
रांची । भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड के कुछ हिस्सों में ठंड और घने कोहरे को लेकर रविवार को अलर्ट जारी किया है। राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है।



आईएमडी के अनुसार, गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार और लोहरदगा जिलों के लिए सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक ठंड को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। वहीं, गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद और खूंटी सहित कुल 15 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

