
नोएडा (उप्र): नोएडा में एक समाचार चैनल में कार्यरत एक पत्रकार ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।



पुलिस ने यह जानकारी दी।
बिसरख थाने के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि समाचार चैनल ‘एबीपी न्यूज’ में वीडियो संपादक के रूप में कार्यरत उमाकांत राही (40) ने बुधवार रात किसी मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया जिसके बाद उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि वे कई दिनों से तनाव में जी रहे थे।

