नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों की हैवानियत का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में साफ पता चल रहा है कि आतंकियों ने एक लाइन में बैठकर लोगों को बेरहमी से गोली मारी है।

वीडियो बेहद ही डरा देने वाला है, जिसमे आतंकी खुलेआम एक के बाद एक लोगों को बंदूक से मारते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को किसी शख्स ने दूर से रिकॉर्ड किया है।

https://newsmaati.com/wp-content/uploads/2025/04/21gy7V2iKk5x6Y1A.mp4

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की घाटी में पर्यटक घूमने के लिए निकले थे। इस दौरान आतंकी बंदूक लेकर वहां पहुंचे और लोगों का धर्म पूछ-पूछकर उन्हें गोली मार दी। इतना ही नहीं आतंकियों ने वहां मौजूद औरतों को धमकी दी कि जाओ जाकर ये बात मोदी को बता देना। अब तक हमले की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें साफ दिख रहा है कि गोलियां चला रहे आतंकियों से महिलाएं अपने परिजनों को छोड़ने की विनती कर रही हैं, लेकिन आतंकी लोगों को चुन-चुनकर निशाना बना रहे हैं।

बता दें कि इस निर्मम आतंकी हमले के बाद पूरे देश में आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन लेने की मांग जोरशोर से उठ रही है। देश के अलग-अलग इलाकों में कैंडल मार्च निकालकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी जा रही है।ं

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version