
रांची। झारखंड की राजधानी रांची और उसके आसपास के इलाकों में बढ़ती ठंड को देखते हुए अग्रसेन हितकारिणी सभा की ओर से शनिवार को अपर बाजार स्थित शिवनारायण कन्या पाठशाला में कक्षा पहली से चौथी तक की छात्राओं के बीच स्वेटर का वितरण किया गया।
अग्रसेन हितकारिणी सभा की सचिव एडवोकेट मनीषा रानी ने इस अवसर पर बताया कि विद्यालय में पढ़ने वाली अधिकांश छात्राओं के माता-पिता दिहाड़ी मजदूर या घरेलू कामगार हैं। कुछ बच्चियां स्वयं भी घरों में काम कर अपनी पढ़ाई जारी रखती हैं। ऐसे में उनके लिए यह छोटा-सा प्रयास महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि स्वेटर वितरण की इसी श्रृंखला के तहत 27 नवंबर, गुरुवार को लोहरदगा के पास ओपा गांव के दो स्कूलों में 300 स्वेटर और टोपियां वितरित की जाएंगी।
विद्यालय के सचिव वेदप्रकाश बागला और सह सचिव विजय सरायका ने इस नेक कार्य के लिए सभा का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सभा के संरक्षक श्याम किशोर प्रसाद, प्रभाकर अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष बिनोद कुमार, काशी प्रसाद, वरिष्ठ सदस्य रूपा अग्रवाल, अरुण कुमार, राजेश गोयल, आशा अग्रवाल, छाया अग्रवाल, रेखा जैन, डॉ. रश्मि अग्रवाल, पूनम गोयल, अलका अग्रवाल, बरखा अग्रवाल, सत्यम जैन, प्रधानाचार्या मीना ओझा, रानी नाश्ता, अनीता बघेल, सीमा सिन्हा सहित सभी शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।-
