
नयी दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि नयी सरकार भारत की सुरक्षा के लिए अपने प्रयासों को अगले स्तर तक ले जाएगी तथा भारत को आतंकवाद, उग्रवाद व नक्सलवाद के खिलाफ एक मजबूत गढ़ के रूप में विकसित करेगी।



अमित शाह ने कहा कि नई सरकार देश की सुरक्षा के लिए अपने प्रयासों को अगले स्तर तक ले जाएगी।
आतंकवाद, उग्रवाद और नक्सलवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई जारी रहेगी। मोदी 3.0 सरकार के तहत गृह मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के तुरंत बाद अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ के माध्यम से यह बयान दिया।

