Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ‘मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से मिलती है हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा’, रामनवमी पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

    March 26, 2026

    झारखंड: दुमका के होटल में मदरसा शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, साथ ठहरी महिला हिरासत में

    March 26, 2026

    लंदन हाईकोर्ट से भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका, भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका खारिज

    March 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से मिलती है हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा’, रामनवमी पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
    • झारखंड: दुमका के होटल में मदरसा शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, साथ ठहरी महिला हिरासत में
    • लंदन हाईकोर्ट से भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका, भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका खारिज
    • आंध्र प्रदेश में भीषण हादसा, बस और लॉरी की टक्कर के बाद 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत
    • ईरान ने भारत समेत पांच मित्र देशों को होर्मुज जलमार्ग से आने-जाने की दी अनुमति
    • रामनवमी पर जमशेदपुर में होंगे 1900 पुलिसकर्मी तैनात
    • झारखंड में बिजली हुई महंगी, 50 से 60 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि
    • महादेव सट्टा एप के संचालक सौरभ चंद्राकर की 1700 करोड़ रुपये की संपत्ति ईडी ने की कुर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » गणतंत्र दिवस के मौके पर मोदी के पहनावे में दिखी पारंपरिकता और आधुनिकता की झलक
    India

    गणतंत्र दिवस के मौके पर मोदी के पहनावे में दिखी पारंपरिकता और आधुनिकता की झलक

    News MaatiBy News MaatiJanuary 26, 2026No Comments35 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    नयी दिल्ली । सत्तहतरवें गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पहनावे में सोमवार को पारंपरिकता के साथ आधुनिकता की झलक भी देखने को मिली। गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरे देश की निगाहें परेड के साथ ही प्रधानमंत्री की वेशभूषा पर टिकी रहती है। वह हर साल अलग-अलग परिधान धारण करके समारोह शामिल होने के लिए पहुंचते हैं। वह हर साल अनूठी शैली के पहनावे के जरिए देश की विविध परंपराओं की याद दिलाते हैं और अपने विशेष अंदाज से देशवासियों को प्रभावशाली संदेश देने का काम करते हैं। एक ओर जहां पूरी दुनिया के नेता ऐसे मौकों पर सूट-टाई में दिखते हैं, वहीं श्री मोदी पगड़ी, साफा और पारंपरिक अंगवस्त्र पर भरोसा करते हैं।

    हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री के पहनावे में सांस्कृतिक विविधता, परंपरा और राजनीतिक संकेतों का अनोखा मिश्रण दिखा। इस बार श्री मोदी ने नेवी ब्लू कुर्ते पर हल्के स्काई ब्लू रंग का बिना बाजू वाला नेहरू जैकेट पहना था। इसके साथ ही उन्होंने बंधेज बहुरंगी साफा पहना जो राजस्थानी और गुजराती शैली की मिश्रित शैली का प्रतीक है। वर्ष 2025 में प्रधानमंत्री ने गणतंत्र दिवस के मौके पर सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ भूरे रंग की बंद गला जैकेट पहन रखी थी। इसके साथ उन्होंने सिर पर बांधनी लुक की पगड़ी बांधी थी जो बेहद खास थी।इस पगड़ी में प्रमुख रूप से केसरिया रंग दिखाई दिया, जिसे भगवान श्री राम का प्रिय रंग माना जाता है। यह रंग त्याग, बलिदान और साहस का प्रतीक है।

    वर्ष 2024 गणतंत्र दिवस पर श्री मोदी केसरिया रंग की ‘बांधनी’ पगड़ी पहने नजर आए थे, तो चौहतरवें गणतंत्र दिवस के मौके पर 2024 में उन्होंने बहुरंगी राजस्थानी पगड़ी पहनी थी। इसके साथ ही सफेद कुर्ता और काले कोट के साथ सफेद स्टोल पहने हुए थे। प्रधानमंत्री 2023 में गणतंत्र दिवस के मौके पर बहुरंगी राजस्थानी पगड़ी में नजर आए थे। चौहत्तरवें गणतंत्र दिवस पर सफेद कुर्ता, ब्लैक कोट और पैंट के साथ प्रधानमंत्री का पहनावा बेहद संतुलित और आकर्षक लगा था। इसके साथ ही कंधे पर सफेद स्टोल ने पूरे परिधान को अतिरिक्त गरिमा देने का काम किया था।

    श्री मोदी 2022 में गणतंत्र दिवस के मौके पर पगड़ी की बजाय टोपी पहने नजर आए थे। उन्होंने उत्तराखंड से जुड़ी ब्रह्मकमल टोपी पहन रखी थी। गौरतलब है कि ब्रह्मकमल उत्तराखंड का राजकीय फूल है।

    श्री मोदी 2021 में गणतंत्र दिवस के समारोह में एक खास पगड़ी में नजर आए थे। लाल रंग की ‘हलारी पगड़ी’ पर पीले रंग की बिंदिया थी। ये पगड़ी जामनगर के शाही परिवार ने प्रधानमंत्री मोदी को तोहफे में दी थी। वहीं, 2020 में प्रधानमंत्री ने केसरिया रंग का ‘बंधेज’ का साफा बांधा था। पारंपरिक कुर्ता पजामा और जैकेट पहने प्रधानमंत्री ने समर स्मारक पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी थी।

    श्री मोदी साल 2019 के गणतंत्र दिवस के मौके पर पारंपरिक कुर्ता पायजामा और नेहरु जैकेट के साथ केसरिया रंग का खूबसूरत साफा पहने नजर आए थे। वहीं, वर्ष 2018 में उन्होंने बहु-रंगीन साफा पहना था। इस साफे के साथ क्रीम कुर्ता और काले रंग की जैकेट पहनी थी। वर्ष 2017 में उन्होंने गुलाबी रंग का साफा पहना था। इस साफे पर सिल्वर कलर की क्रॉस लाइनें थीं। सफेद कुर्ता और उसके ऊपर सफेद बिंदी वाली काली जैकेट ने प्रधानमंत्री को एक नया रूप देने का काम किया था।

    वर्ष 2016 में उन्होंने लाल रंग की धारियों वाली एक चमकदार पीले रंग की पगड़ी पहनी थी। इसके साथ ही गहरे क्रीम कलर का पूरी बाजुओं वाला बंदगला सूट पहना था। वर्ष 2015 में श्री मोदी ने धारीदार पट्टियों वाला साफा बांधा था जिनमें से कुछ का रंग लाल और गहरा हरा था। इस साफे में कई रंग थे। इस साफे के साथ उन्होंने काले रंग का सूट पहना था।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज होगा ऐलान, शाम 4 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

    March 15, 2026

     सोशल मीडिया ने बना दी जोड़ी, तीन फीट की दुल्हन और चार फीट के दूल्हे ने रचाई शादी

    March 3, 2026

    शराब घोटाला: केजरीवाल और सिसोदिया कोर्ट से बरी, सभी आरोपों से किए गए मुक्त

    February 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,356

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,027

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025962

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026777
    Don't Miss

    ‘मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से मिलती है हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा’, रामनवमी पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

    By News MaatiMarch 26, 20262

    नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने…

    झारखंड: दुमका के होटल में मदरसा शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, साथ ठहरी महिला हिरासत में

    March 26, 2026

    लंदन हाईकोर्ट से भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका, भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका खारिज

    March 26, 2026

    आंध्र प्रदेश में भीषण हादसा, बस और लॉरी की टक्कर के बाद 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत

    March 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    ‘मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से मिलती है हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा’, रामनवमी पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

    March 26, 2026

    झारखंड: दुमका के होटल में मदरसा शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, साथ ठहरी महिला हिरासत में

    March 26, 2026

    लंदन हाईकोर्ट से भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका, भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका खारिज

    March 26, 2026

    आंध्र प्रदेश में भीषण हादसा, बस और लॉरी की टक्कर के बाद 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत

    March 26, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.