पटना । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह थोड़ी देर पहले पटना एयरपोर्ट पहुंचे हैं। जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से वो सीधे प्रदेश भाजपा कार्यालय आए। जहां पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद कोर कमेटी की बैठक करेंगे। रविवार को वे बापू सभागार में सहकारिता विभाग की सवा 800 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे गोपालगंज में न्यू पुलिस लाईन मैदान में पार्टी की ओर से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। दिन के तीन बजे के बाद वो पटना वापस आएंगे, और वे एनडीए के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में सीएम नीतीश कुमार भी शामिल होंगे। इसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

शाह दो दिन बिहार दौरे पर हैं। सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अहम बैठक करेंगे। दो घंटे तक प्रदेश कार्यालय में मौजूद रहने की संभावना है। इस दौरान वो प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों, विधायक, सांसद, एमएलसी, राज्य एवं केंद्र सरकार में शामिल मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ कोर कमेटी की बैठक करेंगे। जिसमें बिहार में होने वाले चुनाव पर मंथन होगा।

₹5000 तक के शानदार इनाम जीतें!
नियम और शर्तें देखें

Q. बिहार कांग्रेस के प्रभारी अल्लावरु का यह कहना कि सीएम कैंडिडेट पर चर्चा बाद में होगी, इसका क्या मतलब निकालते हैं आप?

कांग्रेस कुछ बड़ा सोच रही है

कांग्रेस ज्यादा सीट का दबाव बना रही है

रविवार को बापू सभागार में वे सहकारिता विभाग की 823 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। शाह गोपालगंज में भाजपा की बड़ी रैली को भी संबोधित करेंगे। जिसे बिहार में भाजपा के चुनाव प्रचार का शंखनाद करेंगे।आपको बात दें लोकसभा चुनाव के बाद गृह मंत्री अमित शाह पहली बार बिहार दौरे पर आ रहे हैं।

अमित शाह 532 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और 291 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। जिन योजनाओं का उद्घाटन होगा, उनमें सहकारिता विभाग की 111.18 करोड़, नगर विकास विभाग की 421.41 करोड़ की पांच परियोजनाएं हैं। करोड़ की तीन योजनाएं शामिल हैं। कार्यक्रम में 7000 समितियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version