
रांची । झारखंड एटीएस अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंटल की संदिग्ध आतंकी शमा परवीन से पूछताछ करेगी। झारखंड एटीएस के एसपी ऋषभ झा ने बताया कि गुजरात एटीएस और केंद्रीय एजेंसियों ने झारखंड एटीएस से संपर्क साधा है। शमा परवीन कोडरमा की रहने वाली है। बेंगलुरु में अरेस्ट शमा परवीन का बैकग्राउंड खंगाला जा रहा है।



ऋषभ झा ने बताया कि गुजरात एटीएस के जवाब आने के बाद झारखंड एटीएस की एक टीम गुजरात भेजकर शमा परवीन से गहन पूछताछ करेगी।अगर उसका झारखंड से किसी तरह का कनेक्शन होगा और अगर किसी और मॉड्यूल पर का हो रहा होगा। तो झारखंड एटीएस गुजरात एटीएस का सहयोग करेगी।वहीं उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ेगी तो झारखंड एटीएस अलग से भी इन्वेस्टिगेशन करेगी।
गुजरात एटीएस सोशल मीडिया के माध्यम से शमा परवीण तक पहुंची है। एसपी ऋषभ ने बताया कि झारखंड एटीएस भी वैसे संदिग्ध लोगों के सोशल मीडिया पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। जो संदिग्ध गतिविधि में संलिप्त है।इसके साथ-साथ जिला पुलिस के इनपुट को भी एनालाइज किया जाता रहा हैं। साथ अन्य सूत्रों से मिलने वाली सूचनाओं को भी लगातार खंगाला जा रहा है। ताकि आतंकी संगठन के संदिग्ध को सलाखों के पीछे भेजा जा सके।
देश में कहीं भी संदिग्ध आतंकी पकड़े जाते हैं। तो किसी न किसी रूप में उसके तार झारखंड से जुड़े मिलते रहे है। हालांकि इस बार गुजरात एटीएस की गिरफ्त में आई संदिग्ध शमा परवीन सिर्फ झारखंड की रहने वाली है या आतंकियों के इस मॉड्यूल को झारखंड में भी विस्तार करने में लगी थी। यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।

