
हजारीबाग। अरविंद कुमार राणा हजारीबाग के मेयर बने । अरविंद कुमार ने मो. सरफराज अहमद को 4657 वोट से हराया। राणा पत्रकारिता और वकालत में अपनी भूमिका निभा चुके हैं। अरविंद कुमार को कुल 23500 वोट मिले। दूसरे नंबर रहे मो. सरफराज अहमद को 18847 वोट हासिल हुए। अरविंद कुमार राणा को शुरूआत में अपेक्षाकृत कमजोर प्रत्याशी माना जा रहा था, लेकिन कई दिग्गजों को पछाड़कर उन्होंने सबको हैरत में डाल दिया।



वोट के साथ मांगते थे पैसे : अरविंद कुमार राणा चुनाव प्रचार के दौरान वोट के साथ ही सहयोग राशि मांगते हुए दिखते थे। राणा ने कहा था कि वह भीख मांगकर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, ह्यमेरे पास चुनाव लड़ने के लिए पैसा नहीं था। लेकिन मैंने जनता के बीच रहकर सालों तक सामाजिक काम किए हैं। मैंने लोगों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी है और इसी दम पर चुना लड़ रहा हूं। मैंने हलाफनामे में बताया है कि मेरे पास 10-20 हजार रुपये ही हैं। मुझे जनता ने अभी तक एक लाख 35 हजार रुपये दिए हैं।’
हिंदुत्व पर भी रहा जोर : ललाट पर सिंदूर का तिलक और गले में भगवा अंगवस्त्र डाले अरविंद कुमार राणा ने हिंदुत्व का सहारा भी लिया। राणा जनता के बीच दावा करते थे कि असली हिंदुत्व के मुद्दे पर चलने वाले प्रत्याशी वही हैं। वह लोगों को बताते थे कि किस तरह घर वापसी जैसे मुद्दों पर वह लंबे समय से काम कर रहे हैं और बहुतों को वापस हिंदुत्व में लाए हैं। हिंदुत्व के मोर्चे पर राणा भाजपा प्रत्याशी को मात देने में कामयाब रहे।

