Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जंग के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी से की बात, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और मिडिल ईस्ट के हालात पर हुई चर्चा

    March 24, 2026

    शिवहर डीडीसी के चार ठिकानों पर एसवीयू की रेड, पत्नी के नाम पटना में 2.26 करोड़ की संपत्ति

    March 24, 2026

    कैमूर के अधौरा पहाड़ पर बनेगी हाई सिक्योरिटी जेल, आतंकी और दुर्दांत अपराधी कैद होंगे, सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

    March 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जंग के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी से की बात, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और मिडिल ईस्ट के हालात पर हुई चर्चा
    • शिवहर डीडीसी के चार ठिकानों पर एसवीयू की रेड, पत्नी के नाम पटना में 2.26 करोड़ की संपत्ति
    • कैमूर के अधौरा पहाड़ पर बनेगी हाई सिक्योरिटी जेल, आतंकी और दुर्दांत अपराधी कैद होंगे, सम्राट चौधरी ने किया ऐलान
    • मुख्यमंत्री नीतीश ने रोहतास के डेहरी आन सोन में 380 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास
    • बिहार के हर जिले में बनेगा सौर गांव, रूफटॉप सोलर पर 78 हजार तक सब्सिडी मिलेगी
    • झारखंड में 1200 डॉक्टरों और 7500 एएनएम की होगी नियुक्ति, विश्व यक्ष्मा दिवस पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने किया ऐलान
    • झारखंड में अब 30 मार्च तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी
    • रांची के पिठौरिया में बिजली ग्रिड से 1000 किलो कॉपर कॉइल चोरी, पुलिस प्रशासन में हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » नौकर की स्टाइल कॉपी कर फिल्मों में स्टार बने थे असित सेन, घरवालों से झूठ बोलकर सीखी थी एक्टिंग
    Blog

    नौकर की स्टाइल कॉपी कर फिल्मों में स्टार बने थे असित सेन, घरवालों से झूठ बोलकर सीखी थी एक्टिंग

    News MaatiBy News MaatiMay 15, 2024No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आज हम ब्लैक एंड व्हाइट फिल्मों में एक्टिंग और कॉमेडी के लिए मशहूर असित सेन की बात करेंगे । असित सेन अपनी अलग पहचान रखते थे। बेहद धीमी और स्लो आवाज से डायलॉग डिलीवरी करना उनकी खासियत थी। ‘बीस साल बाद’ की अपनी भूमिका में इसी स्टाइल की वजह से वे सुपरहिट हो गए।

    असित सेन ने करीब 250 बांग्ला और हिंदी फिल्मों में काम किया। असित सेन के फिल्मों में आने का किस्सा भी दिलचस्प है। जब वे बंबई पहुंचे तो उन्हें मशहूर फिल्मकार बिमल रॉय के साथ बतौर कैमरामैन काम करना था। दरअसल, असित सेन को फोटोग्राफी का बहुत शौक था।

    उनका उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में एक फोटो स्टूडियो भी था। फोटोग्राफी के सिलसिले में वह साल 1949-50 में कोलकाता चले गए। वहां उन्होंने न्यू थिएटर जॉइन किया। वहां एक ड्रामा में एक्टिंग के दौरान बिमल रॉय से उनकी मुलाकात हुई।

    इनकी कॉमिक टाइमिंग और बोलने के अंदाज को देखते हुए बिमल रॉय ने इन्हें फिल्म ‘सुजाता’ में प्रोफेसर का रोल दिया। इसके बाद असित बेहतरीन कॉमेडियन के तौर पर पहचाने जाने लगे।

    परिवार से बोला झूठ, फिल्मों में काम करने गए कलकत्ता

    असित सेन का जन्म 13 मई 1917 को गोरखपुर के बंगाली परिवार में हुआ था। रोजगार के सिलसिले में उनका परिवार पश्चिम बंगाल के जिला बर्दवान से आकर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बसा था। असित सेन के पिता कभी रेडियो और ग्रामोफोन की दुकान, तो कभी बिजली के सामान की दुकान चलाते थे।

    असित सेन को दुकान पर बैठना तो पसंद नहीं था, लेकिन उन्हें फोटोग्राफी का बेहद शौक था, तो कई समारोह में जाकर फोटो खींचने का काम भी करते थे। असित जब 10वीं पास हुए तो मां चाहती थीं कि उनकी शादी करवा दी जाए, लेकिन असित कुछ और ही चाहते थे।

    वे कलकत्ता के न्यू थिएटर्स में जाकर डायरेक्टर नितिन बोस से फिल्म मेकिंग सीखना चाहते थे। असित को समझ नहीं आ रहा था कि कलकत्ता कैसे जाएं। तभी एक शादी के सिलसिले में उनका वहां जाना हुआ। कलकत्ता जाकर असित ने परिवार वालों के सामने ये बहाना बनाया कि उन्हें कलकत्ता में रहकर ‌BCom की पढ़ाई करनी है।

    फोटोग्राफी दोबारा खींच लाई गोरखपुर

    कलकत्ता आकर असित ने थिएटर में भी हाथ आजमाया और कुछ नाटकों में भी काम किया। धीरे-धीरे उन्हें अपने काम के लिए तारीफ मिलने लगी, लेकिन तभी असित को वापस गोरखपुर जाना पड़ा।

    दरअसल गोरखपुर के पुलिस कमिश्नर साहब से असित के पिता की अच्छी पहचान थी। उनका गोरखपुर से तबादला हो गया तो शहर में बड़ा विदाई समारोह रखा गया।

    इस समारोह में फोटोग्राफी की जिम्मेदारी असित सेन को देकर उन्हें कलकत्ता से वापस गोरखपुर बुलाया गया। सबको असित की खींची तस्वीरें बेहद पसंद आईं।

    असित सेन भी अपनी तारीफ से इतना खुश हो गए कि उन्होंने गोरखपुर में सेन फोटो स्टूडियो खोल लिया। उनका फोटो स्टूडियो अच्छा चल रहा था, लेकिन तभी वर्ल्ड वॉर 2 छिड़ गया। उस दौर में इंडिया में फोटोग्राफी का सारा सामान विदेश से आता था। वॉर की वजह से ऐसा हो नहीं पाया और सेन का फोटो स्टूडियो संकट में आ गया।

    मां-दादी का हुआ निधन, असित सेन ने छोड़ दी नौकरी

    फोटो स्टूडियो बंद होने की कगार पर पहुंचा तो असित सेन को रोजी-रोटी की चिंता सताने लगी। इस सिलसिले में वो बंबई जा पहुंचे जहां उन्हें एक फिल्म कंपनी में स्टिल फोटोग्राफी का काम मिल गया। नए काम में असित रम गए, लेकिन तभी घर से तार मिला कि मां बीमार हैं, घर आ जाओ।

    असित तुरंत गोरखपुर गए। खबर मिली थी मां की बीमारी की, लेकिन उनसे पहले असित की दादी चल बसीं। दादी के निधन के कुछ समय बाद असित की मां का भी निधन हो गया। तीन महीने के अंदर ही घर में हुई दो मौतों से असित टूट गए। न उनसे गोरखपुर में रहा जा रहा था और न ही वे बंबई जाकर दोबारा काम करने की हिम्मत जुटा पा रहे थे।

    बिमल रॉय का असिस्टेंट बन शुरू किया फिल्मी करियर

    एक दिन असित ने दिल पक्का किया और सब कुछ पीछे छोड़कर फिर से कलकत्ता पहुंच गए। कलकत्ता जाकर असित सेन के साथ क्या हुआ, ये उन्होंने खुद 1960 में दिए एक इंटरव्यू में बताया था, ‘वहां जाकर मेरी मुलाकात अपने दोस्त कृष्णकांत से हुई जो फिल्म ‘बनफूल’ में कानन बाला के साथ काम कर रहा था। कृष्णकांत ने मेरी मुलाकात एक्ट्रेस सुमित्रा देवी और उनके पति देव मुखर्जी से करवाई।

    दोनों से ये जान-पहचान आगे मेरे बहुत काम आई। उनकी बदौलत ही मेरी मुलाकात फिल्ममेकर बिमल रॉय से हुई, जो कि तब तक अपनी पहली बंगाली फिल्म ‘उदयेर पाथे’ बना चुके थे और अब हिंदी में बनाने की तैयारी कर रहे थे।

    ‘उन्हें एक ऐसे असिस्टेंट की तलाश थी जो कि हिंदी में माहिर हो तो उन्होंने मुझे रख लिया। मुझसे पहले वो असिस्टेंट रख चुके थे तो मैं तीसरा असिस्टेंट था, लेकिन धीरे-धीरे अपने काम की बदौलत मैं उनका पहला असिस्टेंट बन गया। इसके साथ मैं कुछ फिल्मों में छोटे-मोटे काम भी करने लगा। मेरी सबसे पहली फिल्म ‘हमराही’ थी, जिसमें बहुत ही छोटा सा रोल प्ले किया।’

    1945 से 1949 तक असित सेन न्यू थियेटर्स से ही जुड़े रहे। 50 की शुरुआत में ही बिमल रॉय ने बंबई जाने का फैसला किया और असित सेन को भी अपनी टीम का हिस्सा बनाकर ले गए।’

    बिमल रॉय ने बना दिया डायरेक्टर

    1956 तक असित सेन बिमल दा के असिस्टेंट बने रहे। 1953 में आई ‘दो बीघा जमीन’ में बतौर प्रोडक्शन एग्जीक्यूटिव और 1953 में रिलीज हुई ‘परिणीता’, 1954 में ‘बिराज बहू’ और 1955 में आई फिल्म ‘देवदास’ में उन्हें बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर क्रेडिट दिया गया। 1956 में बिमल दा ने असित सेन को अपनी ही फिल्म कम्पनी बिमल रॉय प्रोडक्शंस के बैनर में फिल्म ‘परिवार’ के डायरेक्शन का मौका दिया।

    इसके तुरंत बाद ही 1957 में असित सेन ने फिल्म ‘अपराधी कौन?’ डायरेक्ट की। इन दो फिल्मों को डायरेक्ट करने के बाद असित फिर से अभिनय की ओर मुड़ना चाहते थे।

    डायलॉग बोलने की अनोखी स्टाइल ने बनाया फेमस

    उन्होंने फिल्म छोटा भाई साइन कर ली। इस फिल्म में असित को बुद्धू नौकर के किरदार में कॉमेडी करनी थी। उन्हें कुछ नहीं सूझ रहा था कि क्या किया जाए। तभी उन्हें ख्याल आया कि बचपन में उनके घर में एक नौकर एकदम स्लो टेम्पो में बोलता था- ‘का हो बाबू.. का करत हव…’ असित सेन ने उसी स्टाइल को कॉपी कर लिया। ये ट्रिक काम कर गई और असित सेन के पास कॉमेडी रोल्स की लाइन लग गई।

    बेहद कम स्पीड में डायलॉग बोलने वाले स्टाइल की वजह से डायरेक्टर उनसे हर फिल्म में इसी तरह से डायलॉग बोलने की मांग करने लगे। खुद बिमल रॉय ने असित की डायलॉग डिलिवरी से प्रभावित होकर उन्हें फिल्म सुजाता में रोल दिया। असित सेन को एक ही तरह की स्टाइल में टाइप्ड होने का डर सताने लगा, लेकिन 1961 में आई फिल्म ‘बीस साल बाद’ ने उन्हें इसी स्टाइल की वजह से बुलंदियों पर पहुंचा दिया।

    इस फिल्म में उन्होंने गोपीचंद जासूस का किरदार निभाया था। गोपीचंद जासूस वाला उनका यह किरदार इतना पॉपुलर हुआ कि इसकी बार-बार नकल की गई। और तो और 1982 में अभिनेता राजेंद्र कुमार के भाई फिल्ममेकर नरेश कुमार ने एक फिल्म ‘गोपीचंद जासूस’ ही बना दी।

    250 फिल्मों में किया काम

    इसके बाद 1963 में ‘चांद और सूरज’, 1965 में ‘भूत बंगला’, 1967 में ‘नौनिहाल’, 1968 में ‘ब्रह्मचारी’, 1969’ में ‘यकीन’ और ‘आराधना’, ‘प्यार का मौसम’, 1970 में ‘पूरब और पश्चिम’, ‘दुश्मन’, ‘मझली दीदी’, ‘बुड्ढा मिल गया’, 1971 में ‘मेरा गांव मेरा देश’, ‘आनंद’, ‘दूर का राही’, ‘अमर प्रेम’, 1972 में ‘बॉम्बे टु गोवा’, ‘बालिका वधू’, 1976 में ‘बजरंग बली’ समेत 250 फिल्मों में साइड किरदार निभाए।

    पत्नी की मौत का लगा सदमा, चल बसे असित सेन

    असित सेन की शादी मुकुल से हुई थी, जो कलकत्ता की रहने वाली थीं। दोनों के तीन बच्चे हुए। दो बेटे अभिजीत और सुजीत सेन और एक बेटी रूपा। अभिजीत सेन दुलाल गुहा जैसे नामी निर्देशक के असिस्टेंट रहे और फिर बांग्ला फिल्मों में काम कर रहे हैं।

    सुजीत सेन कैमरामैन हैं।

    असित सेन की पत्नी मुकुल सेन काफी बीमार पड़ गई थीं, जिसके कुछ समय बाद उनकी मौत हो गई । पत्नी की मौत से असित सेन अकेले हो गए और इतना टूट गए कि कुछ महीने बाद वह भी इस दुनिया से चल बसे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    जंग के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी से की बात, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और मिडिल ईस्ट के हालात पर हुई चर्चा

    March 24, 2026

    शिवहर डीडीसी के चार ठिकानों पर एसवीयू की रेड, पत्नी के नाम पटना में 2.26 करोड़ की संपत्ति

    March 24, 2026

    कैमूर के अधौरा पहाड़ पर बनेगी हाई सिक्योरिटी जेल, आतंकी और दुर्दांत अपराधी कैद होंगे, सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

    March 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,356

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,027

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025962

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026777
    Don't Miss
    Blog

    जंग के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी से की बात, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और मिडिल ईस्ट के हालात पर हुई चर्चा

    By News MaatiMarch 24, 20266

    नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में पिछले 25 दिनों से जारी सैन्य संघर्ष के बीच प्रधानमंत्री…

    शिवहर डीडीसी के चार ठिकानों पर एसवीयू की रेड, पत्नी के नाम पटना में 2.26 करोड़ की संपत्ति

    March 24, 2026

    कैमूर के अधौरा पहाड़ पर बनेगी हाई सिक्योरिटी जेल, आतंकी और दुर्दांत अपराधी कैद होंगे, सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

    March 24, 2026

    मुख्यमंत्री नीतीश ने रोहतास के डेहरी आन सोन में 380 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

    March 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    जंग के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी से की बात, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और मिडिल ईस्ट के हालात पर हुई चर्चा

    March 24, 2026

    शिवहर डीडीसी के चार ठिकानों पर एसवीयू की रेड, पत्नी के नाम पटना में 2.26 करोड़ की संपत्ति

    March 24, 2026

    कैमूर के अधौरा पहाड़ पर बनेगी हाई सिक्योरिटी जेल, आतंकी और दुर्दांत अपराधी कैद होंगे, सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

    March 24, 2026

    मुख्यमंत्री नीतीश ने रोहतास के डेहरी आन सोन में 380 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

    March 24, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.