Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रामगढ़ में अनाज का लालच देकर ग्रामीणों के आधार और पैन से किया कारोबार, सरकार को लगाया करोड़ों का चूना

    November 19, 2026

    जितेंद्र सिंह गंगवार बने बीपीएसएससी के अध्यक्ष, दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के बाद बिहार सरकार बड़ा फैसला

    November 19, 2026

    मरीज की मौत पर हत्या का मुकदमा होगा दर्ज, इरफान अंसारी ने 108 एंबुलेंस कर्मचारियों को दी चेतवानी

    November 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रामगढ़ में अनाज का लालच देकर ग्रामीणों के आधार और पैन से किया कारोबार, सरकार को लगाया करोड़ों का चूना
    • जितेंद्र सिंह गंगवार बने बीपीएसएससी के अध्यक्ष, दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के बाद बिहार सरकार बड़ा फैसला
    • मरीज की मौत पर हत्या का मुकदमा होगा दर्ज, इरफान अंसारी ने 108 एंबुलेंस कर्मचारियों को दी चेतवानी
    • शाह की गिरफ्तारी के बाद मोदी की बारी होती, मोइली का आरोप—कांग्रेस नेताओं ने रोकी थी जांच
    • बिहार में औद्योगिक क्रांति की तैयारी, कल 5 लाख करोड़ से अधिक निवेश का होगा ऐलान
    • चना दाल घोटाले में ईडी ने राजद एमएलसी सुनील सिंह से की पूछताछ, बिस्कोमान अध्यक्ष रहते हुए 50-60 लाख रुपये की हेराफेरी का आरोप
    • रिम्स जमीन घोटाले में बेरमो एसडीओ मनोज कुमार गिरफ्तार, एसीबी का बड़ा ऐक्शन
    • सीतामढ़ी के बाजपट्टी प्रखंड प्रमुख के ठिकानों से 30 लाख कैश जब्त, मुजफ्फरपुर में चार करोड़ की जमीन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » रामगढ़ में अनाज का लालच देकर ग्रामीणों के आधार और पैन से किया कारोबार, सरकार को लगाया करोड़ों का चूना
    Blog

    रामगढ़ में अनाज का लालच देकर ग्रामीणों के आधार और पैन से किया कारोबार, सरकार को लगाया करोड़ों का चूना

    News MaatiBy News MaatiNovember 19, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रामगढ़। कोयला, लोहा और सीमेंट के व्यापार के नाम पर तस्करों का बड़ा गैंग गरीबों को शिकार बना रहा है। रामगढ़ जिले में रहने वाले गरीबों के नाम पर फर्जी जीएसटी नंबर कई प्रदेशों में लिए गए हैं। उस जीएसटी नंबर पर कारोबार कर तस्करों ने करोड़ों रुपये का चूना सरकार को लगा दिया। मामले में अब इन गरीब परिवारों को खामियाजा भुगतना पड रहा है और जिनके नाम पर जीएसटी नंबर जारी किया गया है, उन परिवारों को जारी किया गया राशन कार्ड रद्द हो गया। मामला उजागर होने इन गरीब परिवारों के होश फाख्ता हो गए। गुरुवार को कुजू ओपी क्षेत्र के सात गांवों के लगभग 360 ग्रामीण स्थानीय मुखिया और कुछ प्रबुद्ध नागरिकों के साथ डीसी ऋतुराज से मिलने पहुंचे तो सभी पीडित गरीब महिलाओं ने अधिकारियों के समक्ष शिकायत दर्ज कराई और राहत की मांग की।

    सबसे बड़ी बात यह है कि महिलाओं ने जिसे अपने दस्तावेज दिए थे, वह अब रामगढ़ छोड़कर फरार हो गया है। रामगढ़ जिला प्रशासन ने महिलाओं को सीधे नजदीकी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने की सलाह दी है। लेकिन प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद उनका राशन कार्ड जारी नहीं हो पाएगा।

    तस्करों का बड़ा सिंडिकेट रामगढ़ में गांव गांव तक फैला हुआ है। कुजू ओपी क्षेत्र के शांति नगर , केबी गेट के पास रहने वाले अर्जुन केसरी के बेटे विक्की केसरी पर इस सिंडिकेट को चलाने का आरोप लगा है। गुरुवार को सात गांवों के सैकड़ों ग्रामीण विक्की केसरी के घर पहुंचे, तो उसका पूरा परिवार वहां से फरार हो गया था। स्थानीय लोगों ने वहां हंगामा किया, तो पुलिस भी इस मामले में अब सक्रिय हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार बोंगाबार गांव के रहने वाले लखन करमाली की पत्नी अनीता देवी को गांव का एजेंट विक्की केसरी ने हीं बनाया था। वह मोबाइल पर अनीता देवी से लोगों की तस्वीर और उनके आधार कार्ड, पैन कार्ड और फोटो मंगवाता था।

    अनीता देवी ने पूछताछ के दौरान अधिकारियों को बताया कि विक्की केसरी और उससे जुड़े हुए लोग उससे मिलते रहते थे। इस काम में उनका देवर ओमप्रकाश भी पहले शामिल था। अनीता देवी ने यह भी बताया कि उसे हर व्यक्ति के फोटो, आधार कार्ड और पैन कार्ड के बदले 200 रुपये मिलते थे। उसे यह बताया गया था कि गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों को हर महीने राशन के नाम पर 5 किलो चावल, दाल, चीनी, तेल मिलेगा। साथ ही उनके बैंक अकाउंट में 500 रुपए देने का भी प्रलोभन दिया गया था। शुरूआती दौर में कुछ लोगों को राशन भी दिया गया और कुछ लोगों के खाते में 500 भी भेजे गए। इस लालच में अनीता देवी के साथ लोग जुड़ते चले गए। अनीता देवी व्हाट्सएप पर ही आधार कार्ड, पैन कार्ड और उसके धारक का रंगीन फोटो भेजती थी। इसी एवज में उसे तत्काल 200 रुपये मिलते थे। साथ ही राशन दिलवाने के नाम पर वह ग्रामीणों से भी 100 रुपये लेती थी।

    डीसी ऋतुराज ने गरीब महिलाओं की व्यथा सुनी और उनके साथ हुए धोखेबाजी के बारे में भी जाना। ग्रामीणों की लालच और लापरवाही के कारण तस्करों ने सरकार को टैक्स का भारी चूना लगाया। डीसी ने इस मामले में कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इस पूरे प्रकरण में वस्तु एवं सेवा कर पदाधिकारी ब्रजेश कुमार ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस के निर्देश पर उन्होंने उन ग्रामीणों को अपने कार्यालय में बुलाया था, जिनके साथ धोखाधड़ी हुई है। 13 जीएसटी नंबर की जब उन्होंने पड़ताल की तो पता चला कि रामगढ़ के रहने वाले लोगों के नाम से असम, मेघालय, बिहार, डाल्टनगंज के अलावा अन्य दूसरे प्रदेशों में जीएसटी नंबर जारी कराया गया है। उस जीएसटी पर कोयला, सीमेंट, स्क्रैप के अलावा अन्य कई वस्तुओं का व्यापार किया गया है। व्यापार करने वाले तस्करों ने चालान तो निकाल लिया, लेकिन टैक्स ही नहीं भरा। यह एक बड़ा फजीर्वाड़ा सामने आया है। अब विभाग उन लोगों को पकड़ रहा है जिनके नाम पर जीएसटी नंबर जारी किया गया है।

    डीसी कार्यालय पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों में कई गांव के लोग शामिल थे। कुजू ओपी क्षेत्र के बोंगाबार, दिग्वार, भूचुंगडीह, पोचरा, करंबा, जमुनियाटांड़, अम्बाटांड़ के लोग पूरी कहानी बयां कर रहे थे। जीएसटी डिपार्मेंट ने अभी तक पूनम कुमारी, सेजल कुमारी, गुलाचो देवी, नीलम कुमारी, सुनील कुमार, दामिनी कुमारी, बसंती देवी, गुड़िया कुमारी, मुगालाल महतो, सिमती देवी, योगेंद्र महतो, करुणा देवी, सोलो देवी के नाम पर जारी जीएसटी नंबर का रिकॉर्ड निकला है। अभी 360 से अधिक लोगों ने अपने साथ हुए धोखेबाजी के शिकायत दर्ज कराई है। जिसकी जांच होनी बाकी है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    जितेंद्र सिंह गंगवार बने बीपीएसएससी के अध्यक्ष, दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के बाद बिहार सरकार बड़ा फैसला

    November 19, 2026

    मरीज की मौत पर हत्या का मुकदमा होगा दर्ज, इरफान अंसारी ने 108 एंबुलेंस कर्मचारियों को दी चेतवानी

    November 19, 2026

    शाह की गिरफ्तारी के बाद मोदी की बारी होती, मोइली का आरोप—कांग्रेस नेताओं ने रोकी थी जांच

    November 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,452

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,159

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025989

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026855
    Don't Miss
    Blog

    रामगढ़ में अनाज का लालच देकर ग्रामीणों के आधार और पैन से किया कारोबार, सरकार को लगाया करोड़ों का चूना

    By News MaatiNovember 19, 20263

    रामगढ़। कोयला, लोहा और सीमेंट के व्यापार के नाम पर तस्करों का बड़ा गैंग गरीबों…

    जितेंद्र सिंह गंगवार बने बीपीएसएससी के अध्यक्ष, दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के बाद बिहार सरकार बड़ा फैसला

    November 19, 2026

    मरीज की मौत पर हत्या का मुकदमा होगा दर्ज, इरफान अंसारी ने 108 एंबुलेंस कर्मचारियों को दी चेतवानी

    November 19, 2026

    शाह की गिरफ्तारी के बाद मोदी की बारी होती, मोइली का आरोप—कांग्रेस नेताओं ने रोकी थी जांच

    November 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    रामगढ़ में अनाज का लालच देकर ग्रामीणों के आधार और पैन से किया कारोबार, सरकार को लगाया करोड़ों का चूना

    November 19, 2026

    जितेंद्र सिंह गंगवार बने बीपीएसएससी के अध्यक्ष, दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के बाद बिहार सरकार बड़ा फैसला

    November 19, 2026

    मरीज की मौत पर हत्या का मुकदमा होगा दर्ज, इरफान अंसारी ने 108 एंबुलेंस कर्मचारियों को दी चेतवानी

    November 19, 2026

    शाह की गिरफ्तारी के बाद मोदी की बारी होती, मोइली का आरोप—कांग्रेस नेताओं ने रोकी थी जांच

    November 19, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.