Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नए आपराधिक कानूनों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें एसपी, मादक पदार्थों, साइबर धोखाधड़ी पर जागरूकता अभियान चलाएं

    February 11, 2026

    पहाड़ी बाबा का हुआ भव्य हल्दी-मेहंदी और संगीत समारोह

    February 11, 2026

    कुलपति की कार्यशैली से नाराज रांची विश्वविद्यालय के कर्मियों ने शुरू किया पेन डाउन स्ट्राइक

    February 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नए आपराधिक कानूनों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें एसपी, मादक पदार्थों, साइबर धोखाधड़ी पर जागरूकता अभियान चलाएं
    • पहाड़ी बाबा का हुआ भव्य हल्दी-मेहंदी और संगीत समारोह
    • कुलपति की कार्यशैली से नाराज रांची विश्वविद्यालय के कर्मियों ने शुरू किया पेन डाउन स्ट्राइक
    • हडताल का समर्थन नहीं करेगा इंटक : लीलाधर सिंह
    • किसान-गरीब को बेचने वाले हमें समझौते पर दे रहे नसीहत, सीतामरण ने राहुल गांधी पर बोला हमला
    • अमृत भारत, वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के इमरजेंसी कोटा बहाल
    • रांची में अतिक्रमण हटाने पर बवाल, सड़क जाम से थमी शहर की रफ्तार
    • लातेहार में 50 हजार का इनामी नक्सली कमांडर आदेश गंझू दो सहयोगियों के साथ गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » कुलपति की कार्यशैली से नाराज रांची विश्वविद्यालय के कर्मियों ने शुरू किया पेन डाउन स्ट्राइक
    Blog

    कुलपति की कार्यशैली से नाराज रांची विश्वविद्यालय के कर्मियों ने शुरू किया पेन डाउन स्ट्राइक

    News MaatiBy News MaatiFebruary 11, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रांची विश्वविद्यालय (आरयू) के कर्मचारियों ने कुलपति की अनुपस्थिति, संवेदनहीनता के विरोध में कलमबंद हड़ताल (पेन डाउन स्ट्राइक) की शुरुआत बुधवार को की। मौके पर रांची विश्वविद्यालय के कर्मचारी नेता अर्जुन राम ने कहा कि उनकी ओर से समस्या के समाधान के लिए बार-बार मांग की गई लेकिन कुलपति की ओर से ध्यान नहीं दिया गया। विश्वविद्यालय में लगातार उनकी अनुपस्थिति और झूठे आश्वासन के कारण कर्मचारियों को विवश होकर हड़ताल करना पडा। उन्होंने कहा कि रांची विश्वविद्यालय में पिछले 6 महिने से प्रभारी कुलपति डॉ धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने जब से प्रभार संभाला है वे विश्वविद्यालय में बिल्कुल समय नहीं दे रहे हैं। इससे विश्वविद्यालय में काम-काज ठप हो गया है। अर्जुन राम ने कुलपति पर मनमाने तरीके से विश्वविद्यालय को चलाने का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि विश्वविद्यालय के अधिकारी कुलपति की चमचागिरी में लगे हुए हैं उन्हें छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति कोई संवेदना नहीं है।

    अर्जुन राम ने कहा कि कर्मचारियों ने पूरी निष्ठा से, संवेदनशील होकर छात्रहित में दूर्गा पूजा और दीपावली की छुट्टी में भी दिन-रात एक करके डिग्री देने का काम किया, जबकि सारे अधिकारी घर में बैठे थे। कुलपति विश्वविद्यालय परिसर में केवल कार्यक्रम का उद्घाटन करने और फोटो खिंचवाने आते हैं।

    उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेश से लाभान्वित वेतन निर्धारण से संबंधित पारित न्यायादेश को समान मामलों में कर्मचारियों को विश्वविद्यालय लाभ नहीं दे रहा है। यह कर्मचारियों का मानसिक शोषण है। उन्होंने कहा कि कुलपति की लगातार अनुपस्थिति के कारण कोई अधिकारी न तो समय पर विश्वविद्यालय आते हैं और न सही से कार्य नहीं कर रहे हैं। छात्रों का अत्यधिक दबाव अब कर्मचारियों पर पड़ने लगा है। यही वजह है कि आये दिन छात्र और छात्र संगठनों के साथ कर्मचारियों की कहासुनी हो रही है।

    वहीं झारखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंचल ने कहा कि विश्वविद्यालय में सभी ओर समस्याओं का अंबार लगा है और कुलपति को कोई मतलब ही नहीं है। तृतीय और चतुर्थ वर्ग के रेग्युऔलर, डेली वेजेस और वोकेशनल सभी कर्मचारियों के साथ लगातार उनके काम से अधिक काम कराया जा रहा है, लेकिन जब पैसे देने की बारी आ रही है तो कुलपति फाइल आगे नहीं बढा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई विभागों में आठ माह से वेतन नहीं मिला है। इन कर्मचारियों को परिवार के पालन पोषण के लिए कर्ज लेकर गुजारा करना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति के जिम्मेदार वर्तमान कुलपति और पदाधिकारी हैं जो अपने कार्यों को सही से नहीं कर रहे हैं।

    मौके पर आलोक ठाकुर, बिरेन्द्र वर्मा, पुष्कल कुमार, मो कैफ़ी, विजय वर्मा, संतोष, राणा, कर्मवीर उरांव, मंजय, मनोज महतो, धीरज महतो, विजय वर्मा, सुधीर कुमार, सुनील, दिनेश कुमार, राकेश कुमार, क्षितिज सहित सैकड़ों कर्मचारियों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    नए आपराधिक कानूनों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें एसपी, मादक पदार्थों, साइबर धोखाधड़ी पर जागरूकता अभियान चलाएं

    February 11, 2026

    पहाड़ी बाबा का हुआ भव्य हल्दी-मेहंदी और संगीत समारोह

    February 11, 2026

    हडताल का समर्थन नहीं करेगा इंटक : लीलाधर सिंह

    February 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,345

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,012

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025959

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026764
    Don't Miss
    Blog

    नए आपराधिक कानूनों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें एसपी, मादक पदार्थों, साइबर धोखाधड़ी पर जागरूकता अभियान चलाएं

    By News MaatiFebruary 11, 20265

    रांची। पुलिस मुख्यालय के सभागार में बुधवार को गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की…

    पहाड़ी बाबा का हुआ भव्य हल्दी-मेहंदी और संगीत समारोह

    February 11, 2026

    कुलपति की कार्यशैली से नाराज रांची विश्वविद्यालय के कर्मियों ने शुरू किया पेन डाउन स्ट्राइक

    February 11, 2026

    हडताल का समर्थन नहीं करेगा इंटक : लीलाधर सिंह

    February 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    नए आपराधिक कानूनों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें एसपी, मादक पदार्थों, साइबर धोखाधड़ी पर जागरूकता अभियान चलाएं

    February 11, 2026

    पहाड़ी बाबा का हुआ भव्य हल्दी-मेहंदी और संगीत समारोह

    February 11, 2026

    कुलपति की कार्यशैली से नाराज रांची विश्वविद्यालय के कर्मियों ने शुरू किया पेन डाउन स्ट्राइक

    February 11, 2026

    हडताल का समर्थन नहीं करेगा इंटक : लीलाधर सिंह

    February 11, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.