
औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिले में चर्चित श्रेया हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो सगे भाईयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से दावा किया गया है कि दुष्कर्म के बाद श्रेया की हत्या की गई थी। एक गेस्ट हाउस में दो सगे भाईयों ने रेप की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी गेस्ट हाउस संचालक हैं। दुष्कर्म के बाद गला दबाकर युवती की हत्या कर दी गई थी।



शव को इंद्रपुरी बराज में फेंका : पुलिस की ओर जानकारी के अनुसार हत्या के बाद साक्ष्य को छुपाने के उद्देश्य से शव को कार में डालकर रोहतास के इंद्रपुरी बराज में फेंक दिया गया। पुलिस ने वारदात में उपयोग कार को भी जब्त कर लिया है। इस मामले में बिहार पुलिस ने पहले ही तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल चुकी है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी सगे भाई हैं।
पकड़े गए हत्यारोपियों की पहचान नवीनगर थाना क्षेत्र के कोसडिहरा गांव निवासी दिलीप सिंह के पुत्र धर्मेन्द्र कुमार सिंह एवं राकेश कुमार सिंह के रूप में की गई है। घटना में प्रयुक्त इनके पास से एक आॅल्टो कार को भी जब्त किया गया है। इससे पहले भी पुलिस इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें छात्रा का कथित बॉयफ्रेंड, उसकी सहेली और सहेली की मां शामिल थीं।
एसपी ने बताया कि सुबूत मिटाने के लिए दोनों अपराधियों ने शव को कार से इंद्रपुरी बराज के समीप नहर में फेंक दिया। हत्यारे इतने शातिर थे कि शव को उन्होंने रोहतास जिले के इंद्रपुरी थाना क्षेत्र में फेंका था। इंद्रपुरी थाना ने लावारिस समझ कर सदर हॉस्पिटल सासाराम भेजवा दिया था। जहां से पोस्टमार्टम के दौरान छात्रा के जिंस पैंट से निकले पर्ची पर उसके पिताजी का फोन नम्बर लिखा हुआ था। जिससे उसकी पहचान हो सकी थी. परिजन शुरू से ही पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे।
11 जून की है घटना: घटना को लेकर पीड़िता की मां ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 11 जून को नाबालिग छात्रा अपने घर से कोचिंग के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी. 14 जून शुक्रवार को छात्रा का शव 40 किलोमीटर दूर रोहतास जिले के इंद्रपुरी सोन बराज के पास नहर से बरामद किया गया था। चिकित्सकीय जांच रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत बताई गयी थी. मामला तूल पकड़ने पर जांच के लिए टीम बनायी गयी।
पुलिस टीम में ये थे शामिल: पुलिस अधीक्षक ने बताया कि छापेमारी दल में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी- 01 संजय कुमार पांडे, पुलिस उपाधीक्षक डॉ अनु कुमारी, नवीनगर अंचल पुलिस निरीक्षक विमल कुमार, जिला आसूचना इकाई के पुलिस निरीक्षक शम्भू कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक राम इकबाल यादव, नवीनगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय, महिला थानाध्यक्ष आरती कुमारी, पुलिस सहायक अवर निरीक्षक संतोष कुमार, जिला आसूचना इकाई, सिपाही मुन्ना कुमार सहित अन्य शमिल थे।

