
नयी दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि भाजपा शासित राज्य ‘‘अंत्योदय’’ के सिद्धांत से प्रेरित हैं और प्रत्येक नागरिक के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं।



शाह ने यहां भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेने के बाद यह बात कही।
शाह ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ आज नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक में भाग लिया।
मोदी के नेतृत्व में भाजपा शासित राज्य अंत्योदय के सिद्धांत से प्रेरित हैं और प्रत्येक नागरिक के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

