Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    हाई कोर्ट ने खारिज की जेपीएससी मुख्य परीक्षा याचिका, एकलपीठ का फैसला बरकरार

    October 26, 2026

    JPSC का रिजल्ट आने से पहले ही व्हाट्सएप पर साझा हुई थी चयनित अभ्यर्थियों की जानकारी

    October 26, 2026

    मां पर टिप्पणी से बिहार में 6 पर बोल्ड, अब बाप पर विवादित बोल यूपी में गुल खिलायेगा?

    October 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हाई कोर्ट ने खारिज की जेपीएससी मुख्य परीक्षा याचिका, एकलपीठ का फैसला बरकरार
    • JPSC का रिजल्ट आने से पहले ही व्हाट्सएप पर साझा हुई थी चयनित अभ्यर्थियों की जानकारी
    • मां पर टिप्पणी से बिहार में 6 पर बोल्ड, अब बाप पर विवादित बोल यूपी में गुल खिलायेगा?
    • मोदी कहीं नहीं जाएंगे, बीजेपी का भारत विरोधी ताकतों को संदेशं
    • बिहार शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक करें अप्लाई
    • वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने उड़ाया गर्दा, तूफानी शतक ठोक टीम को दिलाई जीत
    • पीएम मोदी पर खड़गे की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ देशभर में भाजपा का प्रदर्शन, मांगी माफी
    • चार दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार उछाल, निवेशकों की संपत्ति में 5 लाख करोड़ रुपये का इजाफा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » JPSC का रिजल्ट आने से पहले ही व्हाट्सएप पर साझा हुई थी चयनित अभ्यर्थियों की जानकारी
    Blog

    JPSC का रिजल्ट आने से पहले ही व्हाट्सएप पर साझा हुई थी चयनित अभ्यर्थियों की जानकारी

    News MaatiBy News MaatiOctober 26, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षाओं के कथित अनियमितता, पेपर लीक व ओएमआर शीट में हेराफेरी मामले की जांच कर रही सीआईडी ने रांची स्थित सीआईडी की विशेष अदालत में दाखिल चार्जशीट में संवेदनशील जानकारियां दी है। इससे संबंधित सबूत भी कोर्ट में पेश किया है। सीआईडी ने कोर्ट को बताया है कि 14वीं जेपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम प्रकाशन के पहले ही तत्कालीन उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता कुमारी गुप्ता ने परीक्षा संचालन से जुड़ी एजेंसी मेसर्स टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी उस्मान के वाट्सएप चैट पर साझा कर दी थी। दोनों के वाट्सएप चैट विश्लेषण से यह खुलासा हुआ है कि दोनों के बीच परीक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां एक-दूसरे से साझा की गई थी, जो बेहद गोपनीय थी। इतना ही नहीं, दूसरे राज्यों के सफल अभ्यर्थियों सहित कुल 267 चयनित अभ्यर्थियों के डेटा भी व्हाट्सएप पर साझा किए गए थे।

    यह व्हाट्सएप चैट के अनुसार, बाहरी राज्यों के इन चयनित अभ्यर्थियों में बिहार के सर्वाधिक 146, उत्तर प्रदेश के 82 व हरियाणा के 14 अभ्यर्थी शामिल थे। सीआईडी ने कोर्ट केा बताया है कि परीक्षा परिणाम लीक करने वाले इस नेटवर्क के अन्य सहयोगियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। तत्कालीन उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता कुमारी गुप्ता व उस्मान के बीच व्हाट्सएप चैट में 14वीं जेपीएससी परीक्षा से जुड़े प्रश्न व उत्तर भी साझा हुए थे।

    इतना ही नहीं, ओएमआर शीट के पुनर्मूल्यांकन, अभ्यर्थियों के क्रमांक व पास होने वाले अभ्यर्थियों की कोटिवार व श्रेणीवार संख्या भी एक-दूसरे से साझा की गई थी। निजी सहायक ने बताया, एल. खियांग्ते के पदभार के बाद से ही जेपीएससी में ताक पर रख दिए गए थे नियम कानून। सीआईडी ने चार्जशीट में जेपीएससी के वर्तमान सचिव के निजी सहायक अरुण कुमार के बयान को भी लगाया है।

    अरुण कुमार ने सीआईडी को बताया है कि जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष एल. खियांग्ते के पदभार ग्रहण के बाद से ही नियम-कानून को ताक पर रखकर परीक्षाओं को संचालित किया जा रहा था। इसमें तत्कालीन उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता कुमारी गुप्ता भी बराबर की भागीदार थी और एल. खियांग्ते के हर जुर्म में सहयोगी थी।

    जेपीएससी के गोपनीय शाखा के निजी सहायक सोनू कुमार को भी इसकी पूरी जानकारी थी। वह तत्कालीन अध्यक्ष व उप परीक्षा नियंत्रक को पूरा सहयोग कर रहा था।

    मोबाइल पर कौन आरोपित किससे कितनी बार बात की, सीडीआर से खुलासा

    • उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता कुमारी गुप्ता व जेपीएससी कर्मी सोनू के बीच 14 अगस्त 2024 से 18 जुलाई 2026 तक कुल 635 बार बातचीत हुई थी। सीआइडी ने प्राथमिकी 20 जुलाई 2026 को दर्ज की थी।
    • जेपीएससी कर्मी सोनू व तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक सह सचिव के बीच 10 मई 2025 से नौ जुलाई 2026 के बीच 119 बार बातचीत हुई थी।
    • कर्मी सोनू व जेपीएससी की तत्कालीन सदस्य डा. अजिता भट्टाचार्य के निजी सहायक ब्रज कुमार राम के बीच चार सितंबर 2024 से 28 जनवरी 2026 के बीच 83 बार बातचीत हुई थी। ब्रज कुमार राम ने ही परीक्षा संचालन से जुड़ी एजेंसी बिंसिस को जेपीएससी में काम दिलाने के लिए एल. खियांग्ते के मिजोरम स्थित आवास पर 2.50 लाख रुपये नकद पहुंचाया था।
    • जेपीएससी की उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता कुमारी गुप्ता व टीडीपीएल कर्मी उस्मान के बीच 17 जून 2025 से 21 जुलाई 2026 के बीच 674 बार बातचीत हुई थी।
    • श्वेता कुमारी गुप्ता का तत्कालीन अध्यक्ष एल. खियांग्ते से सात जून 2025 से 15 जुलाई 2026 के बीच 301 से 304 बार बातचीत हुई थी।
    • टीडीपीएल के स्कैनिंग प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह से 19 मार्च 2026 14 जुलाई 2026 के बीच 74 बार बातचीत, टीडीपीएल के हेमंत वर्मा से 16 जनवरी 2026 से 20 जुलाई 2026 के बीच 44 बार बातचीत हुई है। इसके अलावा टीडीपीएल के संचालक रामवीर सिंह, अरुण कुमार, ऋतु कुमार राम, उस्मान के दूसरे नंबर, संजय कुमार के साथ भी बातचीत से संबंधित काल डिटेल्स रिकार्ड (सीडीआर) को सीआइडी ने कोर्ट में पेश किया है।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    हाई कोर्ट ने खारिज की जेपीएससी मुख्य परीक्षा याचिका, एकलपीठ का फैसला बरकरार

    October 26, 2026

    मां पर टिप्पणी से बिहार में 6 पर बोल्ड, अब बाप पर विवादित बोल यूपी में गुल खिलायेगा?

    October 26, 2026

    मोदी कहीं नहीं जाएंगे, बीजेपी का भारत विरोधी ताकतों को संदेशं

    October 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,446

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,141

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025989

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026850
    Don't Miss
    Blog

    हाई कोर्ट ने खारिज की जेपीएससी मुख्य परीक्षा याचिका, एकलपीठ का फैसला बरकरार

    By News MaatiOctober 26, 20269

    रांची। हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस मनोज प्रसाद की अदालत में…

    JPSC का रिजल्ट आने से पहले ही व्हाट्सएप पर साझा हुई थी चयनित अभ्यर्थियों की जानकारी

    October 26, 2026

    मां पर टिप्पणी से बिहार में 6 पर बोल्ड, अब बाप पर विवादित बोल यूपी में गुल खिलायेगा?

    October 26, 2026

    मोदी कहीं नहीं जाएंगे, बीजेपी का भारत विरोधी ताकतों को संदेशं

    October 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    हाई कोर्ट ने खारिज की जेपीएससी मुख्य परीक्षा याचिका, एकलपीठ का फैसला बरकरार

    October 26, 2026

    JPSC का रिजल्ट आने से पहले ही व्हाट्सएप पर साझा हुई थी चयनित अभ्यर्थियों की जानकारी

    October 26, 2026

    मां पर टिप्पणी से बिहार में 6 पर बोल्ड, अब बाप पर विवादित बोल यूपी में गुल खिलायेगा?

    October 26, 2026

    मोदी कहीं नहीं जाएंगे, बीजेपी का भारत विरोधी ताकतों को संदेशं

    October 26, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.