
पटना। कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि आरजेडी को हम लोग समाप्त क्यों करेंगे। उन्होने कहा कि जनता ने ही 25 पर ला दिया है। श्री यादव ने कहा कि 25 में अगर बीस असंतुष्ट है। तो पहले उनको संतुष्ट करें। वो अपनी कोशिश जारी रखें। विदेश का दौरा कम करें। जनता के बीच में जाएं और अपने कार्यकर्ताओं के बीच में जाएं। मंथन करें, कि उनके विधायक क्यों असंतुष्ट हैं। हमको तो अभी तक तेज प्रताप यादव ने निमंत्रण नहीं दिया है। निमंत्रण आएगा तो हम लोग देखेंगे। हमारी पार्टी निर्णय करती है, करेगी। रामकृपाल यादव ने मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव सहित लालू परिवार पर भी तंज कसा।



ध्यान रहे कि बाहर में खरमास बाद खेला होने की चर्चा शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि आरजेडी के असंतुष्ट विधायक पाला बदल सकते हैं। ये भी चर्चा है कि जेडीयू के अलावा बीजेपी की ओर से इन विधायकों पर डोरे डाले जा रहे हैं। उधर, कांग्रेस पार्टी ने अपना पाला आरजेडी से अलग करने की ठान ली है। कांग्रेस नेता शकील अहमद खान ने कहा है कि जिसके साथ रहने से कोई फायदा नहीं है, वहां कांग्रेस पार्टी नहीं रहेगी। इस बीच खबर ये आई है कि आरजेडी के 20 विधायक कभी भी एनडीए का दामन थाम सकते हैं। जिसको लेकर खरमास बाद बिहार में सियासी हलचल बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

