
नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर तगड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट में सीएम केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई हुई, जहां उन्हें राहत नहीं मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने 23 अगस्त को अगली डेट दी है। सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान केजरीवाल की अंतरिम जमानत से इनकार कर दिया। शीर्ष कोर्ट ने कहा कि रूटीन प्रक्रिया फॉलो हुआ है। दोनों पक्ष को सुनने के बाद ही फैसला होगा।
गिरफ्तारी को चुनौती है ऐसे में सीबीआई का पक्ष सुना जाएगा। ये मामला दिल्ली के कथित शराब नीति घोटाले से जुड़ा है। इसमें सीबीआई की ओर से केजरीवाल की गिरफ्तारी को बरकरार रखने के दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई थी। शीर्ष अदालत इस मामले में जमानत के अनुरोध वाली केजरीवाल की याचिका पर भी अलग से सुनवाई कर रहा है।



जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की पीठ आम आदमी पार्टी के संयोजक की दोनों याचिकाओं पर सुनवाई की। सोमवार को जब दिल्ली के सीएम केजरीवाल की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी ने इसे तत्काल सूचीबद्ध करने का अनुरोध किया तो सुप्रीम कोर्ट इसके लिए सहमत हो गया। हालांकि, केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर सुनवाई में राहत नहीं मिली। कोर्ट ने अंतरिम जमानत से इनकार कर दिया। मामले में सीबीआई को नोटिस दिया गया है। अब 23 अगस्त को मामले पर सुप्रीम कोर्ट में विस्तृत सुनवाई होगी।
हाईकोर्ट से भी लग चुका है झटका
इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट से भी आप नेता केजरीवाल को झटका लग चुका है। उस दौरान कोर्ट ने कहा था कि दिल्ली के सीएम किस तरह गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं, जो उनकी गिरफ्तारी के बाद ही गवाही देने का साहस जुटा सके। हाईकोर्ट ने उनसे सीबीआई मामले में नियमित जमानत के लिए निचली अदालत में जाने को कहा था।

