नई दिल्ली। पहलगाम में आतंकी हमले बाद भारत ने मिसाइल परीक्षण किया है। भारतीय नौसेना के डिस्ट्रॉयर आईएनएस सूरत ने अरब सागर में समुद्र की सतह के पास टारगेट को निशाना बनाया। भारतीय नौसेना ने मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल दागी। भारतीय नौसेना के नवीनतम स्वदेशी मिसाइल विध्वंसक आईएनएस सूरत ने समुद्र में लक्ष्य को सफलतापूर्वक टारगेट किया।

https://newsmaati.com/wp-content/uploads/2025/04/uPS7KFwD5FLArFp-1-2.mp4

नौसेना ने कहा- आत्मनिर्भरभारत के लिए गर्व का क्षण
भारतीय नौसेना ने एक्स पोस्ट में इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि’ये हमारी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने में एक और मील का पत्थर साबित हुआ। आत्मनिर्भर भारत के लिए गर्व का क्षण है।’ पाकिस्तान की ओर से मिसाइल टेस्ट की जल्दबाजी के बीच भारतीय ने ये कार्रवाई की है। ऐसी खबरें थी कि पाकिस्तान कोई मिसाइल परीक्षण कर सकता है। इससे ठीक पहले भारत ने सख्त मैसेज देने की कोशिश की है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version