्ञान, पूर्व अध्यक्ष समेत 12 पर चलेगा मुकदमा
- लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत देशभर में भाजपा कल निकालेगी पदयात्रा
Author: News Maati
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शनिवार को रांची विश्वविद्यालय परिसर के आर्यभट्ट सभागार में फेडरेशन आफ झारखंड चैम्बर आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा आयोजित ‘सृजन’ स्टार्टअप कॉन्क्लेव में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य में जो भी उद्योग हैं और जो भी नए उद्योग आने वाले हैं, उसके प्रति सरकार की सकारात्मक सोच है। राज्य में ज्यादा से ज्यादा निवेश हो। अधिक से अधिक रोजगार के अवसर पैदा हों। हमारी सरकार उद्योगों और उद्योग स्थापित करने वालों को पूरा सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री ने झारखंड चैंबर्स से कहा कि झारखंड में कई ऐसे उद्योग है जो…
चतरा। जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र के सीसीएल एनके एरिया अंतर्गत पुरनाडीह परियोजना के कांटा घर के निकट अपराधियों ने शनिवार को फायरिंग की । इस फायरिंग में परियोजना में संचालित शांति समिति का कर्मी घायल हुआ है। घायल व्यक्ति का नाम कौशल यादव बताया जा रहा है। कौशल को दो गोली लगी है। घटना के बाद उसे आनन-फानन में डकरा स्थित सीसीएल सेंट्रल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया है। गोली कौशल के शरीर में फंसा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार दो बाइक में पांच युवक मुंह बांधकर आये…
पटना। राजस्थान कैडर के 2011 बैच के आईएएस अधिकारी अभिमन्यु कुमार को गृहमंत्री अमित शाह का निजी सचिव बनाया गया हैं। वे 16 जनवरी 2026 तक इस पद पर बने रहेंगे। अभिमन्यु कुमार राजस्थान के विभिन्न जिलों में डीएम के पद पर रह चुके हैं। अभिमन्यु अररिया जिला के कुआड़ी निवासी भानु प्रसाद गुप्ता के बेटे हैं। गृहमंत्री के निजी सचिव बनाए जाने पर लोगों ने अररिया जिला के लोगों हर्ष व्यक्त किया है और लोगों ने बधाई भी दी है। बधाई देने वालों में अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह, विधायक विजय कुमार मंडल, केएन डिग्री कॉलेज के संस्थापक प्रो…
रांची। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से 15 करोड़ की धोखाधड़ी करने के आरोपी अरका स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के मिहिर दिवाकर ने न्यायिक दंडाधिकारी राजकुमार पांडे की अदालत में शनिवार को सरेंडर किया। इस दौरान अदालत ने 10-10 हजार रुपये के दो निजी मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया है। मिहिर दिवाकर अपने अधिवक्ता प्रमोद शर्मा के साथ अदालत पहुंचे थे। इससे पहले मिहिर दिवाकर और उनकी पत्नी सौम्या दास मामले में न्यायायुक्त से अग्रिम जमानत ले चुके थे। गत शुक्रवार को मामले में मिहिर दिवाकर और उनकी पत्नी सौम्या दास ने समन के बावजूद…
रांची। भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में राहुल गांधी समन के बावजूद शनिवार को रांची के एमपी-एमएलए कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। इस पर शिकायतकर्ता के वकील ने राहुल गांधी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आग्रह किया लेकिन कोर्ट ने इनकार कर दिया। एमपी-एमएलए के विशेष न्यायाधीश सार्थक शर्मा की कोर्ट ने कहा कि जारी समन मिला है या नहीं, इसका सर्विस रिपोर्ट कोर्ट को नहीं मिला है। इसको देखते हुए वारंट अभी जारी नहीं किया जा सकता है। मामले में उपस्थिति की अगली तिथि 25 जुलाई निर्धारित की गई है।…
रांची। गुमला पुलिस ने नक्सलियों की बड़ी साजिश विफल कर दिया। जिले के सुदूरवर्ती गुमला कुरुमगढ़ सीमावर्ती क्षेत्र में निमार्णाधीन सड़क और एक अन्य स्थान पर विस्फोट करने के इरादे से लगाए गए करीब 35 आईईडी बरामद किए हैं।एसपी शंभू कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि भारी मात्रा में केन बम बरामद हुए हैं और भी बरामदगी की संभावना है. सुरक्षा कारणों से टीम शुक्रवार की रात वापस लौट गई है। उन्होंने बताया कि टीम आज भी गांव में पहुंचकर सर्च अभियान चलाएगी। यह भी जांच की जाएगी कि लगाया गया बम कितना पुराना है। एसपी…
मुंबई: रोहित शर्मा सहित टी20 विश्वकप विजेता टीम के मुंबई में रहने वाले सदस्यों को शुक्रवार को महाराष्ट्र विधान भवन में सम्मानित किया गया। केंद्रीय सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में सूर्यकुमार भी मौजूद थे जिन्होंने टी20 विश्वकप फाइनल के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अहम कैच लिया था जिससे पूरे मैच का रुख बदल गया था। यादव जब समारोह में बोलने के लिए खड़े हुए तो वहां उपस्थित मंत्रियों और विधायकों ने एक स्वर में उनसे उस कैच के बारे में बताने को कहा। सूर्यकुमार ने श्रोताओं की नारेबाजी के बीच मराठी में कहा, ‘‘कैच बसला हातात (कैच…
वाशिंगटन: जो बाइडन ने डोनाल्ड ट्रंप के साथ राष्ट्रपति पद के चुनाव की प्रक्रिया के तहत हुई पहली बहस में अपने खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए शुक्रवार को कहा कि वह बहस से पहले ‘‘थके हुए और बीमार’’ थे। अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन ने साथ ही कहा कि केवल ‘‘सर्वशक्तिमान भगवान’’ ही उन्हें पांच नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव की दौड़ से बाहर कर सकते हैं। दूसरी बार राष्ट्रपति बनने का लक्ष्य लिए चुनावी मैदान में उतरे बाइडन ने ट्रंप पर ‘‘आदतन झूठा’’ होने का आरोप लगाया। बाइडन ने ‘एबीसी न्यूज’ से साक्षात्कार के दौरान राष्ट्रपति…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस ने हाथरस में एक सत्संग में हुई भगदड़ के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को गिरफ्तार कर लिया है। भगदड़ में 121 लोगों की जान चली गई थी, जिनमें ज्यादातर महिलाएं थीं। पुलिस ने एफआईआर में मुख्य सेवादार मधुकर को मुख्य आरोपी बनाया है। इससे पहले, मधुकर के बारे में सूचना देने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई थी। पुलिस ने भगदड़ के सिलसिले में छह लोगों की गिरफ्तारी के एक दिन बाद मधुकर को गिरफ्तार किया है। ये सभी छह लोग सत्संग आयोजन समिति के सदस्य थे। भगदड़ दो…
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्टÑपति जो बाइडन ने डोनाल्ड ट्रंप के साथ राष्ट्रपति पद के चुनाव की प्रक्रिया के तहत हुई पहली बहस में अपने खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए शुक्रवार को कहा कि वह बहस से पहले थके हुए और बीमार थे। अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन ने साथ ही कहा कि केवल सर्वशक्तिमान भगवान ही उन्हें पांच नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव की दौड़ से बाहर कर सकते हैं। बाइडन (81) ने यह बात एक टेलीविजन चैनल को दिए साक्षात्कार में कही। राष्ट्रपति पद के चुनाव की प्रक्रिया के तहत अटलांटा में 27 जून को पूर्व…