Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    विदेशी ताकतों और आर्थिक नेटवर्क से सांठगांठ कर ‘रिजीम चेंज’ की साजिश रच रहे राहुल गांधी : निशिकांत दुबे

    October 22, 2026

    अगले 30 साल तक नहीं लगेगा नंबर, वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह ने राहुल गांधी को घेरा

    October 22, 2026

    पोलैंड के साथ डिफेंस, स्पेस और न्यूक्लियर एनर्जी सेक्टर में बात आगे बढ़ी, पोलिश PM ने भारत को दुनिया में आशा की किरण बताया

    October 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विदेशी ताकतों और आर्थिक नेटवर्क से सांठगांठ कर ‘रिजीम चेंज’ की साजिश रच रहे राहुल गांधी : निशिकांत दुबे
    • अगले 30 साल तक नहीं लगेगा नंबर, वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह ने राहुल गांधी को घेरा
    • पोलैंड के साथ डिफेंस, स्पेस और न्यूक्लियर एनर्जी सेक्टर में बात आगे बढ़ी, पोलिश PM ने भारत को दुनिया में आशा की किरण बताया
    • जेपीएससी घोटाला : तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता समेत पांच आरोपियों पर चार्जशीट, करोड़ों की वसूली का खुलासा
    • मां के निधन के 14वें दिन नेमरा से रांची लौटे सीएम हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन ने परंपराओं से जुड़े रहने का दिया संदेश
    • विदेशी पैसे से भारत में गृहयुद्ध की रची जा रही साजिश, अर्थव्यवस्था डिरेल करने की कोशिश: संजय सेठ
    • राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रदान किए ललित कला अकादमी पुरस्कार, बोलीं- युवा कलाकारों को प्रतिभा निखारने के पर्याप्त अवसर मिलें
    • बिहार में 50 लाख जीविका दीदियां बनेंगी ‘सुधा सखी’,सात हजार बन चुकी हैं पशु सखी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » अगले 30 साल तक नहीं लगेगा नंबर, वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह ने राहुल गांधी को घेरा
    India

    अगले 30 साल तक नहीं लगेगा नंबर, वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह ने राहुल गांधी को घेरा

    News MaatiBy News MaatiOctober 22, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली के द्वारका में यमुना पुनरुद्धार से जुड़ी 8,941 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर आयोजित समारोह में उन्होंने यमुना को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाने की केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। संबोधन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “दिल्ली में एक अलग खेल चल रहा है। लगातार भाजपा की सरकारें चुनकर आ रही हैं। विपक्ष के पेट में दर्द है, इसलिए इन्होंने वोट चोरी का बहाना बनाया है। वे कहते हैं कि भाजपा वोट चोरी करती है। राहुल गांधी, आपको और आपके साथियों को पूरा देश समझ रहा है और समझ भी गया है। वोट चोरी करके आप घुसपैठियों का वोट बचाना चाहते हो। कभी ईवीएम का बहाना बनाते हो तो कभी वोट चोरी का बहाना बनाते हो। भाजपा की केंद्र में मोदी सरकार बनने से पहले आप कभी भी कई राज्यों में चुनकर नहीं आए।” उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, “गुजरात में 41 साल से आपकी सरकार नहीं बनी। उत्तर प्रदेश में आप 41 साल से चुनाव नहीं जीते हैं। बंगाल में 54 साल से चुनाव नहीं जीते हैं। तमिलनाडु में 64 साल से चुनाव नहीं जीते हैं। राजस्थान और मध्य प्रदेश में पूर्ण बहुमत से आपकी सरकार नहीं बनी। अरुणाचल में 12 साल और मिजोरम में 13 साल से चुनकर नहीं आए। मणिपुर में 14 साल, दिल्ली में 18 साल और असम में 12 साल से चुनकर नहीं आए। क्या यह सब मोदी सरकार के आने से पहले शुरू हुआ है?”

    अमित शाह ने कहा, “जब मैं कहता हूं कि 30 साल तक भाजपा की सरकार रहेगी तो ये जनता से कहते हैं कि देखो वोट चोरी है, वरना अमित शाह को कैसे मालूम पड़ा। अमित शाह तो यहां जन्मा है, यहां रहता है और यहीं मरेगा। मुझे हर छह महीने में विदेश नहीं जाना पड़ता है। मैं तो देश की जनता के बीच में रहता हूं। आप जिस तरह से नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं, उसके आधार पर मैं कहता हूं कि 2030 तक आपकी सरकार कभी नहीं बनने वाली है। मुझे मालूम है कि आप विदेश में हैं, अगले 30 साल आपका नंबर नहीं लगने वाला।”


    विपक्ष के वोट चोरी के आरोपों पर तंज कसते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, “केरल में जीत जाते हैं, तो चुनाव आयोग, मतदाता सूची, और यही ईवीएम के साथ शपथ लेकर सरकार बना लेते हैं। इसी तरह तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में चुनाव जीत गए तो चुनाव आयोग अच्छा है। तमिलनाडु में जिस सहयोगी पार्टी को आप सपोर्ट कर रहे हैं, वहां पर चुनाव आयोग अच्छा है और जहां हार जाते हो, वहां चुनाव आयोग ठीक नहीं है। आपके पक्ष में कोर्ट फैसले देता है तो अच्छा है और कोर्ट आपके विपक्ष में दे तो कोर्ट ठीक नहीं है। यह आपका दोहरा मापदंड नहीं चलेगा।”
    उन्होंने कहा, “आज मैं द्वारका में यमुना शुद्धिकरण से जुड़ी 8,941 करोड़ रुपए की परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में उपस्थित हूं। ये सभी परियोजनाएं यमुना को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाने की दिशा में रीढ़ की हड्डी के समान हैं। दिल्ली में भाजपा सरकार बनते ही प्रधानमंत्री मोदी ने एक महीने के भीतर ही उच्चस्तरीय बैठक बुलाई थी और दिल्ली सरकार के सामने यमुना को स्वच्छ बनाने की एक व्यापक कार्ययोजना रखी थी। मुझे हर्ष है कि इस योजना का 40 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।”
    केंद्रीय गृह मंत्री ने पिछली सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि 30 सालों से पिछली सरकारों ने गटर के पानी को यमुना में छोड़ने का काम किया। उन्होंने आरोप लगाया कि रोजाना 2,000 टन गोबर यमुना में डाला जाता था और यूपी-हरियाणा का गंदा पानी भी यहीं आता था। यमुनोत्री से लेकर संगम तक दिल्ली वालों की आवाज जानी चाहिए।
    इस कार्यक्रम में दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा, गृह और शिक्षा मंत्री आशीष सूद, मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंदराज सिंह, कपिल मिश्रा समेत कई अन्य लोग शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    पोलैंड के साथ डिफेंस, स्पेस और न्यूक्लियर एनर्जी सेक्टर में बात आगे बढ़ी, पोलिश PM ने भारत को दुनिया में आशा की किरण बताया

    October 22, 2026

    ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा , 13 की मौत, 29 घायल

    October 18, 2026

    कोलकाता के चोरबागान भगदड़ मामले में 7 गिरफ्तार, पूजा आयोजकों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

    October 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,444

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,139

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025989

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026850
    Don't Miss
    Jharkhand

    विदेशी ताकतों और आर्थिक नेटवर्क से सांठगांठ कर ‘रिजीम चेंज’ की साजिश रच रहे राहुल गांधी : निशिकांत दुबे

    By News MaatiOctober 22, 20266

    दुमका । भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं…

    अगले 30 साल तक नहीं लगेगा नंबर, वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह ने राहुल गांधी को घेरा

    October 22, 2026

    पोलैंड के साथ डिफेंस, स्पेस और न्यूक्लियर एनर्जी सेक्टर में बात आगे बढ़ी, पोलिश PM ने भारत को दुनिया में आशा की किरण बताया

    October 22, 2026

    जेपीएससी घोटाला : तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता समेत पांच आरोपियों पर चार्जशीट, करोड़ों की वसूली का खुलासा

    October 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    विदेशी ताकतों और आर्थिक नेटवर्क से सांठगांठ कर ‘रिजीम चेंज’ की साजिश रच रहे राहुल गांधी : निशिकांत दुबे

    October 22, 2026

    अगले 30 साल तक नहीं लगेगा नंबर, वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह ने राहुल गांधी को घेरा

    October 22, 2026

    पोलैंड के साथ डिफेंस, स्पेस और न्यूक्लियर एनर्जी सेक्टर में बात आगे बढ़ी, पोलिश PM ने भारत को दुनिया में आशा की किरण बताया

    October 22, 2026

    जेपीएससी घोटाला : तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता समेत पांच आरोपियों पर चार्जशीट, करोड़ों की वसूली का खुलासा

    October 22, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.