
राँची। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (एबीकेएम) के युवा प्रकोष्ठ की ओर से रविवार ( 5 अक्तूबर ) को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्थानीय मोराबादी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सी.बी. सहाय ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे । मौके पर डॉ सहाय ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही बताया कि किस प्रकार हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी का जीवन बचा सकता है। इस अवसर पर एबीकेएम प्रदेश के कई सदस्यों व पदाधिकारियों ने भी रक्तदान किया। इसके अलावा, फोटोग्राफर एसोसिएशन और झारखंड हॉस्टल एसोसिएशन के सदस्यों ने भी बढ़ – चढ़कर ज़िम्मेदारी निभाई। इस अवसर पर एबीकेएम के सुशील कुमार लाल, रवि कुमार, राजेश सिन्हा, रतन कुमार वर्मा, दीपक जी, सदन सिन्हा, प्रियांशु, सुजीत कुमार सिन्हा एवम् फोटोग्राफी एसोशिएशन के राजीव रंजन, एस के मुन्ना व नवीन सिन्हा मौज़ूद थे।




