Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पीएम मोदी पर खड़गे की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ देशभर में भाजपा का प्रदर्शन, मांगी माफी

    October 26, 2026

    चार दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार उछाल, निवेशकों की संपत्ति में 5 लाख करोड़ रुपये का इजाफा

    October 26, 2026

    खरगे की कथित टिप्पणी के विरोध में रांची में भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय के बाहर बढ़ा तनाव

    October 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पीएम मोदी पर खड़गे की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ देशभर में भाजपा का प्रदर्शन, मांगी माफी
    • चार दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार उछाल, निवेशकों की संपत्ति में 5 लाख करोड़ रुपये का इजाफा
    • खरगे की कथित टिप्पणी के विरोध में रांची में भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय के बाहर बढ़ा तनाव
    • जल, थल और वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपये के रक्षा सौदों को मंजूरी
    • पीएम मोदी के पिता पर कथित टिप्पणी को लेकर खड़गे के खिलाफ पटना में शिकायत, भाजपा ने की कार्रवाई की मांग
    • अनंत सिंह को एक और बड़ा झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना गया राज्यमंत्री का दर्जा; बंगले पर भी संकट
    • झारखंड में कल से बदलेगा मौसम, बारिश और वज्रपात का अलर्ट
    • झारखंड सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करने का संकल्प, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रस्ताव पास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » जल, थल और वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपये के रक्षा सौदों को मंजूरी
    Blog

    जल, थल और वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपये के रक्षा सौदों को मंजूरी

    News MaatiBy News MaatiOctober 26, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। देश की तीनों सेनाओं की सैन्य क्षमता को मजबूत करने के लिए करीब 2.12 लाख करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। इन प्रस्तावों के तहत थल सेना के लिए आधुनिक तोप प्रणाली, हल्के हेलीकॉप्टर, वायु रक्षा प्रणाली और लंबी दूरी तक हमला करने वाले ड्रोन खरीदे जाएंगे। वहीं, नौसेना को मिसाइलों से बचाव करने वाली आधुनिक प्रणाली और प्रमुख युद्धक प्लेटफॉर्म मिलेंगे। वायु सेना के लिए हेलीकॉप्टर, हथियार, वायु रक्षा प्रणाली और मौसम की निगरानी करने वाले रडार खरीदे जाएंगे।

    सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) की बैठक में इन प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। यह रक्षा खरीद प्रक्रिया का प्रारंभिक चरण है। स्वीकृत प्रस्तावों में से करीब 82 प्रतिशत खरीद भारतीय उद्योगों से किए जाने का प्रावधान है। इससे स्वदेशी रक्षा उत्पादन को बढ़ावा मिलने और देश में रक्षा उपकरणों के निर्माण को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

    थल सेना को मिलेंगे आधुनिक सैन्य उपकरण

    थल सेना के लिए उच्च गतिशीलता वाले वाहन, स्वचालित तोप प्रणाली, तोप के गोले दागे जाने का पता लगाने वाली प्रणाली, हल्के बहुउद्देश्यीय हेलीकॉप्टर और बहुत कम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली की खरीद को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा, दुश्मन के ड्रोन और मानवरहित हवाई प्रणालियों से निपटने वाले उपकरण, लंबी दूरी तक निगरानी करने वाले मानवरहित विमान, एकीकृत निगरानी एवं प्रहार प्रणाली तथा लंबी दूरी तक हमला करने वाले आत्मघाती ड्रोन भी खरीदे जाएंगे।

    उच्च गतिशीलता वाले वाहन कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में सैनिकों की आवाजाही और सैन्य साजो-सामान पहुंचाने में मदद करेंगे। वहीं, स्वचालित तोप प्रणाली से सैन्य टुकड़ियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर प्रभावी कार्रवाई करने की क्षमता बढ़ेगी। तोप के गोले दागे जाने का पता लगाने वाली प्रणाली युद्ध क्षेत्र में दुश्मन की गतिविधियों की जानकारी देगी, जिससे सेना को समय पर जवाबी कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।

    हल्के बहुउद्देश्यीय हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल निगरानी, सैन्य अभियानों, सैनिकों की खोज एवं बचाव तथा आपदा राहत जैसे कार्यों में किया जाएगा। वहीं, कम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली छोटे हवाई खतरों से निपटने में मदद करेगी। ड्रोन रोधी प्रणालियों से आधुनिक युद्ध क्षेत्र में टैंकों और अन्य सैन्य उपकरणों की सुरक्षा मजबूत होगी।

    नौसेना की मिसाइल रक्षा क्षमता होगी मजबूत

    भारतीय नौसेना के लिए एक्टिव ऑफबोर्ड डिकॉय सिस्टम और अन्य प्रमुख नौसैनिक प्लेटफॉर्म की खरीद को मंजूरी दी गई है। एक्टिव ऑफबोर्ड डिकॉय सिस्टम दुश्मन की जहाज रोधी मिसाइलों को भ्रमित कर युद्धपोतों की सुरक्षा में मदद करेगी। इससे आधुनिक मिसाइल खतरों के खिलाफ नौसेना की रक्षा क्षमता को मजबूती मिलेगी।

    इसके साथ ही स्वदेश में डिजाइन और निर्मित किए जाने वाले नौसैनिक प्लेटफॉर्म से समुद्री अभियानों की क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी। इन उपकरणों से नौसेना को आधुनिक युद्ध की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने और समुद्री क्षेत्र में उसकी परिचालन क्षमता मजबूत करने पर जोर दिया गया है।

    वायु सेना के लिए हेलीकॉप्टर और आधुनिक रडार

    भारतीय वायु सेना के लिए भी हेलीकॉप्टर, वायु रक्षा प्रणालियों और हथियारों की खरीद को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा, विशेष उपयोग वाले हेलीकॉप्टर और मोबाइल एक्स-बैंड डॉप्लर मौसम रडार प्रणाली खरीदी जाएगी।

    विशेष उपयोग वाले हेलीकॉप्टर वायु सेना की महत्वपूर्ण हवाई परिवहन जरूरतों को पूरा करने में सहायक होंगे। वहीं, मोबाइल एक्स-बैंड डॉप्लर मौसम रडार अग्रिम क्षेत्रों में मौसम की विस्तृत और सटीक जानकारी उपलब्ध कराएगा। इससे दुर्गम और संवेदनशील क्षेत्रों में मौसम की स्थिति पर नजर रखने तथा सैन्य अभियानों की योजना बनाने में मदद मिलेगी।

    रक्षा खरीद के इन प्रस्तावों का उद्देश्य तीनों सेनाओं को आधुनिक तकनीक और उपकरणों से लैस करना, उनकी परिचालन क्षमता बढ़ाना तथा घरेलू रक्षा उद्योग की भागीदारी को मजबूत करना है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    पीएम मोदी पर खड़गे की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ देशभर में भाजपा का प्रदर्शन, मांगी माफी

    October 26, 2026

    चार दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार उछाल, निवेशकों की संपत्ति में 5 लाख करोड़ रुपये का इजाफा

    October 26, 2026

    खरगे की कथित टिप्पणी के विरोध में रांची में भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय के बाहर बढ़ा तनाव

    October 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,445

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,141

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025989

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026850
    Don't Miss
    Blog

    पीएम मोदी पर खड़गे की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ देशभर में भाजपा का प्रदर्शन, मांगी माफी

    By News MaatiOctober 26, 20269

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की कथित…

    चार दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार उछाल, निवेशकों की संपत्ति में 5 लाख करोड़ रुपये का इजाफा

    October 26, 2026

    खरगे की कथित टिप्पणी के विरोध में रांची में भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय के बाहर बढ़ा तनाव

    October 26, 2026

    जल, थल और वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपये के रक्षा सौदों को मंजूरी

    October 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    पीएम मोदी पर खड़गे की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ देशभर में भाजपा का प्रदर्शन, मांगी माफी

    October 26, 2026

    चार दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार उछाल, निवेशकों की संपत्ति में 5 लाख करोड़ रुपये का इजाफा

    October 26, 2026

    खरगे की कथित टिप्पणी के विरोध में रांची में भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय के बाहर बढ़ा तनाव

    October 26, 2026

    जल, थल और वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपये के रक्षा सौदों को मंजूरी

    October 26, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.