
कोडरमा। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद केंद्रीय एजेंसियां अलर्ट पर है। आतंकी गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। इसी सिलसिले में एटीएस की टीम ने शनिवार की सुबह प्रतिबंधित संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोडरमा में छापेमारी की। बताया जाता है कि कोडरमा थाना अंतर्गत दर्जीचक से भी एक युवक को हिरासत में लिया गया है। उक्त युवक का नाम सहजाद बताया जा रहा है जिसे एटीएस की टीम अपने साथ ले गई।



उक्त युवक धनबाद का रहनेवाला है जो शुक्रवार की शाम ही कोडरमा दर्जीचक स्थित अपने फूफा के घर आया था। छापेमारी के दौरान धनबाद में दंपति के घर से कई धार्मिक किताबें और अन्य दस्तावेज भी बरामद किये गये हैं।
एटीएस की टीम ने आयान और उसकी पत्नी शबनम को हिरासत में लिया है। कोडरमा के दर्जी चक में एटीएस की छापेमारी और गिरफ्तारी के बाबत कोडरमा थाना प्रभारी अरविन्द कुमार ने बताया कि एटीएस की छापेमारी की जानकारी मिली है।

