
बेंगलुरु। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली ने आरोप लगाया है कि उनकी अपनी ही पार्टी के कुछ नेताओं ने उस जांच को रोक दिया था, जिसके चलते गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को जेल जाना पड़ सकता था और उन्हें अपना गृह राज्य छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ सकता था। मई 2009 से मई 2011 तक केंद्रीय कानून मंत्री रहे मोइली ने कहा कि मोदी का भी वही हाल होता, जो गुजरात के तत्कालीन गृह मंत्री का हुआ था। उन्हें राज्य से बाहर रहने के लिए मजबूर किया गया था और जेल भी भेजा गया था।



उन्होंने बुधवार को बेंगलुरु में कहा कि जब मैं कानून मंत्री था, तब अमित शाह आज केंद्रीय गृह मंत्री हैं. वह गृह मंत्री नहीं बन पाते, क्योंकि उन्हें गुजरात से बाहर रहने के लिए मजबूर किया गया था और उनके मामले की सुनवाई भी गुजरात के बाहर की अदालतों में हुई थी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने ये बातें बेंगलुरु स्थित पार्टी कार्यालय में सोनिया गांधी की संस्मरण पुस्तक ह्यबिलॉन्गिंग: अ जर्नी आॅफ लव के विमोचन के बाद कहीं।

