
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने लोकसभा और राज्यसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाने का फैसला किया है। लोकसभा का सत्र 30 नवंबर को और राज्यसभा का सत्र 2 दिसंबर को बुलाया जाएगा। सरकार ने दोनों सदनों के पीठासीन अधिकारियों से इस संबंध में अनुरोध किया है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ह्यएक्सह्ण पर पोस्ट करते हुए इस बारे में जानकारी दी।केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा कि सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा सभापति से अनुरोध किया है कि वे आवश्यक सरकारी कामकाज निपटाने के लिए लोकसभा को सोमवार, 30 नवंबर को और राज्यसभा को बुधवार, 2 दिसंबर को फिर से बुलाएं। कामकाज की जरूरतों को देखते हुए, दोनों सदनों की बैठक 3 दिसंबर को समाप्त हो सकती है।केंद्रीय मंत्री रिजिजू के इस ऐलान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि सरकार इस एक दिवसीय सत्र में कुछ अहम विधायी और सरकारी कामकाज निपटाना चाहती है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि इस सत्र में कौन से विधेयक या प्रस्ताव लाए जाएंगे। माना जा रहा है कि सरकार के पास कुछ जरूरी कामकाज लंबित हैं, जिन्हें जल्द पूरा करना आवश्यक है। इसी वजह से दोनों सदनों को अलग-अलग दिन बुलाने का फैसला लिया गया है। किरेन रिजिजू के पोस्ट के बाद से ही संसद के इस विशेष सत्र को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि सरकार इस सत्र में कोई बड़ा फैसला भी ले सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक एजेंडे को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।सरकार गत अप्रैल में परिसीमन विधेयक लोकसभा में लाई थी लेकिन इसके विपक्ष की एकजुटता के कारण मतविभाजन में विधेयक गिर गया था। संविधान संशोधन विधेयक होने के कारण इसे पारित कराने के लिए दो तिहाई बहुमत की जरूरत होती है। इस बीच सरकार इन विधेयकों को पारित कराने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों से परोक्ष रूप से बातचीत करती रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा कई अन्य मंत्री लगातार यह कहते रहे हैं कि महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार महिला आरक्षण विधेयक पारित अवश्य कराएगी।




