Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कार्तिक पूर्णिमा पर अयोध्या में जयकारों से गूंजा सरयू घाट, पुरी में जगन्नाथ दर्शन को उमड़े भक्त

    November 24, 2026

    11 लाख दीप, 2100 ड्रोन और आतिशबाजी…देव दीपावली पर काशी में दिखेगा अद्भुत नजारा

    November 24, 2026

    नीतीश सेतु लोकार्पण के बाद सरकारी बैनर-पोस्टर फाड़ने के मामले में 10 गिरफ्तार, 200 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी

    November 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कार्तिक पूर्णिमा पर अयोध्या में जयकारों से गूंजा सरयू घाट, पुरी में जगन्नाथ दर्शन को उमड़े भक्त
    • 11 लाख दीप, 2100 ड्रोन और आतिशबाजी…देव दीपावली पर काशी में दिखेगा अद्भुत नजारा
    • नीतीश सेतु लोकार्पण के बाद सरकारी बैनर-पोस्टर फाड़ने के मामले में 10 गिरफ्तार, 200 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी
    • गुमला में भीषण सड़क हादसे में ट्रक चालक की जिंदा जलकर मौत
    • गांधीजी की हत्या से पहले मिली थी साजिश की सूचना, नेहरू ने नहीं की कार्रवाई, निशिकांत दुबे की पोस्ट पर सियासी हलचल
    • पटना से सोनपुर तक 7 किमी लंबा रोपवे बनेगा
    • रामगढ़ में श्री गुरु नानक देव जी के 558वें प्रकाशोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा
    • झारखंड के कई जिलों में एसआइआर के फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » चौथे चरण में दांव पर हैं कइयों की राजनीतिक साख!
    Bihar

    चौथे चरण में दांव पर हैं कइयों की राजनीतिक साख!

    News MaatiBy News MaatiMay 12, 2024No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    विवेकानंद कुशवाहा

    बिहार के बाहर मोदी जी का हिंदुत्व वाला ‘चेहरा’ एक फैक्टर होगा, लेकिन बिहार में उस नजरिये से नरेंद्र मोदी कोई फैक्टर नहीं हैं। अब तक हुए तीनों चरणों के चुनाव के रुझान इस बात की तसदीक करते हैं। अब तक बिहार में 14 सीटों पर मतदान हुए हैं।

    वहीं, चौथे चरण में बिहार में 5 सीटों में से दो सीटों उजियारपुर और बेगूसराय सीट पर मोदी सरकार के मंत्री नित्यानंद राय और गिरिराज सिंह के किस्मत का फैसला होना है। उसके अलावा नीतीश जी के खासमखास रहे ललन सिंह के लिए चुनौती की घड़ी है। 13 मई को हो रहा चौथे चरण का चुनाव, लोकसभा चुनाव, 2024 का मिड स्टेज भी है।

    यहां से आधे से अधिक सीटों पर चुनाव संपन्न हो जायेंगे। बिहार में भी लगभग आधी सीटों पर चुनाव हो जायेंगे। इस चरण में सिर्फ उम्मीदवार ही नहीं, बल्कि उनके नेताओं की राजनीतिक साख भी दांव पर है। पीएम मोदी इसके लिए आज पहली बार पटना में रोड शो करेंगे। चुनावी तारीख 13 मई को भी मोदी जी की बिहार में कई रैलियां निर्धारित हैं।

    1. मुंगेर (ललन सिंह बनाम कुमारी अनिता महतो)

    मुंगेर बिहार की ऐतिहासिक धरती है। इसी क्षेत्र में अंग और मगध का मिलन होता है। इसके अंदर मुंगेर, जमालपुर, सूर्यगढा, लखीसराय, मोकामा और बाढ़ विधानसभा शामिल हैं। विधानसभा की स्थिति देखें तो 2020 में छह में से तीन पर भाजपा, दो पर राजद और एक पर कांग्रेस के उम्मीदवार विजयी हुए थे। उनमें से दोनों राजद वाले अभी एनडीए के साथ चले आये हैं। 2008 के परिसीमन में मुंगेर लोकसभा के सामाजिक समीकरण को जानबूझकर बदलने की कोशिश की गयी और बाढ़ व मोकामा जैसे पटना जिले की विधानसभाओं को भी इस क्षेत्र का हिस्सा बना दिया गया। नतीजा यह हुआ कि मुंगेर लोक सभा में दो विधानसभा मुंगेर के, दो लखीसराय जिले के और दो पटना जिले के विधानसभा शामिल हो गये।

    इसके बाद से यह भूमिहार लैंड बन गया 2009 में ललन सिंह, 2014 में सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा सिंह और फिर 2019 में ललन सिंह यहां से सांसद बने। दरअसल, यहां जदयू के सबसे कोर वोटर कुर्मी-धानुक सर्वाधिक संख्या में हैं। ऐसे में कुर्मी, धानुक, कुशवाहा और भूमिहार का कंबिनेशन बहुत मजबूत हो जाता रहा है।

    इसमें नीतीश जी के नाम पर अन्य अतिपिछड़े और भाजपा के नाम पर अन्य सवर्ण के जुड़ने से एनडीए का उम्मीदवार अजेय हो जाता है, लेकिन इस बार कहानी अलग है। राजद ने अशोक महतो की पत्नी को उम्मीदवार बनाया है। अशोक महतो अपने क्षेत्र में पिछड़ों/अतिपिछड़ों/दलितों के बीच रॉबिनहुड रहे हैं। वह कुर्मी जाति से आते हैं, वहीं उनकी पत्नी कुमारी अनिता धानुक जाति से ताल्लुक रखती हैं, जो चुनावी मैदान में खुद हैं। ऐसे में एमवाई के साथ यदि धानुक, कुर्मी, कुशवाहा वोट राजद की ओर शिफ्ट कर जाये, तो ललन सिंह के लिए भारी मुश्किल हो जायेगी।

    2. बेगूसराय (गिरिराज सिंह बनाम अवधेश राय)

    बेगूसराय में टक्कर भगवा बनाम लाल झंडे की है। भूमिहार समाज के सिरमौर गिरिराज सिंह और यदुवंशी समाज से आने वाले कॉमरेड अवधेश राय के बीच मुख्य मुकाबला है। एक जमाने में बेगूसराय कम्युनिस्ट का गढ़ हुआ करता था, लेकिन इधर बीते दशकों से हवा भाजपा की बह रही है। यहां टक्कर तभी संभव है, जब धानुक जैसी अतिपिछडी जातियों के मतदाता भाजपा से टूटें। मुकेश सहनी का साथ होना महागठबंधन के लिए मजबूत पक्ष है। हालांकि, बेगूसराय जीतने के लिए जरूरी है कि कुशवाहा मतों में भी महागठबंधन सेंधमारी करे। अन्यथा गिरिराज सिंह के लिए लड़ाई आसान हो सकती है।

    3. उजियारपुर (नित्यानंद राय बनाम आलोक मेहता)

    दो बार से सांसद रहे नित्यानंद राय के लिए इस बार उजियारपुर की लडाई एक बड़ी चुनौती है। आप इसे इस बात से भी समझ सकते हैं कि यहां की एक सभा में गृह मंत्री अमित शाह ने खासतौर से कुशवाहा समाज को याद दिलायी कि कैसे बीजेपी और मोदी जी ने उपेंद्र कुशवाहा को केंद्र में मंत्री व सम्राट चौधरी को डिप्टी सीएम बनाकर कुशवाहा समाज को सम्मान दिया है।

    2019 में उजियारपुर से महागठबंधन से उपेंद्र कुशवाहा उम्मीदवार थे, उनको न तो ठीक से कुशवाहा समाज का वोट मिला, न ही राजद के कोर वोटर का वोट उनको ट्रांसफर हो पाया। इससे 2019 में नित्यानंद राय को बड़ी जीत मिली, लेकिन 2014 में जब आलोक मेहता राजद से उनके सामने थे, तो नित्यानंद राय को किस्मत से जीत मिली थी।

    क्योंकि, त्रिकोणीय संघर्ष का उन्हें लाभ मिला। उस समय आलोक मेहता को 2 लाख 56 हजार मत मिले थे, जबकि अश्वमेघ देवी को 1 लाख 20 हजार मत मिले और सीपीएम के रामदेव वर्मा को 54 हजार मत मिले थे। ये तीनों एक ही जाति से आते हैं।

    वहीं, नित्यानंद राय को 3 लाख 17 हजार मत मिले और नित्यानंद जी चुनाव जीत गये। चूंकि, आलोक मेहता राजद के सबसे समर्पित सिपाहियों में से एक हैं। ऐसे में इस बार लालटेन निशान से आलोक मेहता का उम्मीदवार होना यदुवंशी वोटर को एकजुट रख सकता है। साथ ही दो बार से सांसद रहने की एंटी इंकमबेन्सी भी नित्यानंद राय को लेकर है। ऐसे में तय है कि यहां लड़ाई कांटे की होगी।

    4. समस्तीपुर (शांभवी चौधरी बनाम सन्नी हजारी)

    इस सीट पर लड़ाई भले सिम्बॉल के लेवल पर लोजपा (आर) और कांग्रेस के बीच है, लेकिन असल में यह लडाई बिहार सरकार में जदयू के दो मंत्रियों के बच्चे के बीच हो गयी है। टिकट बन्टवारे में जिस तरह चिराग पासवान ने मनमानी की है, उससे भी यहां की लड़ाई दिलचस्प है। यहां जदयू के कोर वोटर पर भी बहुत कुछ निर्भर करेगा। अगर जदयू के वर्कर 2020 के दिन को याद रखे रहे तो लोजपा के लिए यह सीट फंस सकती है। ऊपर से पासवान समाज के लोग चिराग को देख कर वोट करते हैं या सन्नी हजारी को, इस पर भी नतीजे निर्भर करेंगे।

    5. दरभंगा (गोपाल जी ठाकुर बनाम ललित यादव)

    गोपाल जी के साथ जहां मोदी जी का नाम जुड़ा है, वहीं ललित यादव के पास घोषणा के बाद भी दरभंगा में एम्स न बन पाने जैसे मुद्दे। यहां मुकेश सहनी फैक्टर यदि महागठबंधन के पक्ष में काम कर जाता है तो लड़ाई मजेदार हो जायेगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    नीतीश सेतु लोकार्पण के बाद सरकारी बैनर-पोस्टर फाड़ने के मामले में 10 गिरफ्तार, 200 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी

    November 24, 2026

    निशांत को मोदी ने लगाया गले ,कहा-नीतीश की नीतियों पर आगे बढ़ रही सम्राट सरकार

    November 21, 2026

    बिहार में अब घोटालों की जगह निवेश की होती है चर्चा, मोदी ने विपक्ष पर बोला हमला  

    November 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,453

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,161

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025989

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026857
    Don't Miss
    India

    कार्तिक पूर्णिमा पर अयोध्या में जयकारों से गूंजा सरयू घाट, पुरी में जगन्नाथ दर्शन को उमड़े भक्त

    By News MaatiNovember 24, 20265

    नई दिल्ली। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं…

    11 लाख दीप, 2100 ड्रोन और आतिशबाजी…देव दीपावली पर काशी में दिखेगा अद्भुत नजारा

    November 24, 2026

    नीतीश सेतु लोकार्पण के बाद सरकारी बैनर-पोस्टर फाड़ने के मामले में 10 गिरफ्तार, 200 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी

    November 24, 2026

    गुमला में भीषण सड़क हादसे में ट्रक चालक की जिंदा जलकर मौत

    November 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    कार्तिक पूर्णिमा पर अयोध्या में जयकारों से गूंजा सरयू घाट, पुरी में जगन्नाथ दर्शन को उमड़े भक्त

    November 24, 2026

    11 लाख दीप, 2100 ड्रोन और आतिशबाजी…देव दीपावली पर काशी में दिखेगा अद्भुत नजारा

    November 24, 2026

    नीतीश सेतु लोकार्पण के बाद सरकारी बैनर-पोस्टर फाड़ने के मामले में 10 गिरफ्तार, 200 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी

    November 24, 2026

    गुमला में भीषण सड़क हादसे में ट्रक चालक की जिंदा जलकर मौत

    November 24, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.